Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
कवर्धा:- जिले में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के बाद पुलिस ने 10वीं क्लास में पढ़नें वाले एक नाबालिग छात्र को हिरासत में लिया है। जिसने अपने डांस टीचर की हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि शिक्षक छात्र पर अननेचुरल संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने शिक्षक का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात कवर्धा थाना क्षेत्र का…
राजनांदगांव:- शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहां चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नवागांव वार्ड नं. 2 में एक 7 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामाने आया है। पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के नवागांव क्षेत्र निवासी एक 7 वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म का मामला समाने आया है। बताया जा रहा कि आरोपी इसी क्षेत्र में किराये के एक मकान में रहता है। इस मामले में एएसपी किर्तन राठौर ने बताया कि रविवार की शाम चिखली पुलिस चौकी में एक बालिका के साथ…
रायपुर:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं कक्षा के हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। माशिमं ने इस मामले में पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू करा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है ताकि तथ्य सामने आ सकें। सरकार के जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर भी इस मामले को लेकर जानकारी साझा की गई है। पोस्ट में कहा गया है कि 12वीं कक्षा के हिंदी विषय के पेपर लीक के कथित आरोपों की जांच के लिए माशिमं ने पुलिस…
सरगुजा :- जिले के उदयपुर क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है,बताया जा रहा है जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और शव को कीचड़ से भरी डभरी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शीतल निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने अपने ही दोस्त शीतल की हत्या करने के बाद शव को पोतका गांव के पास…
उत्तर प्रदेश:- अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी होटल में रविवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। होटल के कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा मिली जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के गुलावठी निवासी आकाश कुमार अलीगढ़ में अपनी बहन के घर…
बिलासपुर:- जिले के तारबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हेवनस पार्क के सामने देर रात एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तालापारा निवासी 29 वर्षीय युवक जैद खान की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैद खान अपनी स्कूटी पर सवार होकर अग्रसेन चौक से पुराने बस स्टैंड की ओर जा रहे थे, तभी उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और जैद को गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना…
रायपुर:- बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोर्टा केबिन आवासीय परिसर में तीन छात्राओं के गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद एक बार फिर पूरे शिक्षा तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी परिसर में पिछले दो वर्षों में यह चौथा मामला है, जिससे छात्रावासों की निगरानी व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं। इस मामले में सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने इस मामले में सरकार को घेरते हुए सवालों की बौछार कर दी।जानकारी के अनुसार तीनों छात्राएं हायर सेकंडरी कक्षाओं में पढ़ती थीं। इनमें से एक छात्रा आरएमएसए…
उत्तर प्रदेश : – गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में 23 साल की युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में हंसिया से गला कट गया.जिसके बाद परिजन उसे सीएचसी से लेकर गए. डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.जहां पर करीब एक घंटे तक इलाज चला.इसके बाद मौत हो गई. गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र की युवती नेहा भारती हंसिया पर गिरी नहीं थी बल्कि उसके पिता कमलेश ने ही हंसिया से उसे मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, परिजन गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए थे. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत…
रायपुर :- मार्च के महीने में ही गर्मी ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। इस भीषण गर्मी से सबसे ज्यादा परेशान स्कूली बच्चे हो रहे हैं। तीखी धूप में या तो बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है, या फिर लौटना पड़ रहा है। लिहाजा, स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ रहा है। इधर, भीषण गरमी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कोंडागांव जिले से इसकी शुरुआत हुई है। नये आदेश के मुताबिक सभी शासकीय व प्राइवेट स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। एक पाली में जिन स्कूलों का संचालन हो रहा…
बालोद:- जिले के ग्राम पोंडी मटिया में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. गांव में आयोजित रात्रिकालीन झांकी कार्यक्रम के दौरान एक टीन शेड अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से लगभग 10 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में से एक की स्थिति गंभीर है. उसे उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार जिला अस्पताल में जारी है. उत्साह में बरती गई लापरवाही मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पोंडी मटिया में झांकी का भव्य आयोजन किया गया था. झांकी देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी थी. बेहतर दृश्य पाने की…
