Author: Dabang

बलरामपुर:- बलरामपुर जिले के महुली गिनवा पारा गांव के मजीठा बांध में मां और उसकी बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. दोनों शुक्रवार रात तक घर पर मौजूद थीं, लेकिन शनिवार सुबह से लापता हो गई. आज सुबह पति ने तालाब में शव तैरते हुए देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी. घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र की है. .जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम अंकिता पंडो और उसकी बेटी का नाम खुशबू बताया जा रहा है. वह दोनों शनिवार सुबह से लापता थीं खोजबीन के बाद पति ने थाने में इसकी सूचना दी. रविवार सुबह जब…

Read More

कोंडागांव :- जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां 11 साल की बच्ची का शव गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बच्ची माकड़ी ब्लॉक के कांटागांव स्थित आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी, वह कक्षा पांचवी की छात्रा थी। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब छात्राओं को भोजन के लिए बुलाया जा रहा था, तब चंपा हॉस्टल के कमरे में टाई से फांसी के फंदे पर झूलती मिली। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद हॉस्टल प्रबंधन ने पहले छात्रा को बेहोश बताया और घटना की वास्तविक सूचना देने…

Read More

कोरबा:- जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैगा में शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। शराब के नशे में एक ट्रक चालक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और कुछ देर बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि मृतक संतराम यादव ट्रक चालक था और अक्सर शराब के नशे में अपने परिवार के साथ झगड़ा करता था। बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब 6 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके चलते गुस्से में संतराम ने पत्नी की जान ले ली और बाद में खुद भी आत्महत्या…

Read More

रायपुर:- नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक 60 वीं डीजी कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के डीजी, एडीजी और आईजी स्तर के लगभग 250 वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मितव्ययिता को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। होटल या निजी भवनों की बजाय कार्यक्रम और अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था केवल शासकीय भवनों में की जाएगी। इस निर्देश के बाद जिला व पुलिस प्रशासन रायपुर और नवा रायपुर के सरकारी भवनों के चयन में जुट गया है। पुलिस अधिकारियों…

Read More

रीवा। संजय गांधी अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें एक गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। सतना से रेफर होकर आई दीपा गुप्ता पत्नी राजकुमार गुप्ता 36 वर्ष के परिजनों ने डॉक्टरों पर दो दिनों तक इलाज न करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। गत शनिवार को घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि महिला की हालत पहले से ही गंभीर थी। 2…

Read More

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू हो गयाहै। इस बैठक में प्रदेश के सभी 33 जिलों के कलेक्टर मौजूद हैं। वहीं मुख्य सचिव सहित सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ कांफ्रेंस के दौरान उपस्थित हैं। कांफ्रेंस के दौरान हर विभागों की बारी-बारी से मुख्यमंत्री फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ये कांफ्रेंस सुशासन, पारदर्शिता और जनहित योजनाओं पर केंद्रित होगा। मुख्यमंत्री शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा कर रहे हैं। खाद्य विभाग की समीक्षा के साथ कांफ्रेंस की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री ने आगामी धान खरीदी…

Read More

रायपुर :- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 में आगामी धान खरीदी, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जिलों की प्रशासनिक तैयारियों पर गहन समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ होगी और किसानों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिला कलेक्टर सीधे जिम्मेदार होंगे। धान खरीदी की तैयारी पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिलों में धान…

Read More

सोनीपत:- जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। हादसा सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में रूखी टोल टैक्स के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर से जा टकराई। इस सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए थे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की खबर से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। बताया जा रहा…

Read More

लखनऊ:- लखनऊ के बंथरा इलाके में 17 साल की दलित छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे छात्रा अपनी बड़ी बहन को देखने के लिए घर से निकली थी। उसकी बहन की हाल ही में डिलीवरी हुई थी और वह हरौनी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहती है। रास्ते में छात्रा ने अपने परिचित युवक को बुलाया और दोनों बाइक से हरौनी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। वहां पास के आम के बाग में बैठकर बात कर रहे थे कि तभी पांच युवक वहां पहुंचे और धमकाने…

Read More

BMW ने नौ महीनों में की ताबड़तोड़ बिक्री, साल 2025 में अब तक बेच डालीं 11,978 कारें लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW Group India ने कैलेंडर वर्ष 2025 में अपनी मज़बूत वृद्धि दर जारी रखी है. बीते सितंबर माह में खत्म हुई तीन तिमाही में कंपनी ने 11,978 कारों और एसयूवी की बिक्री के साथ अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री दर्ज की है. यह पिछले साल की इसी नौ महीने की अवधि की तुलना में 13 प्रतिशत की वार्षिक बढ़ोतरी दिखाता है, जिससे कंपनी बिक्री के मामले में एक और सर्वश्रेष्ठ वर्ष दर्ज करने की स्थिति में पहुंच गई है.…

Read More