रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक अपस्ताल से मरीज ने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। पूरा मामला कमल विहार जिसका वर्तमान नाम कौशल्या विहार स्थित वी केयर अस्पताल का है। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने आत्महत्या कर ली। लोगों ने उसे भर्ती कराया लेकिन इसके पहले ही मरीज ने दम तोड़ दिया। पूछताछ में पता चला है कि आत्मघाती कदम उठाने वाला मरीज कबीरधाम से आया हुआ था। उसका नाम नरेंद्र कुमार सहरिया (23) है। बहरहाल सूचना पर मौके पर पहुंची राजेंद्र नगर पुलिस ने शव को बरामद पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

