Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
उत्तरप्रदेश:- झांसी शहर में एक प्रेम विवाह की कहानी दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गई. डेढ़ साल पहले जिसने प्रेम की कसमें खाईं थीं, अब वही रिश्ता मौत की खबर में बदल गया. अलीगोल खिड़की मोहल्ले की रहने वाली 21 वर्षीय महक अपने ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली. महक ने लगभग डेढ़ साल पहले हिंदू युवक विवेक अहिरवार से भागकर शादी की थी. जहां ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं मायके पक्ष का दावा है कि महक की हत्या की गई है. मृतका की मां गुड़िया ने आरोप लगाया है कि दामाद विवेक और…
नई दिल्ली:– भारत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की ओर है. सरकार का कहना है कि वह फरवरी 2026 तक स्वदेशी AI मॉडल लॉन्च करेगी. सरकार का दावा है कि इस एआई मॉडल को पूरी तरह भारतीय डेटा सेट्स पर प्रशिक्षित किया जाएगा और इसे भारत में ही होस्ट किया जाएगा. India AI Impact Summit के दौरान भारत इस मॉडल को औपचारिक रूप से लॉन्च करेगा. सरकार ने एआई के लिए देश की कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करते हुए 38,000 GPUs तैनात किए हैं, जो शुरुआती टारगेट 10,000 यूनिट से कई गुना अधिक है. स्वदेशी…
बीजापुर:- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की हत्या कर दी है. इस घटना की जिम्मेदारी भाकपा (माओवादी) की माड़ेड़ एरिया कमेटी ने ली है. बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र ने मामले की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, घटना थाना इलमिडी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंजाल कांकेर की है. भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम काफी समय से नक्सलियों के निशाने पर था. उन्होंने कई बार चेतावनी भी दी थी. बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात करीब 4 से 5 नक्सली सादे वर्दी में पूनम के…
मध्यप्रदेश :- कैमोर थाना क्षेत्र में मुस्लिम परिवार के रिश्ते के मामा ने ही एक आठ वर्षीय बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया। उसकी धमकी से डरी बालिका ने दो दिन तक घर में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन पीड़ा होने पर उसने रविवार को अपनी मां को जानकारी दी। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा. कैमोर थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि रविवार की शाम को एक आठ वर्षीय बालिका ने अपने माता-पिता के साथ आकर शिकायत दर्ज कराई थी…
हिंदू धर्म में पूजा-अर्चना का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इसमें पवित्रता और स्वच्छता पर बहुत ध्यान दिया जाता है, जिसमें साफ कपड़े पहनना और पूजा स्थल को साफ-सुथरा रखना शामिल है. पूजा-अर्चना के संबंध में जहां सामान्य नियमों का पालन किया जाता है, वहीं पूजा के दौरान महिलाओं पर भी कई नियम लागू होते हैं. अगर महिलाओं को अपनी पूजा का फल पाना है, तो उनके लिए इन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. इन्हीं नियमों में से एक है कि मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान महिलाओं को पूजा-पाठ करने की मनाही होती है. इसके अलावा, इस दौरान…
प्रेमानंद महाराज 2 अक्टूबर से बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण अपनी नियमित पदयात्रा जारी नहीं रख पा रहे हैं. हालांकि आश्रम ने पुष्टि की है कि उनका स्वास्थ्य ठीक है और वे सीमित आधार पर भक्तों का मार्गदर्शन कर रहे हैं, फिर भी उन्हें आराम करने के लिए उनकी सुबह की पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है. हाल ही में, प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके कारण उन्हें सप्ताह में सातों दिन डायलिसिस करवाना पड़ा था. वे लगभग 19-20 वर्षों से पॉलीसिस्टिक किडनी रोग से पीड़ित हैं और नियमित रूप से डायलिसिस…
मेष- चंद्रमा 14 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मिथुन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आज आपका मन बेचैन रहेगा. किसी बात को लेकर इमोशनल रहेंगे. किसी के साथ वाद-विवाद ना करें. स्वजनों और दोस्तों संग विवाद हो सकता है. आपका मानभंग होने का प्रसंग ना बनें, इसका ध्यान रखें. नए काम की शुरुआत ना करें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. मित्रों से हानि हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को सहयोग नहीं मिलने से मन दु:खी हो सकता है. वृषभ- चंद्रमा 14 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मिथुन राशि में स्थित है. आपकी…
रायपुर:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर एसपी कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, राज्य में कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए सजग होकर काम किया जाए. जो भी मामले अपराध से जुड़े हैं उनको समय अवधि के दरमियान ही निपटाया जाना चाहिए.डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर्स की साथ में ही हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, आजीविका के लिए तेंदू पत्ता का संग्रह करने वाले लोगों को 7 से 15 दिनों के भीतर भुगतान कर दिया जाए. तेंदू पत्ता भुगतान पर सीएम का बड़ा बयान: सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि भुगतान की पूरी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से हितग्राहियों को…
रीवा :- मध्य प्रदेश के रीवा में एक बार फिर सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. शासकीय उत्कृष्ट मार्तंड क्रमांक एक बालिका छात्रावास के खाने में मरा हुआ कनखजूरा निकलने से छात्राओं में हड़कंप मच गया. खाने के दौरान छात्राओं ने दाल में कीड़ा देखा, तो पूरे हॉस्टल में हंगामा मच गया. छात्राओं ने तुरंत वार्डन को इसकी सूचना दी, लेकिन वार्डन ने शुरुआत में मामले को दबाने की कोशिश की. हालांकि, छात्राओं ने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर पूरे मामले को उजागर कर दिया. रीवा के शासकीय विद्यालयों…
कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में विवाद होने का मामला सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों ने जश्न रिसॉर्ट में तोड़फोड़ किया और सपना चौधरी की टीम के साथ मारपीट भी की. सपना की टीम और रिसॉर्ट के मालिक ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराइ है. फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के बाद जब रात में सपना चौधरी अपने कमरे में सो रही थी तब बाहर कुछ लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया. गाली गलौज करने के साथ गोली मारने…
