Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: चाय बनाने जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत

    July 6, 2026

    अग्निपथ स्कीम लेटेस्ट अपडेट: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना ने दिया स्थायी नौकरी का नया प्रस्ताव

    July 6, 2026

    CG: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गिलट के मंगलसूत्र का खेल, जांच में गड़बड़ी सही

    July 6, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, July 6
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » अयोध्या राम मंदिर कर्मचारी के घर पर छापा, पूछताछ, दान गबन विवाद पर ट्रस्ट ने साधी चुप्पी
    उत्तरप्रदेश

    अयोध्या राम मंदिर कर्मचारी के घर पर छापा, पूछताछ, दान गबन विवाद पर ट्रस्ट ने साधी चुप्पी

    DabangBy DabangJune 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या:- योगी सरकार ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सिफारिश पर राम मंदिर दान गबन विवाद के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है. वहीं, अयोध्या में इसकी जांच तेज हो गई है. अयोध्या में बीती रात पुलिस ने राम मंदिर के एक कर्मचारी के आवास पर छापा मारकर जांच की है. कर्मचारी के पिता का कहना है कि घर से पुलिस दस लाख रुपए बरामद कर ले गई है. उनका कहना है कि किसी चोरी के मामले में पुलिस जांच करने आई थी. वहीं कर्मचारी द्वारा हाल में ही लाखों की जमीन खरीदने की बात भी प्रकाश में आई है. कर्मचारी से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि इस कर्मचारी की ड्यूटी चढ़ावे के पास रहती थी. वहीं, इस मामले में ट्रस्ट ने चुप्पी साध रखी है. पुलिस ने भी इस संबंध में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है.

    क्या था मामला: बता दें कि बीते दिनों राम मंदिर में दान गबन का विवाद सामने आया था. खुद को राम मंदिर का पूर्व मुख्य लेखा प्रभारी बताने वाले महिपाल सिंह ने दान की राशि में गबन का आरोप लगाया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि करीब 7 करोड़ रुपए के दान की चोरी हुई है. इसके बाद ही सीसीटीवी फुटेज डिलीट होने की बात सामने आई थी. इस मामलें अखिलेश यादव समेत कई दलों की ओर से बीजेपी पर निशाना साधा गया था. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से योगी सरकार से एसआईटी गठन की सिफारिश की गई थी. शनिवार को योगी सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया था. इसमें कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को इसकी जांच की जिम्मेदारी दी गई है. समिति से एक हफ्ते में सरकार ने जांच रिपोर्ट तलब की है.

    राम मंदिर कर्मचारी के घर पर छापा: सूत्रों की मानें तो रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मीनापुर फगौली मजरे में रहने वाले राम मंदिर के एक कर्मचारी के आवास पर पुलिस ने शनिवार रात को छापा मारा था. कर्मचारी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि वह ट्रस्ट से जुड़ा है और वह चढ़ावे की गिनती में भी जिम्मेदारी निभाता है. परिजनों की मानें तो पुलिस को आवास से दस लाख रुपए नकद मिले हैं. वहीं, यह भी जानकारी सामने आई है कि कर्मचारी ने हाल में ही 40 लाख रुपए की एक जमीन खरीदी थी जिस पर निर्माण जारी है. इस मामले में अभी तक किसी पुलिस अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है. वहीं, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस मामले में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है. बताया जा रहा है कि कर्मचारी से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिल सकती है. वहीं, कर्मचारी के पिता का कहना है कि घर से पुलिस दस लाख रुपए बरामद कर ले गई है. उनका कहना है कि किसी चोरी के मामले में पुलिस जांच करने आई थी.

    Post Views: 250
    Apradh Ayodhya breaking news Chhapa Chhapemari Crime Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raid Today big news Today breaking news Today khabar Up Uttarpradesh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: चाय बनाने जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत

    July 6, 2026

    अग्निपथ स्कीम लेटेस्ट अपडेट: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना ने दिया स्थायी नौकरी का नया प्रस्ताव

    July 6, 2026

    CG: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गिलट के मंगलसूत्र का खेल, जांच में गड़बड़ी सही

    July 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: चाय बनाने जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से महिला की मौत

    By DabangJuly 6, 20260

    बिलासपुर:- बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी कला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक…

    अग्निपथ स्कीम लेटेस्ट अपडेट: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना ने दिया स्थायी नौकरी का नया प्रस्ताव

    July 6, 2026

    CG: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गिलट के मंगलसूत्र का खेल, जांच में गड़बड़ी सही

    July 6, 2026

    LIC ऑफिस में फंदे से लटका मिला सुरक्षाकर्मी का शव जांच में जुटी पुलिस

    July 6, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.