Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
सिंगरौली:- मध्यप्रदेश यूं ही नहीं अजीबोगरीब बातों के लिए जाना जाता है। दरअसल, सिंगरौली जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला का कहना है कि भूत ने उसे बुलाया था इसलिए वह जंगल गई थी। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है. पूरा मामला सिंगरौली जिले के जयंत चौकी क्षेत्र का है। पुलिस टीम ने रविवार को 43 वर्षीय महिला को नेहरू अस्पताल के पीछे जंगल से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि बनौली इलाके के निवासी बिरेन्द्र कुमार जायसवाल ने जयंत चौकी पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी पत्नी नववरण…
रायगढ़ :- जिले में फसल को बचाने के लिए मामा ने अपने खेत में करंट तार बिछाया था। जिसकी चपेट में आने से उसके भांजे की मौत हो गई। भांजा काम कर घर लौटा था, शौच के लिए खेत गया था तभी वह तार को टच कर गया। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शव के पास करंट के तार मिले। मृतक के हाथ और कंधा में झुलसने के निशान हैं। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पेलमा का रहने…
रायपुर :- राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही, कलेक्ट्रेट परिसर की बिल्डिंग की छत गिर गई है। इस घटना के बाद कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट परिसर की आंग्ल अभिलेख कोष्ठ के कक्षा की छत गिरी है, जिससे कमरे के अंदर पड़ी फाइल धूल में दब गई है। हालांकि इस घटना में जान माल की हानि नहीं हुई, इस तरह बड़ा हादसा होने से टल गया।
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री साय ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरे देश की संवेदनाएँ प्रभावित परिवारों के साथ…
तमिलनाडु:- करूर में नेता-अभिनेता विजय की रैली में मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत के बाद ऐक्टर ने पहला बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, “मेरा दिल चकनाचूर हो गया है… मैं असहनीय पीड़ा से तड़प रहा हूं… जिसे शब्दों में बयां कर पाना नामुमकिन है… मैं जान गंवाने वाले हमारे प्रिय भाइयों-बहनों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।” मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
