Author: Dabang

पटना :- बिहार के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ आईपीएस समेत पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। पटना से जारी इस आदेश के बाद नए पदस्थापन लागू हो गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसे अहम बदलाव माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार, चार आईपीएस एवं बिहार पुलिस सेवा के दो सहित कुल छह पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार को लखीसराय का नया एसपी बनाया गया है…

Read More

रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ रेलवे पुलिस का एक जवान नशे की हालत में कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी नशे में धुत था और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और उसकी हालत सामान्य नहीं थी, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। नशे में पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल जानकारी के मुताबिक, यह घटना रायपुर रेलवे स्टेशन के…

Read More

जांजगीर चांपा :- जांजगीर-चांपा में एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई. इस हादसे में 9 बच्चों समेत दो शिक्षिकाएं घायल हुई है.वहीं वैन चलाने वाले प्राचार्य भी हादसे का शिकार हुए हैं. सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. कहां हुई घटना यह घटना कुथुर गांव की है.सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्राचार्य बीपी शर्मा सुबह खुद वैन चलाकर मुड़पार गांव से बच्चों को लेने गए थे. वे नर्सरी से लेकर छठवीं तक के करीब 10 बच्चों और शिक्षिकाओं को लेकर वापस कुथुर लौट…

Read More

देवास:- जिला मुख्यायल से करीब 150 KM की दूरी पर मोक्षदायिनी नर्मदा नदी के किनारे जिले के अंतिम छोर पर बसा है नेमावर. जहां हर भूतड़ी अमावस्या पर दूर दूर से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं. श्रद्धालु अपने शरीर की बाहरी बाधाओं से निजात और दुःख दरिद्रता से निजात पाने के लिए नर्मदा घाट आते हैं. श्रद्धालुओं का मानना है यहां पूजन पाठ करने से शरीर की बाहरी बाधाएं दूर होती हैं. वहीं कई मानसिक बीमारी के लोगों को भी यहां देखा जा सकता है. बाधाओं से पीड़ित लोग पहुंचते हैं नर्मदा घाट श्रद्धालुओं का मानना है कि यह सिद्ध स्थान…

Read More

बेंगलुरु:- भारतीय जॉब मार्केट में इन दिनों एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. ‘फाउंडिट इनसाइट्स ट्रैकर’ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग हर तीन में से एक जॉब पोस्टिंग में उम्मीदवारों से तुरंत कार्यभार संभालने की उम्मीद की जा रही है. कंपनियां अब उन पेशेवरों को प्राथमिकता दे रही हैं जो बिना किसी लंबे नोटिस पीरियड के ‘इमीडिएट जॉइनर’ के रूप में जुड़ सकें. बढ़ता टैलेंट गैप और नियोक्ता की जरूरत रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एम्प्लॉयर हायरिंग अर्जेन्सी इंडेक्स’ 2022 के 100 से बढ़कर 2026 में 158 पर पहुंच गया है. इसके विपरीत, तुरंत उपलब्ध उम्मीदवारों की…

Read More

बेंगलुरु:- एक अलग और बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें बताया गया है कि ध्यान खींचने के लिए आज के लोग कुछ भी कर सकते हैं. जी हां, बेंगलुरु के एक परिवार ने परिवार के ही एक बुज़ुर्ग को बोरे में बंद करके कूरियर करने ऑफिस पहुंच गए. परिवार के पांच सदस्य एक महिला, उसके पति, सास और देवर मंगलवार को व्यालिकवाल पुलिस स्टेशन के इलाके में एक कूरियर सर्विस के दफ़्तर पहुंचे. उनके पास एक बड़ा सा पैकेट था. जब स्टाफ़ ने पूछा कि इसके अंदर क्या है, तो…

Read More

इंदौर:- बृजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके में एक घर में आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों (पहले ये संख्या 7 बताई जा रही थी) की जान चली गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे का शव भी निकाला गया है।इस मामले को लेकर इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया। “शुरुआती जांच के मुताबिक, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया। इसके बाद आग गाड़ी से घर तक फैल गई। घर के अंदर 10 से ज़्यादा गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें से कुछ में धमाका…

Read More

रायपुर:- राजधानी के निजी अस्पताल में देर शाम बड़ी घटना हुई. अस्पताल के सेप्टिक टैंक में सफाई कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई. सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से तीनों की मौत की आशंका है. सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से तीन की मौत जानकारी के अनुसार पहले एक व्यक्ति सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए उतरा था. जहरीली गैस के संपर्क में आने से वह टैंक के अंदर ही बेहोश हो गया. इसके बाद दो और लोग उसे निकालने के लिए पहुंचे लेकिन वे भी जहरीली गैस के संपर्क में आ गए. जिसके…

Read More

विटामिन B12 हमारे शरीर के लिए एक बहुत जरूरी न्यूट्रिएंट है. यह रेड ब्लड सेल बनने, DNA सिंथेसिस और नर्वस सिस्टम के ठीक से काम करने के लिए जरूरी है. इसकी कमी को खतरनाक माना जाता है क्योंकि इससे कई गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं. हमारे शरीर को ठीक से काम करने के लिए कई विटामिन और मिनरल की जरूरत होती है. इनमें से एक सबसे जरूरी विटामिन B12 है. यह विटामिन ज्यादातर जानवरों से मिलने वाले प्रोडक्ट में पाया जाता है, जिससे वेजिटेरियन और वीगन लोगों में इसकी कमी का खतरा ज्यादा होता है. लेकिन यह सिर्फ खाने…

Read More

मेष- आज दोस्तों के साथ आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं. रिश्तेदारों से कोई गिफ्ट मिल सकता है. आप भी दोस्तों पर पैसा खर्च करेंगे. नई दोस्ती के कारण भविष्य में लाभ भी हो सकता है. संतान से भी लाभ होगा. बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है.नौकरीपेशा लोगों को दोपहर के बाद टारगेट पूरा करने में दिक्कत आ सकती है. सरकारी काम में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में भी भागीदारी के काम से आपको लाभ हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. वृषभ- नौकरी में पदोन्नति के समाचार मिलेंगे. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. सरकारी निर्णय आपके पक्ष…

Read More