Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » सरकार का बड़ा फैसला, अब 1 अप्रैल से 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
    देश विदेश

    सरकार का बड़ा फैसला, अब 1 अप्रैल से 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMarch 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली सरकार अभी से ही एक्शन मोड में दिखाई पड़ रही है। अन्य विभाग के तरह ही पर्यावरण विभाग में वायु प्रदूषण को दिल्ली में कम करने के लिए ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने वाहनों को लेकर शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया। 

    उतरेगा इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा
    31 मार्च के बाद दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। यानी पुराने वाहनों को पेट्रोल देना सरकार बंद कर देगी। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा, जो ऐसे वाहनों की पहचान करेगी। इसके साथ ही दिल्ली में करीब 90 प्रतिशत सार्वजनिक सीएनजी बसों को दिसंबर तक चरणबद्ध तरीके से हटा दिया जाएगा। इसकी जगह इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा उतारा जाएगा।

    उठाए जाएंगे कड़े कदम
    दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की। जहां वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख नीतिगत निर्णयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। जिसमें पुराने वाहनों पर प्रतिबंध, अनिवार्य एंटी-स्मॉग उपाय और इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन में परिवर्तन शामिल रहा। सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।

    ऊंची इमारतों में लगेंगे एंटी-स्मॉग गन
    बैठक के बाद सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार इस फैसले के बारे में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय को सूचित किया जाएगा। सिरसा ने घोषणा की कि राजधानी में सभी ऊंची इमारतों, होटलों और वाणिज्यिक परिसरों में वायु प्रदूषण के स्तर को रोकने के लिए एंटी-स्मॉग गन लगाया जाएगा

    कराई जाएगी कृत्रिम बारिश
    पुराने वाहनों को पेट्रोल पंप से पेट्रोल नहीं मिलने की वजह से उन वाहन चालकों को दिल्ली में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है जो अन्य राज्यों से आवाजाही करते हैं। सिरसा ने कहा कि क्लाउड सीडिंग के लिए जो भी अनुमति चाहिए वह ली जाएगी। सुनिश्चित करेंगे कि जब दिल्ली में गंभीर प्रदूषण हो तो इस उपाय से कृत्रिम बारिश कराई जा सके और प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

    कूड़े का पहाड़ होगा खत्म
    मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि दिल्ली में तीन विषय है एक प्रदूषण जो डस्ट प्रदूषण है, एक व्हीकल प्रदूषण है, एक कंस्ट्रक्शन प्रदूषण है। इन तीनों विषय पर एक साथ काम चलेगी। दिल्ली सरकार ने कूड़े पहाड़ को खत्म करने का निर्णय लिया है। सिरसा ने कहा है कि एक से डेढ़ साल के भीतर कूड़े के पहाड़ साइट्स को खत्म कर देंगे। पिछली सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए कोई भी कम नहीं उठाया। केंद्र सरकार की तरफ से जो भी फंड दिया गया उनका भी इस्तेमाल नहीं किया गया था। एक टीम का गठन होगा, जो 15 साल पुराने वाहनों की पहचान करेगी।

    खाली जमीन तैयार किए जाएंगे जंगल
    दिल्ली के सभी विश्वविद्यालय के छात्रों को पौधारोपण ड्राइव में जोड़ा जाएगा। प्रदूषण के जिम्मेदार लोगों को निर्देश जारी कर रहे हैं कि प्रदूषण को कम करने के लिए नए गैजेट्स को लगाए। दिल्ली में जो खाली जमीन है वहां जंगल तैयार किए जाएंगे ताकि प्रदूषण में कमी लाई जा सके। एक ही लक्ष्य है जो प्रदूषण कर रहा है समाधान भी वही देगा। दिल्ली का अपना प्रदूषण 50 फीसदी से ज्यादा है। अपनी अथॉरिटी को कहा है कि सरकार पूरी तरीके से सपोर्ट करने के लिए तैयार है।

    Post Views: 720
    breaking news Diesel Helth Hindi Khabar Hindi News Karobar Latest Khabar Latest news Nai Delhi Petrol Pradushan Raipur Rajya Sarkar Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    By DabangJune 4, 20260

    भिलाई:- जामुल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक लहसुन विक्रेता की…

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026

    मौसी के साथ सेक्स कर रहा था भांजा, नाना ने दोनों को रंगे हााथों पकड़ा आपत्तिजनक हालत में

    June 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.