Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » Big Breaking : 3 बार रनवे पर उछला रायपुर आ रहा इंडिगो फ्लाइट, यात्रियों के उड़े होश, मची चीख-पुकार, करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग…
    कारोबार

    Big Breaking : 3 बार रनवे पर उछला रायपुर आ रहा इंडिगो फ्लाइट, यात्रियों के उड़े होश, मची चीख-पुकार, करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : दिल्ली से रायपुर आ रहे इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद भले ही इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई, लेकिन उतरने के पहले विमान जिस तरह से रनवे पर उछला उससे यात्रियों के होश उड़ गए थे। रनवे पर जैसे ही चक्के टकराए, विमान तीन बार उछला। उस दौरान बुजुर्ग और महिला यात्रियों के मुंह से चीख निकल गई। तेज रफ्तार विमान के उछलने से सीट बेल्ट बंधा होने के बावजूद एक बच्चे के साथ कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं।

    विमान जब पूरी तरह से रूका तब यात्रियों को जान में जान आई। दिल्ली से रायपुर आने के लिए 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। फ्लाइट 6ई859 ने दिल्ली से शाम तकरीबन 6.10 को रायपुर के लिए उड़ान भरी। करीब 40 मिनट बाद विमान में खराबी आ गई। यात्रियों को क्रू मेंबरों से ही पता चला कि एक इंजन फेल हो गया है। विमान उस समय लखनऊ एयरपोर्ट के करीब था। इसलिए पायलट ने लखनऊ एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

    जानकारी के अनुसार टेकऑफ के करीब एक घंटे बाद ही विमान में सवार यात्रियों को क्रू मेंबरों से ही पता चला कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है। थोड़ी देर बाद पता चला कि विमान का एक इंजन फेल हो गया है। विमान उस समय लखनऊ एयरपोर्ट के करीब था। इसलिए पायलट ने लखनऊ एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद ही लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

    दूसरे विमान से यात्री रवाना

    एयरपोर्ट पर उतरने समय यह विमान तीन बार उछला, जिससे यात्रियों की चीख निकल पड़ी। जिस तरह से रनवे पर उछला उससे यात्रियों के होश उड़ गए थे। हालांकि लैंडिंग के “बाद सभी लोगों को परिसर में बैठाया गया और देर रात दूसरी फ्लाइट से रायपुर भेजा गया। फ्लाइट में सवार सभी यात्री सकुशल है। रायपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रवीण जैन के अनुसार तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली से रायपुर आ रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ में कराई गई। सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    By DabangMay 18, 20260

    मेष- 18 मई, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है. आपकी राशि…

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.