Author: Dabang

सूरजपुर :- सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी का खेल एक बार फिर बेनकाब हो गया है। शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने दो अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एक तरफ सूरजपुर जिले की महामाया शुगर फैक्ट्री के इंजीनियर को नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया, तो दूसरी तरफ बिलासपुर में आदिम जाति कल्याण विभाग के बाबू को अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि जारी करने के नाम पर पैसे लेते हुए धर दबोचा गया। सूरजपुर में इंजीनियर गिरफ्तार — संविदा नौकरी के नाम पर मांगी रिश्वत सूरजपुर…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक हुई.जिसमें खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. राज्य सरकार ने इस साल 25 लाख से अधिक किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का फैसला किया है. खरीदी की प्रक्रिया 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी. बैठक में ये भी तय किया गया कि खरीदी प्रक्रिया को डिजिटल, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाया जाएगा. बैठक के बाद यह जानकारी उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने…

Read More

मुंबई:-महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के साउथ मुंबई इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक 20 वर्षीय मूक-बधिर और मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ कई लोगों ने बार-बार दुष्कर्म किया, जिसके परिणामस्वरूप वह पांच महीने की गर्भवती हो गई. कफ परेड पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने अब तक 17 से ज़्यादा लोगों को संदिग्ध मानते हुए उनके ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजे हैं, ताकि भ्रूण से मिलान कर असली आरोपी का पता लगाया जा सके. पेट में ‘कीड़े चलने’ के शक से हुआ खुलासा पुलिस…

Read More

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के किसानों से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अधिक पारदर्शिता के साथ किसानों को किया जाएगा समय से भुगतान (6 से 7 दिन के भीतर) टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से होगी ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था। किसानों का मिलेगी सोसायटियों में लंबी कतारों से मुक्ति राज्य शासन के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ प्रदेश के किसानो से दिनांक 15 नवम्बर 2025 से 31…

Read More

नई दिल्लीः- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को देश भर की जेलों में बंद लगभग 4.5 लाख विचाराधीन कैदियों के मताधिकार की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार और भारत निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया. भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाली और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ के समक्ष इस मामला में सुनवायी हुई. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने पीठ के समक्ष पक्ष रखा. भूषण ने कुछ मिनट तक बहस की, जिसके बाद पीठ ने याचिका पर नोटिस जारी करने का फैसला किया. भूषण ने तर्क दिया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की…

Read More

नई दिल्ली :- अगर आप करवा चौथ, धनतेरस या दिवाली पर गहनों की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो आपको सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स की जानकारी होना बेहद जरूरी है। अक्टूबर 2025 में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। खासकर त्योहारों के मौसम में गहनों की मांग बढ़ने से कीमतों पर सीधा असर पड़ता है। दिल्ली और बड़े शहरों में सोने की कीमत दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,22,440 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बैंगलोर में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी…

Read More

गाजियाबाद:- सामने आई एक ऐसी ही सच्ची लेकिन सिहरन पैदा करने वाली कहानी. जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या करवा दी, वो भी अपने प्रेमी के इशारे पर. पर प्यार का ये खेल यहीं खत्म नहीं हुआ, क्योंकि इस खूनी मोहब्बत की पटकथा में हर किरदार का अंत जेल की सलाखों के पीछे हुआ. यह कहानी है प्राची उर्फ आर्शी और उसके प्रेमी रिहान की. दोनों की मुलाकात किस्मत से हुई थी, लेकिन अंजाम तकदीर से लिखा गया कत्ल. गाजियाबाद के थाना मसूरी इलाके में रहने वाला आसिफ उर्फ गुल्लू एक साधारण इंसान था. परिवार के लिए…

Read More

राजनांदगांव:- खैरागढ़ जिले के रोड अतरिया में गुरुवार की रात बुजुर्ग दंपती बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य हत्याकांड की खबर गांव में आग की तरह फैली और देखते ही देखते पूरे अतरिया गांव में मातम और भय का माहौल पसर गया। जब गांव के अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। तब आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सबसे पहले पड़ोसियों ने बाबूलाल शोरी के घर से अजीब आवाजें सुनीं, लेकिन किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। जब सुबह…

Read More

भारतीय घरों में सूजी का इस्तेमाल हलवे से लेकर इडली, उपमा, चेला, ढोकला, डोसा और टोस्ट तक कई तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है. सूजी, अपने दानेदार बनावट के कारण, अक्सर नाश्ते के विकल्प के रूप में इस्तेमाल की जाती है क्योंकि यह जल्दी पक जाती है और पचाने में आसान होती है. कार्बोहाइड्रेट की मात्रा के कारण, सूजी से बनी चीजें तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में भी मददगार होती हैं। सोशल मीडिया पर आपको सूजी से बने नाश्ते की ढेरों रेसिपीज मिल जाएंगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोज सुबह नाश्ते में सूजी खाने से…

Read More

दुर्ग:- मध्यप्रदेश की रहने वाली पीड़ित नाबालिग नवरात्रि में मैहर दर्शन के लिए घर से निकली थी. जहां मेला समाप्त होने के बाद कटनी स्टेशन पर उसकी मुलाकात दुर्ग जिले की रहने वाली प्रीति नामक महिला से हुई. प्रीति ने उसे काम दिलाने के बहाने दुर्ग बुलाया. नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार का दबाव: नौकरी की चाहत में नाबालिग दुर्ग पहुंच गई. यहां आकर वह उसी महिला के घर में रहने लगी. जहां आरोपी महिला प्रीति बेसरा ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं और उसे घर में बंधक बनाकर अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. मना करने पर पीड़िता…

Read More