Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
जगदलपुर :- 17 अक्टूबर का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ा दिन माना जाएगा.क्योंकि इस दिन बस्तर को नक्सलमुक्त करने के अभियान में सरकार को सबसे बड़ी सफलता मिली.जब सरकार के सामने 200 से ज्यादा नक्सलियों ने लाल आतंक का रास्ता छोड़कर अपने जीवन को फिर से शुरु करने का फैसला लिया.सरेंडर करने के बाद मांझी चालकी समाज ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों को अपने समाज में शामिल किया.इसके लिए समाज के मुखिया ने नक्सलियों को लाल गुलाब देकर उनका समाज में स्वागत किया. फोर्स और जिला प्रशासन के बड़े अफसर रहे मौजूद : नक्सलियों के हथियारों में 18-एके…
बिलासपुर:- पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गिद्यपुरी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दीपक पटेल, जो हाईस्कूल ओखर में 9वीं कक्षा में पढ़ता था, सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर के पीछे बाड़ी में टुल्लू पंप चालू कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पचपेड़ी थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस…
कार में सफर करते समय जब हमें प्यास लगती है, तो हम पानी की एक बोतल खरीद लेते हैं. उसे कार में ही छोड़ देते हैं और चार-पांच दिन बाद फिर से पीते हैं. और तो और, हममें से ज्यादातर लोग उस बोतल को घर ले जाकर फ्रिज में रख देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सब हमारी सेहत के लिए हानिकारक है? विशेषज्ञों का कहना है कि पानी की बोतल खरीदने और उससे पीने के बाद, उसे गर्म होने तक कार में नहीं छोड़ना चाहिए, या यात्रा के बाद उसे घर लाकर वापस फ्रिज में नहीं…
रोशनी का पर्व दीपावली बस शुरू होने ही वाला है. पांच दिन तक चलने वाले इस त्योहार को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है. घर और बाजार सामानों और लोगों से खचाखच भरे नजर आ रहे हैं. लोग इस त्योहार को मनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. इससे इतर लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तमाम उपाय करते हैं. जो लोग कंगाली या दरिद्रता से जूझ रहे हैं, उनके लिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह खास मौका है. आइये जानते हैं कुछ उपायों को. लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र…
अगर आपकी किडनी खराब हो गई है, तो आपको किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर का सालों इंतजार करना पड़ता है. लेकिन अब किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, कनाडा और चीन की रिसर्च टीम ने एक ऐसी ‘यूनिवर्सल किडनी’ तैयार करने में सफलता पाई है, जिसे सिद्धांतिक रूप में किसी भी मरीज के शरीर में ट्रांसप्लांट किया जा सकता है, भले ही उसका ब्लड ग्रुप अलग क्यों न हो. यह शोध Nature.com की वेबसाइट पर प्रकाशित हुआ है . सही ब्लड ग्रुप का पता लगाना सबसे बड़ी चुनौती दरअसल, किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों…
रायपुर: दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. वित्त विभाग ने आदेश जारी कर अक्टूबर माह का वेतन अग्रिम रूप से 17 और 18 अक्टूबर को भुगतान करने के निर्देश दिए हैं. दीपावली पर अग्रिम वेतन का फैसला: राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता भाग-1 के नियम 206(1) के तहत यह विशेष निर्णय लिया है. सामान्यत: कर्मचारियों को माह के अंतिम दो कार्य दिवसों में वेतन मिलता है, लेकिन इस बार दीपावली पर्व की खुशियों को देखते हुए सरकार ने इसे पहले देने का निर्णय लिया है. 17 और 18 अक्टूबर को भुगतान:…
मेष- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अक्टूबर, 2025 शुक्रवार को सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. परिजनों के साथ वाद-विवाद होने से मन चिंता से भरा रहेगा. छाती में दर्द या अन्य कोई शारीरिक परेशानी होने से शरीर शिथिल रहेगा. निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें. व्यापार में आज संभलकर चलें. किसी तरह की यात्रा का कार्यक्रम हो, तो आज टालना उचित रहेगा. किसी भी विवादित चर्चा से आज दूर रहें. दोपहर के बाद स्थिति में परिवर्तन होगा. अनावश्यक खर्च से मन दु:खी हो सकता है. माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता होगी. वृषभ- आज चंद्रमा…
छत्तीसगढ़:- छत्तीसगढ़ में नक्सल फ्रंट पर सुरक्षाबलों को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है. गुरुवार को कुल 170 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है. अमित शाह ने कहा कि कुल 170 नक्सलियों ने बस्तर में सरेंडर किया है. यह इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा इस समस्या को समाप्त करने के अथक प्रयासों के कारण नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें ले रहा है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों की जानकारी: सरेंडर करने वाले नक्सलियों…
रायपुर : दीपावली पर्व छत्तीसगढ़वासियों के लिए विशेष अवसर लेकर आ रहा है. जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज इस बार दीपावली का पर्व छत्तीसगढ़ में मनाने के लिए 17 अक्टूबर को आ रहे हैं. राज्य सरकार ने उनके आगमन पर उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया है. शंकराचार्य नियमित विमान से मुंबई से रायपुर पहुंचेंगे. जहां दंडी स्वामी इन्दुभवानंद और दंडी स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु विमानतल पर उनका स्वागत एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. इसके बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. धनतेरस पर विशेष पूजन : चिचिरदा के कुंजकुटीर में शंकराचार्य…
