Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
रीवा:- जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. 35 वर्षीय नेहा सिंह की उनके घर में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरा इलाका सदमे में है. नेहा अपने दो बच्चों के साथ रहती थीं, जबकि उनके पति राघवेंद्र सिंह सीधी जिले में एक शराब कंपनी में कैशियर के तौर पर काम करते हैं. दोपहर लगभग 2:30 बजे, जब नेहा का 14 वर्षीय बेटा स्कूल से घर लौटा, तो उसके सामने एक ऐसा खौफनाक दृश्य था, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगा. उसकी मां खून से लथपथ बिस्तर…
धमतरी :- जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा में नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडाल में पंडा बने युवक विनोद कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर वह पंडाल से बाहर निकलकर पास के एक मकान में गए और देर तक वापस नहीं लौटे। जब लोग वहाँ पहुंचे तो उन्होंने विनोद को गमछे से फांसी पर लटका पाया। इस घटना ने पूरे गांव में मातम फैला दिया और दुर्गा महोत्सव की खुशियां ग़म में बदल गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदेश के 100 अधिकारियों की प्रति नियुक्ति वापस लेने के साथ ही कई लोगों को प्रति नियुक्ति पर दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है. इसका आदेश छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने आदेश भी जारी कर दिया है. आईए जानते हैं प्रतिनियुक्ति वापसी और प्रतिनियुक्ति में नियुक्त होने के बाद कौन से और किस अधिकारी को किस जगह स्थांतरित किया गया है. किसे कहां मिली पदस्थापना : नवनीत कुमार पटेल व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदागांव जिला कांकेर को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक…
नई दिल्ली:- भारतीय रिजर्व बैंक ने दिवंगत ग्राहकों के डिपॉजिट अकाउंट्स और सेफ डिपॉजिट लॉकर से जुड़े क्लेम के निपटान के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इन नियमों का उद्देश्य मृतक ग्राहकों के खातों और लॉकर से जुड़े दावों को जल्दी और पारदर्शी तरीके से निपटाना है. RBI के अनुसार, बैंक को किसी भी क्लेम पर कार्रवाई करने के लिए दावे मिलने के 15 दिन का समय दिया गया है. अगर बैंक इस समयसीमा में कार्रवाई नहीं करता है तो उसे ग्राहकों को ब्याज सहित मुआवजा देना होगा. नियमों को लागू करने की समयसीमा RBI ने यह नियम ‘Reserve…
खैरागढ़ :- सिविल अस्पताल खैरागढ़ में एक बार फिर डॉक्टर और स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार नगर के अंबेडकर वार्ड निवासी विजेंद्र चौरे, उम्र 34 वर्ष को आज सुबह करीब 5 बजे अचानक सीने में जलन की शिकायत हुई। परिजन तत्काल उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां कोई डॉक्टर या नर्स मौजूद नहीं मिले। भर्ती मरीजों से पूछने पर भी डॉक्टर की जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने हताश होकर अस्पताल के सरकारी आवास में रहने वाले सभी डॉक्टरों के दरवाजे खटखटाए काफी आवाज लगाई, लेकिन आधे घंटे तक किसी ने जवाब नहीं दिया।…
हरियाणा:- गुरुग्राम में शनिवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है, एक तेज़ रफ्तार थार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 3 लड़कियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। वही एक शख्स की हालत बेहद गंभीर है, जो निजी अस्पताल में भर्ती है। हादसे में थार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, ये घटना आज सुबह 4:30 बजे की बताई जा रही है। गुरुग्राम के नेशनल हाईवे एग्जिट 9 पर भीषण हादसा हुआ है। गुरुग्राम से राजीव चौक के लिए नेशनल हाईवे से एग्जिट करते समय थार डिवाइड से टकरा गई, जिससे 5 लोगों…
बिहार:- बांका जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. रील बनाने के दौरान एक महिला का दूसरे पुरुष से नजदीकियां बढ़ हईं. जिसके बाद महिला उस पुरुष के साथ फरार हो गई. जबकि महिला की शादी को अभी महज चार महीने ही हुए थे. अब महिला के पति ने थाने में शिकायत लगाई है और पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई है. पीड़ित पति ने ससुराल वालों पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार, बांका के रजौन थाना क्षेत्र के कठचातर गांव में एक महिला अपनी शादी के महज चार महीने बाद…
हर साल नवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. यह भारतीय हिंदू परंपरा का एक प्रमुख त्यौहार है. इस साल भी लोग नवरात्रि को बड़े ही उत्साह के साथ मना रहे हैं. लोग तरह-तरह से देवी भगवती को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं. नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. नवरात्रि के नौ दिनों में ज्यादातर हिंदू घरों में प्याज, लहसुन और मांसाहारी भोजन जैसे मांस-मछली वर्जित होते हैं. लेकिन, देश में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां हिंदू नवरात्रि के दौरान मछली और मटन पकाकर देवी…
राजनांदगांव:- डोंगरगढ़ क्षेत्र के मुंदगांव के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे मालक वाहक और स्पोर्टस बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब टाटा योद्धा मालवाहक वाहन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन कर अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मुंदगांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक वाहन…
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर छठवें दिन मां दुर्गा के छठवें स्वरूप, मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. चार भुजाओं वाली मां कात्यायनी को वरदायिनी कहा जाता है. शास्त्रों में कहा गया है कि सच्चे मन, अटूट श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई पूजा से मां भक्त की हर मनोकामना पूरी करती हैं और जीवन में सुख-शांति व समृद्धि लाती हैं. मां कात्यायनी का स्वरूप और विशेषताएं विंध्यधाम के विद्यावान पंडित अनुपम महराज के अनुसार, मां कात्यायनी पीले वस्त्र पहने हुए हैं, जो स्वर्ण के तप के बाद उत्पन्न वास्तविक स्वरूप का प्रतीक है. मां चार भुजाओं…
