ओडिशा:- बालासोर शहर में होटल के कमरे में हुई चौंकाने वाली हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है, जहां अवैध संबंध, शराब और आपसी विवाद ने एक दोस्त की जान ले ली; पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय आकाश मोहंता की गला घोंटकर हत्या उसके ही दोस्त 22 वर्षीय चंद्र सिंह और उसकी प्रेमिका 27 वर्षीय जेमामणि सिंह ने की,
तीनों 25 दिसंबर को मयूरभंज के बडजांबनी गांव से बाइक से निकले थे और रास्ते में जेमामणि को साथ लेकर बालासोर के एक होटल में ठहरे, जहां फर्जी आधार कार्ड देकर चेक-इन किया गया, रात में शराब पार्टी के दौरान विवाद तब भड़का जब आकाश ने जेमामणि से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की।
जिस पर उसके प्रेमी चंद्र ने विरोध किया और झगड़ा हाथापाई में बदल गया, गुस्से और नशे में चंद्र और जेमामणि ने मिलकर आकाश का गला घोंट दिया, हत्या के बाद दोनों फरार हो गए लेकिन पुलिस ने जांच के बाद चंद्र को मयूरभंज और जेमामणि को जाजपुर से गिरफ्तार कर लिया, डीएसपी निर्मला गोचायत के अनुसार दोनों ने अपराध कबूल कर लिया है, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई जारी है।

