Author: Dabang

कोरबा:- धनतेरस के शुभ दिन और शुभ मुहर्त में खरीदी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ कल बाजार में पहुंची. कई लोग तो भीड़ भाड़ से बचने के लिए दोपहर के वक्त ही बाजार पहुंच गए. आम दिनों में दोपहर के समय शांत रहने वाला बाजार में लोगों की चहल पहल रही. टीपीनगर क्षेत्र में लोगों की भीड़ देखी गई. सोने, चांदी, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर, 2 पहिया और चारपहिया वाहन, घरों में सजावट के समान सहित टेक्सटाइल्स दुकानों में लोगों की भीड़ रही. इस बार धनतेरस के लिए व्यापारियों ने काफी तैयारियां की थी. दुकानों में लोगों की जरुरत…

Read More

मेष- 19 अक्टूबर, 2025 रविवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. आज का दिन वित्तीय और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है. आपकी लंबी योजनाएं पूरी होंगी. बिजनेस में नई योजनाएं बना सकेंगे. लोकहित के लिए किए गए प्रयासों से आपका मन खुश रहेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. लोगों के सम्पर्क में बने रहेंगे. आप विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको विशेष लाभ नहीं मिल सकेगा. आज अतिरिक्त मेहनत करना होगी. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा. वृषभ- 19 अक्टूबर, 2025 रविवार के…

Read More

दुर्ग:- पुलिस ने बीते 8 अक्टूबर की रात इंदिरा मार्केट के सब्जी मंडी में हुई हत्या की गुत्थी को सुलझा ली है। वहीं हत्यारे आपचारी बालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। रात अपचारी बालक जो कि रात को अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से बाजा बजाकर पैदल इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी होते हुए अपने घर की ओर जा रहा था। तभी सब्जी मार्केट के पास अपचारी बालक को मृतक नरेश ठाकुर मिला। जो कि अपचारी बालक से पीने के लिए बीड़ी मांगने लगा, अपचारी बालक द्वारा बीड़ी नहीं देने से दोनों के बीच विवाद होने लगा। जिसके बाद…

Read More

दिवाली का त्यौहार पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली का मुख्य दिन (लक्ष्मी पूजन), गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल हैं. धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, धन और समृद्धि से जुड़े लक्ष्मी और कुबेर की इस दिन पूजा की जाती है. इस दिन आयुर्वेद और चिकित्सा के देवता धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है. धनतेरस पर कीमती धातुएं खरीदी जाती हैं, क्योंकि इसे एक शुभ दिन माना जाता है. इस दिन की गई कोई भी खरीदारी न केवल आर्थिक सौभाग्य लाती है, बल्कि खुशहाली भी लाती है. इसलिए, धनतेरस पर कुछ वस्तुएं घर लाने…

Read More

जशपुरनगर:- शनिवार को जिला मुख्यालय जशपुर के पास बालाछापर मार्ग पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. शहर के कपड़ा कारोबारी और ठेकेदार कनक चिंडालिया के बेटे चेतन जैन की टाटा हैरियर कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चेतन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि कार में सवार उसके तीन दोस्त प्रांजल दास, प्रिशु ठाकुर और हिमांशु डनसेना गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. तीनों को रांची रेफर कर दिया गया है. इनमें से प्रांजल दास की हालत नाजुक बताई जा रही…

Read More

गरियाबंद:- दिवाली से पहले गरियाबंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उदंती एरिया कमेटी से जुड़े नक्सलियों ने हथियार छोड़कर शांति का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नक्सल संगठन की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। पत्र में कमेटी के सदस्य सुनील ने लिखा है कि मौजूदा परिस्थितियों और सुरक्षा बलों के लगातार बढ़ते दबाव के चलते अब सशस्त्र संघर्ष को आगे बढ़ाना संभव नहीं है। उन्होंने अपने साथियों से भी हथियार डालने और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है। इसके साथ ही संपर्क के लिए एक…

Read More

मथुरा:- वृंदावन के प्रसिद्ध श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का तहखाना आज यानी शनिवार को 54 साल बाद खोला गया. सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी के 11 सदस्यों के सामने तहखाने का ताला विधि विधान से पूजा पाठ के बाद खोला गया. तहखाना के दरवाजे पर लगे ताले को खोलने से पहले देसी घी का एक दीपक जलाया गया और नीम की पत्तियां रखी गईं. वहीं तहखाने में सांप भी मिला. उसे डिब्बे में बंद कर दिया गया. गोस्वामी समाज के पंडित ने मंत्र उच्चारण करने के बाद 1ः30 बजे ताला खोलने की तैयारी शुरू की. लेकिन, तहखाने…

Read More

आगरा:- इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दिव्यांग महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने जानवरों जैसा सुलूक किया. सुसराल वालों ने महिला को इस कदर पिटाई कि उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई. महिला ने थाने पहुंचकर ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है. बता दें कि पूरा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है. जहां रहने वाली फूलवती के साथ उसके ससुराल वालों ने जमकर मारपीट की. महिला ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह एक निजी अस्पताल में काम…

Read More

उज्जैन:- मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना घाटिया क्षेत्र के जैथल के पास रात लगभग साढ़े 12 बजे हुई। हादसे में मारे गए युवकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक बड़नगर जिले के रहने वाले थे और उज्जैन के गिरिराज क्षेत्र में रह रहे थे। मृतकों में आदित्य पंड्या (22 वर्ष, एमबीए छात्र, मसवाड़िया इंगोरिया निवासी), अभय पंडित (20 वर्ष, पासलोद इंगोरिया निवासी) और राजेश रावल (50 वर्ष) शामिल हैं। आदित्य पंड्या और अभय पंडित…

Read More

बिलासपुर :- तखतपुर नगर में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 9 में ताम्रकार ज्वेलर्स के सामने निवास करने वाले कपड़ा व्यापारी पवन गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, सुबह जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर जब रोशनदान से झांककर देखा गया तो पवन गुप्ता फांसी के फंदे पर झूलते मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More