Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: पटाखा फोड़ने से मना किया तो ले ली जान, बर्थडे ब्वॉय बना किलर, तीन आरोपी अरेस्ट
    Dhamtari

    CG: पटाखा फोड़ने से मना किया तो ले ली जान, बर्थडे ब्वॉय बना किलर, तीन आरोपी अरेस्ट

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटाखा फोड़ने से मना किया तो ले ली जान, बर्थडे ब्वॉय बना किलर, तीन आरोपी अरेस्ट

    धमतरी :- अगर आप भी किसी दूसरे को नसीहत देने का काम करते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं.जहां एक युवक को सिर्फ इसलिए अपनी जान से हाथ धोना पड़ा क्योंकि कुछ लोग उसके घर के पास पटाखे फोड़ रहे थे और उसने मना करने की जुर्रत की. मामला गुरुवार देर रात का है. जब महिमासागर वार्ड में 3 युवक जन्म दिन मना रहे थे. साथ ही साथ पटाखे भी फोड़ रहे थे. पटाखों की तेज आवाज से परेशान होकर वार्ड में रहने वाला युवक नरेश माली उनके पास पहुंचा.इसके बाद नरेश ने युवकों को पटाखा फोड़ने से मना किया.लेकिन युवकों ने ऐसा करने से इनकार किया और विवाद करना शुरु कर दिया.

    जन्मदिन मनाने वाले शख्स ने किया हमला :

    विवाद के दौरान जन्मदिन मनाने वाले युवक ने चाकू से नरेश पर हमला कर दिया.घायल नरेश को उसके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया.लेकिन नरेश को बचाया नहीं जा सका.जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने रात में ही मुख्य आरोपी सहित 3 युवकों को हिरासत में ले लिया. एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे तीन युवक फटाका फोड़ रहे थे. नरेश माली ने उन्हें रोका. युवकों ने मारपीट करते हुए नरेश के सीने में चाकू घोप दिया.

    सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू किया और चंद घंटों में मुख्य आरोपी हेमंत सोम समेत दो अन्य गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों में हेमंत सोम, प्रदीप साहू और दिनेश सोम को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये सभी आरोपी महिमा सागर वार्ड के मैला गड्ढा के रहने वाले हैं- मणिशंकर चंद्रा, एएसपी

    आपको बता दें कि युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने मोहल्ले में शोर मचाने वालों को मना किया था.नरेश को नहीं पता था कि उसका मना करना उसकी जान पर भारी पड़ेगा.पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.लेकिन उस परिवार का क्या जिसने मामूली सी बात पर अपना सब कुछ खो दिया.

    Post Views: 420
    Aaropi Birthday Birthday boy turned killer after being refused to burst crackers Birthday Party breaking news chhattisgarh Dhsmtari Fir Giraftar Hindi Khabar Hindi News Janmdin Killer boy Killing Kotwali police Latest Khabar Latest news murder Patakga Police Raipur three accused arrested Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    By DabangMay 7, 20260

    उत्तरप्रदेश :- सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक नाबालिग प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक…

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026

    CG: 79 शिक्षकों पर गिरेगी गाज: 3 से 6 साल तक के लिए बैन, इंक्रीमेंट पर भी रोक, सरकार को भेजी गयी अनुशंसा, देखिये शिक्षकों की लिस्ट

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.