Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
रायपुर:- राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी दही हांडी उत्सव मैदान में आज से 5 दिवसीय श्रीमंत हनुमंत कथा का आयोजन हो रहा है. श्रीमंत हनुमंत कथा की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है. श्रीमंत हनुमंत कथा का वाचन बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे. शनिवार सुबह 10 बजे नियमित विमान से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राजधानी रायपुर के विवेकानंद टर्मिनल पर उतरेंगे. युवा समाजसेवी बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोग उनका भव्य स्वागत करेंगे. श्रीमंत हनुमंत कथा 5 दिन चलेगी: माना एयरपोर्ट से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कार में सवार होकर भारत माता चौक…
अगर आप भी अपनी त्वचा को बेदाग और चमकदार बनाना चाहते हैं? तो आपको अपनी स्किन केयर रूटीन में मैजिकल एलिमेंट ग्लूटाथियोन को शामिल करना होगा. ग्लूटाथियोन, जिसे अक्सर मास्टर एंटीऑक्सीडेंट कहा जाता है, न सिर्फ आपकी त्वचा को निखारता है, बल्कि उसे अंदर से हेल्दी और चमकदार भी बनाता है. लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आप इस मैजिकल एलिमेंट के लेवल को अपने शरीर में कैसे बढ़ा सकते हैं? तो चिंता न करें, इसे बढ़ाने के लिए आपको महंगी क्रीम या इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप कुछ आसान और प्राकृतिक तरीकों से भी अपने शरीर में…
मेष- चंद्रमा आज 04 अक्टूबर, 2025 शनिवार के दिन कुंभ राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन आप सामाजिक काम और मित्रों के साथ भागदौड़ में व्यतीत करेंगे. नए लोगों से आपका परिचय होगा. बुजुर्गों की तरफ से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा. आकस्मिक धन लाभ से मन में प्रसन्नता होगी. दूर रहने वाली संतान या रिश्तेदारों का समाचार मिलेगा. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है. व्यवसाय में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज…
इंदौर:- हिंदू युवती से दुष्कर्म कर मुस्लिम धर्म स्वीकार करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विजयनगर पुलिस ने शाद सिद्दीकी के खिलाफ दुष्कर्म, मप्र धार्मिक स्वतंत्रा अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपित भोपाल की मछली गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। उसने पान मसाला में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती का वीडियो भी बना लिया था। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय युवती से दो साल पूर्व शाद सिद्दीकी से मुलाकात हुई थी। नौकरी की तलाश में भोपाल गई थी युवती जबलपुर निवासी युवती नौकरी की तलाश में भोपाल गई थी। शाद ने सचिन (हिंदू नाम)…
रायपुर:- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया. 4 अक्टूबर को वे जगदलपुर में बस्तर दौरे पर रहेंगे. इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पूरे बस्तर संभाग में 3 लेयर में सुरक्षा घेरा बनाया गया है. सभी सुरक्षा कैंप और थानों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है. वहीं बॉर्डर इलाकों में नाकाबंदी कर सघन जांच की जा रही है. इस तरह रहेगा कार्यक्रम: अमित शाह 4 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे. यहां वे सबसे पहले दंतेश्वरी मंदिर में देवी की पूजा कर…
रायपुर :- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा सिरप कांड के बाद अब छत्तीसगढ़ से भी एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राज्य के सरकारी अस्पतालों में छोटे बच्चों को दी जा रही पैरासिटामोल सिरप की गुणवत्ता घटिया निकली है। इस सिरप की बोतलों में एक्सपायरी से पहले ही बड़े-बड़े थक्के पाए गए हैं। हैरत की बात तो यह कि इन सबके बाद भी यह सिरप अस्पतालों में वितरित की जा रही थी। इस खुलासे के बाद अब स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटिया दवा 9M कंपनी द्वारा सप्लाई की गई है और…
दंतेवाड़ा:- जिले के भांसी थाना इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. महिला का शव जंगल से नग्न हालत में बरामद हुआ. मामला कुंदेली सीआरपीएफ कैम्प के पास का है. दशहरे के दिन की वारदात: मिली जानकारी के अनुसार, नवरात्रि समापन और दशहरे के दिन पीड़िता अपने गांव कुंदेली लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसे निशाना बनाकर हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया. जंगल से नग्न अवस्था में शव मिलने के बाद गांव वालों में…
मेरठ:-एक लड़के ने अपने दोस्त की हत्या कर उसके सीने में एक के बाद एक तीन गोलियां उतार दीं. कत्ल के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है. लेकिन मेरठ में ये कत्ल का पहला ऐसा मामला है, जिसमें वीडियो बनाकर वायरल किया गया है. इस वारदात से इलाके में खौफ का माहौल है. गोलियांआरोपी ने कुछ सेकेंड के अंतराल पर अपने दोस्त को तीन गोलियां मारीं. हत्या के 11 सेकेंड के इस वीडियो ने मेरठ में कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. शुरू में वीडियो देखकर ऐसा लगा कि कोई फिल्म का सीन शूट हो रहा…
बेंगलुरु:-कर्नाटक के पुत्तेनहल्ली में एक महिला ने अपने पति पर बेडरूम में कैमरा लगाकर प्राइवेट मोमेंट्स के वीडियो दोस्तों के साथ शेयर करने का आरोप लगाया है. महिला के मुताबिक पति दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दवाब डाल रहा था. जब उसने इनकार किया तो उसके अश्लील वीडियो बना लिए गए. महिला ने ससुरालवालों के खिलाफ उत्पीड़न, ब्लैकमेल और शारीरिक शोषण का केस दर्ज कराया है. पहले से है शादीशुदा महिला के मुताबिक दिसंबर 2024 में सैयद इनामुल हक से उसकी शादी हुई थी. शादी के समय 340 ग्राम गोल्ड जूलरी और एक यामाहा बाइक दी गई. शादी के…
धमतरी:- एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पति-पत्नी के बीच बढ़ते अविश्वास और शक की बीमारी ने एक पत्नी की जान ले ली। दरअसल दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों से आपसी अविश्वास लगातार गहराता जा रहा था और आए दिन विवाद की स्थिति बनती थी। इसी मानसिक तनाव के बीच पत्नी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापारा वार्ड का है जहाँ मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से मजदूरी करने आए एक दंपति रह रहे थे। मृतका का नाम सुरेखा आहूजा बताया जा रहा है। पति-पत्नी दोनों जालमपुर वार्ड स्थित एक किराना भंडार में मजदूरी…
