Author: Dabang

अमलापुरम:- आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ. इसके कारण भीषण आग लग गई. आग में झुलसने से छह लोगों की मौत हो गई. कई अन्य घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्य का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय 40 कर्मचारी मौके पर मौजूद थे. विस्फोट के कारण फैक्ट्री की दीवार ढह गई. कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है. घटना की…

Read More

कांकेर:- दुर्गुकोंदल ब्लॉक में स्कूल जतन योजना के तहत स्कूलों की मरम्मत में भारी गड़बड़ी के विरोध में युवाओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया. युवाओं का आरोप है कि ”6.63 करोड़ की राशि स्वीकृत होने के बावजूद स्कूलों का केवल 30 प्रतिशत काम हुआ. लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों ने मिलीभगत कर 100 प्रतिशत भुगतान ले लिया”. प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार की भ्रष्टाचारपूर्ण व्यवस्था का हिस्सा बताया. स्कूल जतन योजना में गड़बड़ी का आरोप: दुर्गुकोंदल ब्लॉक में युवाओं ने ‘स्कूल जतन योजना’ में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. नाराज युवाओं ने शरीर पर आधे कपड़े…

Read More

अंबिकापुर:- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अंबिकापुर शहर में संचालित तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों में लगभग 65 लाख का राशन घोटाला उजागर हुआ है। खाद्य निरीक्षक शिव कुमार मिश्रा की शिकायत पर जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति घुटरापारा के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। समिति अंबिकापुर शहर में तीन उचित मूल्य राशन दुकानों का संचालन करती थी। इन दुकानों में लगातार गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही थीं। समिति के अध्यक्ष पवन सिंह, उपाध्यक्ष सुनिता पैकरा, सहायक विक्रेता फरहान सिद्धीकी, प्रिंस जायसवाल, सैफ अली और मुकेश यादव की देखरेख में…

Read More

रामानुजगंज:- नगर में एक 10 वर्षीय बालक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की हृदयविदारक घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। भारत जसवंत रवि का 10 वर्षीय पुत्र हार्दिक रवि जो पांचवीं में अध्ययनरत था, उसने सोमवार शाम घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम हार्दिक अपने भाई-बहनों के साथ खेल रहा था। शाम साढ़े छह बजे के बीच वह अचानक घर के एक कमरे में चला गया । कुछ देर बाद जब उसका भाई उसे बुलाने गया तो उसने देखा कि…

Read More

ग्वालियर:- मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया के प्यार में एक शादीशुदा महिला पाकिस्तान बॉर्डर चली गई। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला सोशल मीडिया पर किसी युवक के बहकावे में आ गई। पति को छोड़कर वह अपने 9 साल के नाबालिग बेटे को लेकर अचानक लापता हो गई। 24 जुलाई को घर से गायब हुई यह महिला तीन महीने बाद पाकिस्तान बॉर्डर के एक गांव से सुरक्षित बरामद हुई। जानकारी के मुताबिक 24 जुलाई को बहोड़ापुर थाना क्षेत्र से महिला के लापता होने की सूचना मिली। उसके पति…

Read More

जांजगीर-चांपा:- शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बांबे मार्केट में बीती रात भीषण आगजनी की घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच अज्ञात कारणों से “बॉम्बे शू हाउस” में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में लपटें इतनी भयावह हो गईं कि उसने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में तीन बड़ी दुकानें और दो ठेले पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स (खगेंद्र केसरवानी), कलकत्ता होजरी एवं बॉम्बे साड़ी सेल (भागवत प्रसाद थावाइत), बॉम्बे शू…

Read More

सक्ती:- जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम उच्च पिंडा में स्थित RKM Power Plant में रात को एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में मरम्मत कार्य के दौरान मजदूरों को लेकर जा रही लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और सात से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार मजदूर बॉयलर मशीन की मरम्मत के लिए ऊंचाई पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट का स्टील वायर टूट गया और लिफ्ट नीचे…

Read More

रायपुर:- नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में अध्ययनरत छात्र का सनसनीखेज कारनामा सामने आया है. छात्र ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए संस्थान में अध्ययनरत 36 छात्राओं के अश्लील वीडियो-फोटो बना डाले. जांच में छात्राओं की शिकायत सही पाए जाने पर संस्थान ने छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग के तृतीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र की हरकत के बारे में छात्राओं को पता चला तो उन्होंने प्रबंधन से शिकायत की. प्रबंधन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छात्र के कमरे की तलाशी लेते हुए…

Read More

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं के भल्लू में मंगलवार, 7 अक्टूबर शाम को यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 2 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के बाद बिलासपुर एम्स से छुट्टी दे दी गई है. बारिश और भूस्खलन के कारण देर रात बचाव कार्य रोक दिया गया था. आज (बुधवार, 8 अक्टूबर) सुबह से एक बार फिर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, इस दौरान लापता बच्चे की बॉडी मिली. सुबह से मृतकों का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा…

Read More

रायपुर :- भरतपुर वनांचल क्षेत्र के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व पार्क परिक्षेत्र में हाथी ने महिला को कुचल दिया. घटना मंगलवार रात की है. महिला और उसके बच्चे घर में सो रहे थे उस वक्त नर हाथी ने हमला किया. हाथी ने जैसे ही कच्चे मकान को धक्का देना शुरु किया घर के भीतर बच्चों के साथ सो रही इतवरिया बालंद जाग गई. घर के बाहर हाथी की मौजूदगी से पूरा परिवार दहशत में आ गया. इतवरिया अपने बच्चों के साथ भागने की तैयारी कर रही थी तभी हाथी ने उनको कुचल दिया. महिला की मौके पर ही…

Read More