Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 29, 2026

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 29
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » साय कैबिनेट की बैठक संपंन्न, किसानों के हित में लिए गए कई बड़े फैसले, देखें सभी महत्वपूर्ण निर्णय..
    छत्तीसगढ़

    साय कैबिनेट की बैठक संपंन्न, किसानों के हित में लिए गए कई बड़े फैसले, देखें सभी महत्वपूर्ण निर्णय..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediFebruary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

     मंत्रिपरिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-2025 के तृतीय अनुपूरक अनुमान का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

     मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2025-2026 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

     मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य के किसानों को नवीन उन्नत किस्मों और गुणवत्ता युक्त बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार क्रय नियम-2002 के नियम 4 में छूट प्रदत्त संस्थाओं की सूची में विस्तार करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत सर्वप्रथम बीज का उपार्जन बीज निगम द्वारा राज्य के पंजीकृत बीज उत्पादक किसानों से किया जाएगा। इसके पश्चात आवश्यकता की पूर्ति के लिए राज्य की बीज उत्पादक सहकारी समितियों, भारत सरकार एवं राज्य सरकार के बीज उत्पादन करने वाले उपक्रमों, नाफेड, म.प्र. बीज महासंघ की समितियां, भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में इम्पैनल्ड सेंट्रल नोडल सीड एजेंसी के रूप में चयनित संस्थाओं को बीज निगम द्वारा जारी ऑफर लेटर में से न्यूनतम मूल्य प्रस्तुत करने वाली संस्था या एजेंसी से किया जाएगा।

     छत्तीसगढ़ लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

     छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के पंचम सत्र माह फरवरी-मार्च 2025 हेतु माननीय राज्यपाल महोदय के अभिभाषण का मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया।

     खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर किसानों से उपार्जित धान की शेष राशि का भुगतान करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ को स्वीकृत अतिरिक्त शासकीय प्रत्याभूति राशि 3300 करोड़ रूपए की अनुमति का अनुमोदन किया गया।

     मंत्रिपरिषद द्वारा बैंक गारंटी से संबंधित विलेखों पर स्टाम्प शुल्क की दरों के निर्धारण के लिए भारतीय स्टाम्प अधिनियम-1899 (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

     मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय वन सेवा के 30 वर्ष की अर्हकारी सेवा पूर्ण कर चुके 1992 से 1994 बैच तक के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थ अधिकारियों को गैर कार्यात्मक (Non-functional) आधार पर यथास्थान (In situ) प्रधान मुख्य वन संरक्षक के समकक्ष स्केल प्रदाय करने हेतु आवश्यक पद सृजन का निर्णय लिया गया।

    Post Views: 520
    breaking news CG Big Breaking CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Chhattisgarh Big news Chhattisgarh news Chhattisgarh raipur Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today Today khabar Today news कैबिनेट बैठक दबंग राजधानी साय कैबिनेट की बैठक
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 29, 2026

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, सोते पति पर हंसिए से हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

    By DabangMay 29, 20260

    बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू…

    CG: प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश हुई जानलेवा, 3 लोगों ने मिलकर युवक की पत्थर से कुचलकर की हत्या

    May 29, 2026

    ​कुंडली के 3, 6, 10, 11 और 12वें भाव में शुक्र: ‘नौ की लकड़ी नब्बे खर्च’ और इसके अन्य प्रभाव

    May 29, 2026

    CG: युवक की पीट-पीटकर हत्या, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार

    May 29, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.