Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: चाय बनाने जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत

    July 6, 2026

    अग्निपथ स्कीम लेटेस्ट अपडेट: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना ने दिया स्थायी नौकरी का नया प्रस्ताव

    July 6, 2026

    CG: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गिलट के मंगलसूत्र का खेल, जांच में गड़बड़ी सही

    July 6, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, July 6
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » बृजमोहन को लेकर भूपेश का छलका प्रेम : भाजपा ने भूपेश को दी सलाह, कहा “मंथरा बनने की कोशिश ना करे”
    कारोबार

    बृजमोहन को लेकर भूपेश का छलका प्रेम : भाजपा ने भूपेश को दी सलाह, कहा “मंथरा बनने की कोशिश ना करे”

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्‍तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों एक नाम की खासी चर्चा है। वह नाम है भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का। श्री अग्रवाल को जैसे ही रायपुर लोकसभा क्षत्र से प्रत्याशी बनाया गया, वैसे ही उनके केंद्र में मंत्री बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई। लेकिन उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह नहीं मिली। हाल ही में उन्हें विधायक और राज्य के मंत्री पद भी छोड़ना पड़ा। इसके बाद विपक्ष को अचानक बृजमोहन अग्रवाल बेचारे नजर आने लगे हैं। विपक्ष को ऐसा लगने लगा है कि बृजमोहन अग्रवाल के साथ भाजपा न्याय नहीं कर रही है।

    उल्लेखनीय है कि, पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के बीच काफी तल्खी देखने को मिली थी। लेकिन अब अचानक भूपेश बघेल को बृजमोहन अग्रवाल के प्रति सहानुभूति हो रही है। दरअसल आज योग दिवस पर साइंस कालेज मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के लिए छपे आमंत्रण पत्र में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का नाम बतौर अतिथि शामिल नहीं था। जिसे लेकर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सवाल उठाए हैं।

    यह रायपुर की जनता का अपमान: बघेल

    अपने पोस्ट में भूपेश बघेल ने कार्ड में अग्रवाल का नाम नहीं होने को मुद्दा बनाते हुए लिखा है कि, पहले विधानसभा से निकाला, फिर मंत्रिमंडल से निकाला और अब रायपुर के सांसद को योग दिवस के कार्यक्रम से भी निकाल दिया। विचारधारा और कार्यप्रणाली के आधार पर किसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बृजमोहन अग्रवाल जी एक वरिष्ठ राजनेता और जनप्रतिनिधि भी हैं, उनका नाम इस निमंत्रण पत्र में न होना, रायपुर लोकसभा की जनता का भी अपमान है।

    भाजपा का जवाब- मंथरा बनने की कोशिश ना करें

    भूपेश बघेल के इस एक्‍स पोस्‍ट को री-ट्वीट करते हुए प्रदेश बीजेपी की तरफ से सोशल मीडिया (एक्‍स) में एक पोस्‍ट किया गया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि भूपेश जी मंथरा बनने की कोशिश न करें। बृजमोहन कल कांकेर में योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि हैं। और रही बात विचारधारा की तो आपके कार्यकाल में टीएस सिंहदेव का सम्मान भी जनता ने देखा है। बिल्ली के भाग से छींका बिल्कुल नहीं टूटने वाला है। जनता ने आपके झूठ और फरेब का जवाब दे दिया है। कृपया जानकारी लेकर कुछ ट्वीट किया करें। रही सही साख भी अपनी और कांग्रेस की क्यों डुबाने पर आमादा हैं।

    Post Views: 530
    BJP Cg news chhattisgarh Congress Political Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: चाय बनाने जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत

    July 6, 2026

    अग्निपथ स्कीम लेटेस्ट अपडेट: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना ने दिया स्थायी नौकरी का नया प्रस्ताव

    July 6, 2026

    CG: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गिलट के मंगलसूत्र का खेल, जांच में गड़बड़ी सही

    July 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: चाय बनाने जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत

    By DabangJuly 6, 20260

    बिलासपुर:- बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी कला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक…

    अग्निपथ स्कीम लेटेस्ट अपडेट: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना ने दिया स्थायी नौकरी का नया प्रस्ताव

    July 6, 2026

    CG: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गिलट के मंगलसूत्र का खेल, जांच में गड़बड़ी सही

    July 6, 2026

    LIC ऑफिस में फंदे से लटका मिला सुरक्षाकर्मी का शव जांच में जुटी पुलिस

    July 6, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.