रायपुर : केसरिया तेरा, झूमे जो पठान, ओ बेदर्दिया, तुम ही हो जैसे सैंकड़ों गाने गाकर म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने वाले अरिजीत सिंह आज एक बड़ा नाम है। हिंदी फिल्मों में उनका गाना मतलब फिल्म हिट होने की गारंटी। अपनी जादुई भरी आवाज से लोगों के दिलों में उतरने वाले अरिजीत का कल रायपुर में बड़ा कॉन्सर्ट था। अरिजीत की परफॉर्मेंस के दौरान सभी ने खूब एन्जॉय किया।
लेकिन इस दौरान सिंगर रायपुरियंस पर नाराज भी हो गए। दरअसल जब वे परफॉर्म कर रहे थे तभी लोग उनसे बार-बार ऑटोग्राफ मांगने लगे और हूटिंग करने लगे जिससे अरिजीत का ध्यान भटक रहा था। तभी वे थोड़ा नाराज हो गए। उन्होंने कहा – मुझे ये सब पसंद नहीं है। मुझे ऑर्ड लगता है क्योंकि मुझे आदत नहीं है। बहुत खुशी भी होती है। मगर सिंगिंग से ऊपर नहीं है ये खुशी।
अगर मुझे गाने ही नहीं दोगे तो ये खुशी नहीं चाहिए… फिर भैया थैंक्यू अगर गाने ही नहीं दाेगे। गा लूं ? लोगों ने हां की आवाज में शोर किया। फिर अरिजीत ने कहा- मैं वादा करता हूं मेरा गाना हो जाएगा, मेरा मन भर जाएगा तो कोशिश करूंगा कि, सबको ऑटोग्राफ दूँ। .आप लोग इतना सिर पर मत आ जाओ। इसके बाद उन्होंने फिर से गाना शुरु किया और सभी वापिस उनकी जादुई भरी आवाज में खो गए।
रायपुर में हुए शो के पहले साउंड और स्टेज लाइटिंग चेक के दौरान दोपहर के वक्त कॉन्सर्ट एरिया में अरिजीत सिंह पहुंचे थे। वो बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखे। इस दौरान उन्होंने वक्त निकालकर अपनी क्रिएटिव टीम के साथ क्रिकेट भी खेला। प्लास्टिक की चेयर से स्टंप बनाया। अरिजीत सिंह ने शो के दौरान झूमे जो पठान, केसरिया तेरा, तेरे प्यार मैं, ए दल है मुश्किल, यादें, घुंघरू टूट गए जैसे तमाम गाने गाकर माहौल बनाते रहे।
