Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » नीट पेपरलीक मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन, पटना एम्स से गिरफ्तार किए चार एमबीबीएस छात्र
    जुर्म

    नीट पेपरलीक मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन, पटना एम्स से गिरफ्तार किए चार एमबीबीएस छात्र

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई की टीम ने गुरुवार (18 जुलाई) को पेपर लीक मामले से जुड़े 4 छात्रों को गिरफ्तार किया है. वहीं, चारों छात्रों को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई का कहना है कि ये चारों स्टूडेंट पटना स्थित एम्स में पढ़ने वाले एमबीबीएस के छात्र हैं.

    सीबीआई के मुताबिक, एमबीबीएस के तीसरे वर्ष के तीन छात्रों चंदन सिंह, राहुल अनंत व कुमार शानू और सेकेंड ईयर के एक छात्र करन जैन को पूछताछ के बाद सीबीआई टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि एम्स के वरिष्ठ संकाय सदस्यों की मौजूदगी में छात्रों को छात्रावास के उनके कमरों से ले जाया गया. उन्हें बताया गया था कि जांच के लिए छात्रों की जरूरत है. सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि सीबीआई टीम ने हॉस्टल के उनके कमरों को भी सील कर दिया है.

    सीबीआई ने की पटना एम्स के 4 छात्रों से की पूछताछ

    इस मामले में एम्स पटना के निदेशक जीके पॉल ने बताया, ‘‘सीबीआई एम्स पटना के चार छात्रों को अपने साथ ले गई है. जिसमें चंदन सिंह, राहुल अनंत और कुमार शानू थर्ड ईयर के छात्र हैं और करण जैन सेकेंड ईयर का छात्र है.’उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें छात्रों की तस्वीरें और मोबाइल नंबर भेजे हैं. पॉल ने बताया कि सीबीआई की एक टीम डीन, छात्रावास वार्डन और निदेशक के ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) की मौजूदगी में छात्रों को ले गई है.

    CBI ने कल किए थे 2 आरोपी गिरफ्तार

    सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि इससे दो दिन पहले सीबीआई ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ ​​आदित्य को मंगलवार को गिरफ्तार किया था. उन पर आरोप है कि कुमार ने हजारीबाग में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के ट्रंक से नीट-यूजी का प्रश्नपत्र चुराया था. सीबीआई के मुताबिक, बोकारो निवासी कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया.

    उन्होंने बताया कि सीबीआई ने राजू सिंह नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर प्रश्नपत्र चुराने में कुमार की मदद की थी. जबकि, सिंह को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया था.

    अब तक CBI ने नीट पेपर लीक मामले में 6 FIR की दर्ज

    मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीबीआई ने 6 केस दर्ज किए हैं. वहीं, बिहार में दर्ज प्राथमिकी प्रश्नपत्र लीक होने से जुड़े है, जबकि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में दर्ज बचे हुए मुकदमें अभ्यर्थियों की जगह पर किसी और के परीक्षा देने और धोखाधड़ी से जुड़ा हैंय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के संदर्भ के आधार पर एजेंसी की अपनी एफआईआर, नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की ‘व्यापक जांच’ से जुडा हुआ है.

    Post Views: 430
    breaking news Cg news chhattisgarh Raipur चार एमबीबीएस छात्र दबंग राजधानी नीट पेपरलीक मामला सीबीआई
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    By DabangMay 3, 20260

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा…

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026

    CG: महिला लेक्चरर ठगी का शिकार, इनवेस्टमेंट के नाम पर 48 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.