Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “जब संकटों के बीच बनता है शरणागति का योग” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय –

    May 18, 2026

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » Budget 2023 : बजट सत्र का दूसरा दिन, 8 साल बाद इनकम टैक्स में छूट बढ़ने की उम्मीद, सरकार बोली- सभी की उम्मीद पर खरा उतरेगा बजट …
    कारोबार

    Budget 2023 : बजट सत्र का दूसरा दिन, 8 साल बाद इनकम टैक्स में छूट बढ़ने की उम्मीद, सरकार बोली- सभी की उम्मीद पर खरा उतरेगा बजट …

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediFebruary 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : आज लोकसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना पांचवां और देश का 75वां बजट पढ़ेंगीं। देश का आम बजट आज लोकसभा में पेश होगा। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। वहीं देश के हर वर्ग को आम बजट से कई उम्मीदें है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ को रेल सुविधा के साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र को लेकर उम्मीदें है। बस्तर तक रेल लाइन विस्तार के साथ ही मेडिकल सीटों को बढ़ाने और सेंट्रल यूनिवर्सिटी को घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

    टैक्सपेयर्स को छूट की आस

    सबसे पहले और सबसे बड़ी उम्मीद देश के टैक्सपेयर्स को रहती है कि सरकार उन्हें कुछ छूट देगी. बीते साल के बजट में टैक्स छूट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया था, ऐसे में टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि अगले साल होने वाले 2024 आम चुनाव से पहले अपने आखिरी पूर्ण बजट में वित्त मंत्री के पिटारे से टैक्स छूट का तोहफा निकलेगा, जो उन्हें मंहगाई से राहत देने वाला साबित होगा. बता दें साल 2014 में अंतिम बार तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने टैक्स छूट की सीमा बढ़ाई थी. 8 साल से टैक्स की सीमा नहीं बढ़ाई गई है और इस बार टैक्स स्लैब में बदलाव की उम्मीद है.

    महंगाई से राहत देने वाले ऐलान

    देश के बजट पर आम से लेकर खास आदमी तक सबकी नजर रहती है. आम आदमी इस बार के आम बजट में महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद कर रहा है. भले ही रेपो रेट में लगातार पांच बार इजाफा करने के आरबीआई के फैसले से महंगाई दर काबू में आ गई है, लेकिन फिर भी जरूरी सामानों के दाम में तेजी ने लोगों को बेहाल कर रखा है. खाने-पीने के सामान से लेकर रसोई गैस सभी ने लोगों के बजट को बिगाड़ दिया है. ऐसे में आम जनता को उम्मीद है कि इस बार बजट में कई जरूरी चीजों पर टैक्स कम करके सरकार बड़ी राहत दे सकती है.

    किसानों को मिल सकता है तोहफा

    बजट से किसानों को भी इस बार खासी उम्मीद है. किसानों को आस है कि सरकार बजट 2023-24 में पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली नकद सहायता को बढ़ाने का ऐलान कर सकती है. बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सरकार तीन किस्तों में लाभार्थी किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये यानी साल में 6,000 रुपये भेजती है. योजना की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर 2022 को भेजी गई थी. अब किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का इंतजार है.

    रोजगार के मोर्चे पर बड़ा ऐलान संभव

    पांचवीं सबसे बड़ी उम्मीद देश के युवाओं को आम बजट से है कि सरकार उनपर ध्यान देते हुए रोजगार के मोर्चे पर बड़े ऐलान कर सकती है. देश में खाली पड़े लाखों सरकारी पदों को भरने के साथ ही PLI स्कीम में नए सेक्टर्स को जोड़ते हुए केंद्र रोजगार के नए मौके पैदा करने पर जोर दे सकती है. इसके साथ ही खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का सबसे अहम जरिया बनी मनरेगा योजना के बजट में भी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है.

    हेल्थ बजट में हो सकता है इजाफा

    देश की आम जनता की बड़ी उम्मीदों में पैसों की बचत के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं और सस्ते इलाज की भी शामिल है. ऐसे में उम्मीद है कि इस बार के आम बजट में स्वास्थ्य बजट को बढ़ाया जा सकता है. कोरोना से उबरे देश में सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार के लिए केंद्र की ओर से बड़े ऐलान किए जा सकते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने पर भी सरकार को फोकस रहेगा.

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    “जब संकटों के बीच बनता है शरणागति का योग” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय –

    May 18, 2026

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    “जब संकटों के बीच बनता है शरणागति का योग” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय –

    By DabangMay 18, 20260

    ज्योतिष शास्त्र में सातवां भाव (सप्तम) सांसारिक साझेदारी, विवाह, लोक-व्यवहार और दुनिया से मिलने वाले…

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.