Author: Dabang

इंदौर :- इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा में एक बस डिपो में खड़ी हुई तीन यात्री बस अचानक से जलकर खाक हो गई फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग को लगी दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आगजनी की घटना पर काबू पाया. इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन आग का धुआं कई किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था. तीन यात्री बस जलकर खाक पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा का है बताया जा रहा है. पालदा में मौजूद एक निजी ट्रेवल्स के…

Read More

बलरामपुर:- बलरामपुर रामानुजगंज जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया गया है. जिला प्रशासन ने कलेक्टर के निर्देश पर होटल और रेस्टोरेंट में छापेमार कार्रवाई की गई है. राजस्व और फूड विभाग की टीम ने दबिश देकर गैस सिलेंडर को जब्त किया है. यह कार्रवाई घरेलू गैस सिलेंडर के कमर्शियल उपयोग पर की गई है. जिले में प्रशासन ने विभिन्न होटल, ढाबा, प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है. घरेलू गैस के कमर्शियल उपयोग पर एक्शन इस संबंध में रामानुजगंज एसडीएम आनंद राम नेताम ने मीडिया को जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पिछले…

Read More

काठमांडू :- नेपाल में भीषण हादसे में सात भारतीयों की मौत की खबर सामने आ रही है, मध्य नेपाल इलाके में भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस खाई में पलट गई है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुई। पुलिस के अनुसार, तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान गोरखा जिले में…

Read More

बीजापुर:- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास की तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। जानकारी के अनुसार इन छात्राओं का गर्भ करीब पांच महीने का बताया जा रहा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक गर्भवती छात्राओं में से दो नाबालिग भी हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से बनाया गया गर्भवती कार्ड बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन छात्राओं के लिए…

Read More

धमतरी:- शहर के विवेकानंद गली नंबर 3 में एक खाली प्लॉट में रखे सिंचाई पाइपों में अचानक आग लग गई. आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में प्लॉट में रखे कई पाइप आग की लपटों में घिर गए. स्थानीय लोगों ने जब प्लॉट से तेज धुआं और ऊंची लपटें उठती देखीं तो इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसापास कई मकान आग जिस जगह लगी थी, उसके आसपास कई मकान होने की वजह से लोगों में डर और चिंता का माहौल बन गया. कई लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए. घटना की जानकारी…

Read More

मुंबई :- बॉलीवुड के सुनहरे दौर (70-80 के दशक) की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया और 100 से अधिक फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और कई दिग्गज सितारे उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मधु मल्होत्रा को आज भी दर्शक सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म हीरो (1983) के लिए याद करते हैं। इस फिल्म के कालजयी गीत “लंबी जुदाई” में उन्होंने…

Read More

इटारसी:- न्यास कालोनी स्थित ओझा बस्ती में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ट्राली हटाने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित सहित उसके तीन साथियों को हिरासत में लिया है।घटना के बाद मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अन्य लोगों को भी आरोपित बनाने की मांग की। लंबे विवाद और समझाइश के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। ट्राली हटाने को लेकर हुआ विवाद पुलिस के अनुसार भाट मोहल्ला निवासी जयदीप…

Read More

संभल:- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपनी सौतेली मां पर हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मामला बहजोई थाना क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीती रात युवक ने अपनी सौतेली मां से खाना बनाने के लिए कहा था। किसी कारणवश महिला ने मना कर दिया, जिसके बाद दोनों…

Read More

बालोद:- जिले के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार तड़के सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार स्लीपर बस सड़क किनारे खड़ी लकड़ी से लदी माजदा वाहन से जा टकराई। इस हादसे में बस चालक और परिचालक सहित आठ से अधिक यात्री घायल हो गए। जगतरा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जगतरा टोल प्लाजा के आगे मरकाटोला कैम्प मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई। यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अचानक सड़क किनारे खड़े माजदा वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस…

Read More

एमसीबी:- कोरिया जिले के कटगोड़ी स्थित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में छात्र ने तनाव में आकर जान दे दी. छात्र की मौत से उसके साथी सदमे में हैं. छात्र की मौत के बाद से हॉस्टल प्रबंधन भी सवालों के घेरे में आ गया है. छात्र ने घातक कदम उठाने से पहले अपने पिता से फोन पर बात की थी. छात्र लगातार अपने पिता से एक ही बात कह रहा था कि उसे घर बुला लिया जाए. पिता ने भी बेटे को समझाते हुए कहा था कि अगली सुबह वो खुद उसे लेने के लिए हॉस्टल आएंगे. लेकिन छात्र को न जाने…

Read More