Author: Dabang

जांजगीर-चांपा:- शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बांबे मार्केट में बीती रात भीषण आगजनी की घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच अज्ञात कारणों से “बॉम्बे शू हाउस” में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में लपटें इतनी भयावह हो गईं कि उसने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में तीन बड़ी दुकानें और दो ठेले पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स (खगेंद्र केसरवानी), कलकत्ता होजरी एवं बॉम्बे साड़ी सेल (भागवत प्रसाद थावाइत), बॉम्बे शू…

Read More

सक्ती:- जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम उच्च पिंडा में स्थित RKM Power Plant में रात को एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में मरम्मत कार्य के दौरान मजदूरों को लेकर जा रही लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और सात से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार मजदूर बॉयलर मशीन की मरम्मत के लिए ऊंचाई पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट का स्टील वायर टूट गया और लिफ्ट नीचे…

Read More

रायपुर:- नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में अध्ययनरत छात्र का सनसनीखेज कारनामा सामने आया है. छात्र ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए संस्थान में अध्ययनरत 36 छात्राओं के अश्लील वीडियो-फोटो बना डाले. जांच में छात्राओं की शिकायत सही पाए जाने पर संस्थान ने छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग के तृतीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र की हरकत के बारे में छात्राओं को पता चला तो उन्होंने प्रबंधन से शिकायत की. प्रबंधन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छात्र के कमरे की तलाशी लेते हुए…

Read More

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठीं के भल्लू में मंगलवार, 7 अक्टूबर शाम को यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 2 बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के बाद बिलासपुर एम्स से छुट्टी दे दी गई है. बारिश और भूस्खलन के कारण देर रात बचाव कार्य रोक दिया गया था. आज (बुधवार, 8 अक्टूबर) सुबह से एक बार फिर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, इस दौरान लापता बच्चे की बॉडी मिली. सुबह से मृतकों का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा…

Read More

रायपुर :- भरतपुर वनांचल क्षेत्र के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व पार्क परिक्षेत्र में हाथी ने महिला को कुचल दिया. घटना मंगलवार रात की है. महिला और उसके बच्चे घर में सो रहे थे उस वक्त नर हाथी ने हमला किया. हाथी ने जैसे ही कच्चे मकान को धक्का देना शुरु किया घर के भीतर बच्चों के साथ सो रही इतवरिया बालंद जाग गई. घर के बाहर हाथी की मौजूदगी से पूरा परिवार दहशत में आ गया. इतवरिया अपने बच्चों के साथ भागने की तैयारी कर रही थी तभी हाथी ने उनको कुचल दिया. महिला की मौके पर ही…

Read More

रायपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अपने हालिया संशोधन में जो नियम लागू किए हैं उसके अनुसार पूरे देश और छत्तीसगढ़ में टोल प्लाजा पर गाड़ियों से संग्रहित किए जाने वाले कर में कटौती की गई है. इसके तहत कई टोल ऐसे हैं जहां पर पांच रुपए की कमी होगी जबकि कई टोल प्लाजा ऐसे हैं जहां पर ₹20 तक की राहत मिलेगी. राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क निर्धारण एवं संग्रहण नियम 2008 और संशोधित 2011 अधिनियम को परिवर्तित किया गया है और नए नियम में इसे जोड़ा गया है. जिसके तहत इसमें कटौती होगी. वही फार्स्ट टैग में पैसा खत्म हो जाने…

Read More

रायपुर:- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन आवश्यक है। खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने जानकारी दी कि एग्रीस्टैक पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस है, जिसमें किसानों का भूमि एवं आधार लिंक्ड पंजीयन किया जाता है। पंजीकरण उपरांत किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी प्राप्त होती है। यह आधार लिंक्ड डेटाबेस शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ केवल वास्तविक पात्र किसानों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तहत किसानों को…

Read More

मेष- आज 07 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मीन राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आज आपको सावधानीपूर्वक दिन व्यतीत करना चाहिए. सर्दी- बुखार होने से आपकी तबीयत खराब होने की आशंका है. इस दौरान आपको बाहर जाने से बचना चाहिए. प्रेम जीवन में अपने प्रिय से दूर जाना पड़ सकता है. किसी का भला करने में स्वयं का नुकसान कर सकते हैं, अतः सावधान रहें. कार्यस्थल पर मन में किसी बात का डर लगा रहेगा. आप गलत जगह पैसे का निवेश न करें, विशेषज्ञ की सलाह से काम करें. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत…

Read More

बालाघाट:- मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के परसवाड़ा थाना क्षेत्र में 3 अक्टूबर 2025 को ग्राम कुमनगांव के पास मिली महिला के शव की पहचान लेखवंती यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का सनसनीखेज पर्दाफाश करते हुए मृतका की देवरानी सुखिया उर्फ सविता यादव, सहेली भूरी उर्फ उर्मिला मेरावी और पुरुष रविशंकर सोनवाने को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अवैध संबंध के शक में देवरानी ने सहेली और पुरुष की मदद से जेठानी की हत्या की साजिश रची। हत्या का खौफनाक प्लान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि मृतका लेखवंती के पति…

Read More

नई दिल्ली: देश में रेलवे कनेक्टिविटी को बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने रेल मंत्रालय की चार रेल परियोजनाओं को मंजूरी दे दी, जिनकी अनुमानित लागत कुल 24,634 करोड़ रुपये है. कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज की कैबिनेट बैठक में हमने चार नई रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है. ये रेल परियोजनाएं हैं: वर्धा-भुसावल – तीसरी और चौथी लाइन – 314 किलोमीटर (महाराष्ट्र), गोंदिया-डोंगरगढ़ – चौथी लाइन – 84 किलोमीटर (महाराष्ट्र…

Read More