Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
करेले के बीज खाना हो सकता है खतरनाक, जानिए किन लोगों को हो सकती है गंभीर समस्याएं करेला हमारी रसोई में एक बहुत ही जानी-पहचानी सब्जी है. हालांकि इसका स्वाद कड़वा होता है, लेकिन इसके पोषक तत्व असाधारण होते हैं. फिर भी, बहुत से लोग करेले के बीज खाने से मना करते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि करेले के बीज खाने से शरीर को क्या नुकसान होता है? आइए इस विषय पर विस्तार से जानें… करेले के बीज खाने से होने वाले नुकसान नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, करेले के बीजों में मोमोर्डिसिन और लेक्टिन नामक कंपाउंड…
मेष- आज 07 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मीन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आज आपको सावधानीपूर्वक दिन व्यतीत करना चाहिए. सर्दी- बुखार होने से आपकी तबीयत खराब होने की आशंका है. इस दौरान आपको बाहर जाने से बचना चाहिए. प्रेम जीवन में अपने प्रिय से दूर जाना पड़ सकता है. किसी का भला करने में स्वयं का नुकसान कर सकते हैं, अतः सावधान रहें. कार्यस्थल पर मन में किसी बात का डर लगा रहेगा. आप गलत जगह पैसे का निवेश न करें, विशेषज्ञ की सलाह से काम करें. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत…
रायपुर:- छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित राज्य स्त्रोत निशक्तजन संस्थान से जुड़ा करीब 1000 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला सामने आया है. यह मामला एक जनहित याचिका के बाद सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि यह संस्था असल में कागजों में ही मौजूद थी और इसके जरिए साल 2004 से 2018 तक सरकारी धन की हेराफेरी हुई. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सोमवार को सीबीआई की टीम माना स्थित समाज कल्याण विभाग पहुंची थी. CBI ने क्यों की कार्रवाई?: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने इस घोटाले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय एजेंसियों की बजाय CBI से जांच…
निवाड़ी :- मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के रजपुरा गांव से अवैध संबंधों के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव अपने ही घर मे दफना दिया और घर के कच्चे फर्श को अच्छे से लीप पोत कर उसी स्थान पर खटिया डाल सोता रहा। युवती के परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शक के आधार पर प्रेमी से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक पुलिस की कस्टडी से फरार है। दरअसल, यह पूरा मामला निवाड़ी जिले…
नई दिल्ली:- केंद्र सरकार, राज्य सरकार और अन्य सरकारी संस्थानों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र अनिवार्य है. यह एक बायोमेट्रिक-आधारित डिजिटल प्रमाण पत्र है, जो पेंशन वितरण एजेंसी को यह पुष्टि करता है कि पेंशनभोगी अभी भी जीवित हैं. यह प्रमाण पत्र पूरा एक वर्ष मान्य होता है. यदि इसे 30 नवंबर तक जमा नहीं किया गया, तो दिसंबर से पेंशन तुरंत रोक दी जाएगी. हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बाद में प्रमाण पत्र जमा करने पर बंधित पेंशन सहित पूरी राशि आपके खाते में credited कर दी जाएगी. 80 वर्ष से अधिक आयु के…
बरसात या सर्दी का मौसम आते ही घर में बच्चे सर्दी-खांसी से परेशान हो जाते हैं. उन्हें अक्सर रात में गंभीर खांसी और खाना खाते समय गले में खराश की समस्या होती है. यह स्थिति माता-पिता की चिंता को काफी बढ़ा देती है. कई माता-पिता बिना डॉक्टर की सलाह लिए अक्सर अपने बच्चों को मेडिकल स्टोर से कफ सिरप दे देते हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह तरीका बच्चों के लिए हमेशा सुरक्षित नहीं होता. ऐसे माता पिता के लिए बेहतर होगा कि वे दवा से पहले सर्दी-खांसी का घरेलू उपाय तैयार कर अपने बच्चों को दें. सर्दी-खांसी…
मां-बाप ने चार दिन पहले जन्मे बेटे को जंगल में फेंका, दोनों सरकारी टीचर, फिर किस मजबूरी से बने हैवान
नई दिल्ली :- बच्चे के जन्म पर परिवार खुशियों से भर जाता है, कोख में नौ महीने तक उसे पालने वाली मां की खुशियों का तो कोई ठिकाना ही नहीं रहता है. लेकिन कुछ वाकये ऐसे सामने आते हैं, जो हमें सोचने के लिए मजबूर कर देते हैं कि क्या कोई मां इतनी भी निर्दयी हो सकती है. ऐसा ही एक वाकया मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से सामने आया, जहां मां ने जन्म के चार दिन बाद ही अपने बच्चे को जंगल में मरने के लिए छोड़ दिया. बच्चे के माता-पिता दोनों सरकारी स्कूल में टीचर हैं, तो सवाल…
देवास:- मध्य प्रदेश के देवास जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शासकीय प्राथमिक विद्यालय, झिरी मोहल्ला बिसाली में पदस्थ शिक्षक विक्रम कदम का एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। सितंबर 2025 के पहले सप्ताह में शिक्षक विक्रम कदम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह स्कूल परिसर में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करते नजर आए। इस शर्मनाक कृत्य को…
बिलासपुर:- जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोंधरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया है कि खेत की सुरक्षा के लिए मालिक ने अवैध रूप से बाड़े में बिजली का करंट दौड़ा रखा था, जिससे खेत के पास से गुजर रहे किशोर की अचानक करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई।
रायपुर:- मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से 14 बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। अब राज्य के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन किसी भी कफ सिरप या कंबिनेशन ड्रग्स का वितरण नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन से चर्चा की और मेडिकल स्टोरों में सरप्राइज जांच करने…
