Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
कॉकरोच शब्द ही कुछ लोगों की रूह कांपने के लिए काफी है. रसोई या बाथरूम में कॉकरोच का दिखना ही उन्हें डराने के लिए काफी है. अक्सर आपने कॉकरोच को कभी सिंक के आसपास घूमते तो कभी पाइप के छेद में जाते देखा होगा. वहीं, जब आप किचन में जाते हैं तो भी कॉकरोच इधर-उधर भागते हुए दिखाई देते होंगे. हम सभी जानते हैं कि कॉकरोच जर्म्स फैलाने वाले जीव हैं जिन्हें अक्सर गंदगी से जोड़ा जाता है. लेकिन यही खतरनाक कीड़े अब लोगों के लिए अच्छी-खासी कमाई का जरिया बन रहे हैं. जी हां, दुनिया भर में कॉकरोच हैरान…
हाई यूरिक एसिड लेवल, जिसे हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है, अक्सर गाउट और किडनी स्टोन से जुड़ा होता है. हालांकि, हालिया शोध बताते हैं कि बढ़ा हुआ यूरिक एसिड आंखों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है. क्रोनिक हाइपरयूरिसीमिया (शरीर में यूरिक एसिड का हाई लेवल) सूजन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और अलग-अलग टिश्यू में मोनोसोडियम यूरेट क्रिस्टल के जमाव का कारण बन सकता है. समय के साथ, ये जमाव ड्राई आई, आंखों में सूजन, या यहां तक कि रेटिना और ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचाने जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. यूरिक एसिड के लेवल का जल्द पता लगाना और पूरी…
रायपुर :- राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, जारी आदेश में 7 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल है। कई जिलों के एसपी बदले गए है। मोहित गर्ग (भापुसे 2013) – पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त। अंकिता शर्मा (भापुसे 2018) – पुलिस अधीक्षक, सक्ती से पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव। यदुवली अक्षय कुमार (भासे 2018) – पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
चेन्नई:- तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में पुलिस ने एक 14 वर्षीय लड़के को उसकी मां की रहस्यमयी मौत के सिलसिले में गिरफ्तार किया है, जो एक खेत में मृत पाई गई थी. पुलिस ने घटनास्थल पर मिले शर्ट के बटन के आधार पर हत्यारे की पहचान की. जानकारी के मुताबिक दीपावली के दिन माहेश्वरी अपने मवेशियों के लिए घास काटने खेत में गई थी. जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो उसके पति और रिश्तेदारों ने उसकी तलाश की. तलाश के दौरान पन्नीरसेल्वम के खेत में माहेश्वरी का शव देखकर वे दंग रह गए. घटना की सूचना मिलते ही…
रायपुर:- छत्तीसगढ़ के लाखों ग्रामीण परिवार अपने बच्चों के आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए भटक रहे हैं। कारण पुराने मैनुअल जन्म प्रमाण पत्र अब आधार बनाने के लिए मान्य नहीं हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूएआईडी) ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल क्यूआर कोड वाले डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे। इस नए नियम से करीब 3.5 लाख बच्चों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया अटक गई है। वर्ष 2018 से 2020 के बीच राज्य में 6.16 लाख जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5.15 लाख प्रमाण पत्र जारी किए गए। इनमें से अधिकतर…
अंबिकापुर:- इंस्टाग्राम में बार-बार रील डालने की आदत को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने एक महिला की जान ले ली। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरियों क्षेत्र के ग्राम अखोराखुर्द (जवाखाड़) में बुधवार को यह घटना हुई। पत्नी के रील बनाने की आदत से परेशान पति ने घर की बिजली काट दी थी। बिजली के तार जोड़ने के लिए चाकू लेकर पति को धमका रही महिला को पैर से पति द्वारा मारे जाने पर चाकू उसके छाती में घुस गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित कुन्दन राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
छठ पूजा, सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित, आस्था और लोकपर्व का महापर्व 25 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रहा है. यह चार दिवसीय पर्व लोक संस्कृति और प्रकृति प्रेम का प्रतीक है, जो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस साल छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से होगी और इसका समापन 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ होगा. छठ पूजा 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां पहला दिन: 25 अक्टूबर नहाय-खायदूसरा दिन: 26 अक्टूबर खरनातीसरा दिन: 27 अक्टूबर संध्या अर्घ्य (डूबते…
दुर्ग:- जिले में त्योहार के बीच 2 दिन में 2 हत्या की वारदात हुई है. दोनों ही वारदात में मामूली कहासुनी को लेकर चाकूबाजी हुई. नाचा कार्यक्रम के दौरान रानीतराई थाना इलाके में विवाद हुआ जिसमें 24 साल के युवक की आरोपियों ने चाकू से वारकर हत्या कर दी. वहीं नंदनी थाना इलाके में भी गौरा-गौरी पूजन के बीच खुशी का माहौल मातम में बदल गया. यहां 20 साल के युवक की हत्या की गई. पहली वारदात, रानीतराई थाना क्षेत्र: खर्रा गांव में देर रात लगभग 2:30 बजे मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक की चाकू से गोदकर…
नई दिल्ली :- दिवाली के बाद सोना और चांदी दोनों की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। शुक्रवार सुबह यानी 24 अक्टूबर को भी सोना और चांदी के रेट में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जो लोग आने वाली शादियों के लिए गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है। सोने की कीमत में गिरावट सुबह 9:25 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना 123,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इसमें 404 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। आज सोने का लो रिकॉर्ड 123,463 रुपये और हाई रिकॉर्ड 123,728 रुपये…
भोपाल:- दीपावली में आतिशबाजी के लिए खरीदी गई देशी पटाखा गन यानि कार्बाइड गन से मध्य प्रदेश में 292 लोग घायल हुए. अकेले भोपाल में 186 लोग घायल हुए. इनका शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. राजधानी में कार्बाइड गन से इतनी संख्या में मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्बाइड गन के निर्माण, खरीदी और विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया है. घायलों को 5-5 हजार की आर्थिक सहायता शहर में कार्बाइड गन से घायल अधिकतर मरीज हमीदिया अस्पताल में भर्ती हैं. गुरुवार रात भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह घायलों से…
