Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
नई दिल्ली :- लिवर एक महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को छानने, पोषक तत्वों को चयापचय करने और पाचन में सहायता करने के लिए जिम्मेदार है. जब यह ओवरलोड हो जाता है, (खराब आहार, शराब, दवाओं या हानिकारक पदार्थों के संपर्क में आने के कारण) तब यह कई चेतावनी संकेत देता है. इन संकेतों को जल्दी पहचानना अधिक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है… इसके चेतावनी संकेत इस प्रकार हैं… पाचन संबंधी समस्याएं लिवर ओवरलोड के शुरुआती लक्षणों में से एक पाचन तंत्र में दिखाई दे सकता है, जैसे कि मतली, उल्टी और…
करवा चौथ सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं. इस व्रत में सूर्योदय से पहले सरगी (एक विशेष भोजन) खाने की भी परंपरा है. इसके बाद, वे पूरे दिन अन्न-जल ग्रहण नहीं करतीं और रात में चांद देखने के बाद जल पीकर अपना व्रत तोड़ती हैं. कई महिलाओं को इस व्रत के दौरान या बाद में अक्सर कमजोरी, सिरदर्द, ऊर्जा की कमी, या गैस और एसिडिटी की समस्या होती है, जिसका असर अक्सर अगले दिन भी देखने को मिलता है. ऐसी स्थितियों से बचने के लिए कुछ बातों का…
मेष- चंद्रमा 09 अक्टूबर, 2025 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. अनुकूलता से भरपूर आज के दिन आप सभी काम तन-मन की स्थिरता के साथ करेंगे. इस कारण काम करने में उत्साह बना रहेगा. आपको नया काम भी मिल सकता है. व्यापार को बढ़ाने की योजना भी आगे बढ़ेगी. आर्थिक लाभ होगा. परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा. जीवनसाथी के साथ पुराना मतभेद दूर होगा. घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आगमन से खुशी का वातावरण रहेगा. माता से लाभ होगा. दिनभर स्फूर्ति और ताजगी बनी रहेगी. वृषभ-…
बर्फ के टुकड़े त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. ये त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. दिन में एक बार बर्फ के टुकड़े लगाने से रक्त संचार बढ़ता है, रोमछिद्र सिकुड़ते हैं, सूजन और लालिमा कम होती है और त्वचा मुलायम और जवां बनी रहती है. इसके अलावा, बर्फ के टुकड़ों से चेहरे की मालिश करने से और भी कई फायदे मिलते हैं. लेकिन कई लोग स्किन को हेल्दी और जवां बनाए रखने के लिए बर्फ के टुकड़ों का एक से अधिक बार इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या एक से अधिक बार ये बर्फ…
तुमकुरु:- कर्नाटक तुमकुरु जिले के मरकोनाहल्ली डैम में मंगलवार को छह लोग बह गए. इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है. सभी पीड़ित एक ही परिवार के बताए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, अबिन और साजिया (32) के शव बरामद कर लिए गए हैं. जबकि तबस्सुम (45), शबाना (44), माहिम (1) और मिफ्रा (4) का अभी तक पता नहीं चल पाया है. गनीमत बात की बात यह रही कि घटना के दौरान नवाज जलाशय के पास एक झाड़ी में फंस गया था. उसे मामूली चोटें आईं और उसका कुनिगल तालुक…
नागपुर:- मध्य प्रदेश और राजस्थान में कथित तौर पर जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत के मामले ने पूरे देश में हलचल मचा दी है. दूसरी तरफ महाराष्ट्र मामले में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि, 6 बच्चों की मौत कफ सिरप के सेवन से नहीं हुई है. नागपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में इलाज करा रहे 13 बच्चों की मौत हो गई है. कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कुछ बच्चों की तबीयत कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने के बाद अचानक बिगड़…
सरगुजा :- उत्तरी छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने 24 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है. बारिश ना होने की चिंता में किसान बारिश की उम्मीद करते थे. बीते दो साल की बात करें तो सरगुजा में कम पानी गिरने के कारण किसान बर्बाद हो गए थे.लेकिन इस साल अच्छी बारिश हुई.लेकिन अब जब किसानों के फसल लेने का समय है तो बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है.जिसके कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है. अक्टूबर में मानसून जैसी बारिश : अक्टूबर के महीने में भी सरगुजा में आफत की बारिश हो…
इंदौर: छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप से लगातार बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. तीन मौतों से शुरू हुआ मामला 17 तक पहुंच गया है. वहीं बच्चों की मौत के बाद यह मामला हाईप्रोफाइल हो चुका है, जिसके बाद प्रदेश सरकार लगातार एक्शन मोड में है. मध्य प्रदेश में 4 दवाओं को बैन कर दिया गया है. ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया की टीम को बैन हुआ सिरप इंदौर में डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी के मेडिकल स्टोर में मिला है. जबकि दूसरे अन्य सिरप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. ड्रग कंट्रोलगर की टीम ने फार्मा…
अमलापुरम:- आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ. इसके कारण भीषण आग लग गई. आग में झुलसने से छह लोगों की मौत हो गई. कई अन्य घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्य का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय 40 कर्मचारी मौके पर मौजूद थे. विस्फोट के कारण फैक्ट्री की दीवार ढह गई. कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है. घटना की…
कांकेर:- दुर्गुकोंदल ब्लॉक में स्कूल जतन योजना के तहत स्कूलों की मरम्मत में भारी गड़बड़ी के विरोध में युवाओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया. युवाओं का आरोप है कि ”6.63 करोड़ की राशि स्वीकृत होने के बावजूद स्कूलों का केवल 30 प्रतिशत काम हुआ. लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों ने मिलीभगत कर 100 प्रतिशत भुगतान ले लिया”. प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार की भ्रष्टाचारपूर्ण व्यवस्था का हिस्सा बताया. स्कूल जतन योजना में गड़बड़ी का आरोप: दुर्गुकोंदल ब्लॉक में युवाओं ने ‘स्कूल जतन योजना’ में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. नाराज युवाओं ने शरीर पर आधे कपड़े…
