Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » Bharose ka Sam‍melan : केंद्र चावल ले या न ले, हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे, “भरोसे के सम्मलेन” में CM ने की बड़ी घोषणा
    कारोबार

    Bharose ka Sam‍melan : केंद्र चावल ले या न ले, हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे, “भरोसे के सम्मलेन” में CM ने की बड़ी घोषणा

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 8, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में “भरोसे के सम्मलेन” में किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। भरोसे के सम्मलेन में घासी दास बाबा के जयकार से भूपेश बघेल ने भाषण की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान हो रही बारिश का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि अन्‍नदाता प्रसन्‍न हैं तो ऊपर वाला भी प्रसन्‍न है। उन्‍होंने बताया कि यह पांचवां भरोसे का सम्‍मेलन है। साहित्‍यकारों और लोक कलाकरों का उल्‍लेख किया। बघेल ने कहा कि रमन सिंह 15 साल तक मुख्‍यमंत्री थे। देश में जो 110 सबसे पिछड़ा जिला था उसमें राजनांदगांव भी एक था।

    यहां किसान आत्‍महत्‍या कर रहे थे। चीटफंड कंपनियों के जरिये यहीं लूटपाट हो रही थी। वही लूटने का काम अब पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार कर रही है। रमन सिंह सरकार ने केवल ठगने का काम किया। दवाई में मिलावट की वजह से आंख फोड़वा कांड हुआ, क्‍योंकि दवाई में रमन सिंह ने कमीशन खाया था। बिलासपुर में नसबंद और गर्भास्‍य कांड हुआ। यह सब नकली दवा के कारण हुआ। इसके लिए रमन सिंह जिम्‍मेदार थे। भाजपा ने हर साल धान पर बोनस देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया।

    बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार धान खरीदती है। उन्‍होंने बताया कि केंद्र ने फिर राज्‍य का चावल का कोटा कम कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसान, मजदूर, नवजवान और आम लोगों के लिए काम करती है। केंद्र सरकार चावल खरीदने या न खरीदे हर हाल में हम किसान से 20 क्विंटल धान खरीदेंगे। जनगणना नहीं कराने को लेकर भी बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी बार-बार जनगणना कराने का आग्रह कर रही है, लेकिन मोदी सरकार जनगणना नहीं करा रही है। इससे गरीबों को आवास नहीं मिल पा रहा है निराश्रितों को पेंशन नहीं मिल रहा है।

    सीएम ने बताया कि राज्‍य में 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई है। अभी 42 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 21 सितंबर को भिलाई में प्रियंका जी आएंगी। आज भरोसे के सम्मेलन में आप सभी के बीच हम उपस्थित हुए हैं। यहां खूब बारिश हो रही है। अन्नदाता बहुत खुश है। अब तक 4 भरोसे का सम्मेलन हो चुका है। आज हमारे बीच खड़गे जी पुनः आये हैं। यह मुक्तिबोध की धरती है। हमारे लोककलाकारों की धरती है। राजनांदगांव संस्कारधानी है। यहाँ से निकले बड़े कलाकारों को नमन करता हूँ।

    • सबका राशन कार्ड बन रहा है। किसी का राशन कार्ड कट नहीं रहा है। नई बहू आ गई, परिवार अलग हो गया तो भी राशन कार्ड बन रहा है। आदिवासी क्षेत्र में गुड़ बंट रहा है। किसी गरीब को अनाज के बिना तकलीफ नहीं हो रही है। हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान भी खरीदेंगे।
    • कोरोना महामारी के बावजूद हमने किसानों से धान की खरीदी जारी रखी। हम हमेशा किसान, मजदूर के हित में काम करते हैं। हम दो रुपए में गोबर खरीदते हैं। आज गौपालक हो, किसान हो, बेरोजगार साथी हो, हम सबको पैसा देते हैं। हम हर पंद्रह दिन में डीबीटी के माध्यम से पैसा देते हैं। हर तीन महीने में किसानों के खाते में पैसे डालते हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को पैसा भेजते हैं। बेरोजगारों को हर महीने पैसे देते हैं।
    • हम आम जनता को ताकतवर बनाने का काम करते हैं। हमने फैसला किया है कि सात लाख लोगों को पक्की छत देना है। हमने अभी जो सामाजिक आर्थिक सर्वे कराया है उसमें 47 हजार लोग ऐसे मिले हैं जिन्हें मकान चाहिए, उन्हें हम मकान दिलाएंगे।
    • हमने शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़िया काम किया है। 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। पुरानी पेंशन स्कीम लांच की है। कोटवारों, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है।
    • हम अपने त्योहारों पर अवकाश दे रहे हैं। बहुत सुंदर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कर रहे हैं। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य इनके आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
    • छत्तीसगढ़ को सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से समृद्ध करने का काम हम लोग करेंगे।

    ग्राम ठेकवा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन के मंच पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्‍य नेता मंच पर पहुंच गए हैं। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के लिए 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया ।

    जिसमें 177 करोड़ 86 लाख रूपए के 1 हजार 691 कार्यों का भूमिपूजन एवं 177 करोड़ 36 लाख रूपए के 176 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस दौरान शासन की विभिन्न योजना अंतर्गत 8 हजार 593 हितग्राहियों को 3 करोड़ 25 लाख 74 हजार रूपए की सामग्री का वितरण किया गया।

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी सीएम बघेल
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    By DabangMay 24, 20260

    कोरबा:- जिले से कानून व्यवस्था और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला…

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.