Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
रायपुर:- केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किया है. यह नियुक्ति कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमेटी की मंजूरी के बाद की गई है. केंद्र सरकार का अहम फैसला भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, IAS रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है. यह आदेश 19 मार्च 2026 को जारी किया गया. जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्षों तक रहेगा या…
रायपुर:- छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने 19 लाख से ज्यादा लोगों के नाम कटने और “लापता” होने का गंभीर आरोप लगाते हुए स्थगन प्रस्ताव रखा. इस मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए और सदन में तीखा हंगामा देखने को मिला. 19 लाख 13 हजार लोग लापता- महंत नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि SIR के दौरान 19 लाख 13 हजार 450 लोगों के नाम काट दिए गए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जिनके नाम हटाए गए, उनका कोई रिकॉर्ड…
बिलासपुर:- कोटा नगर के धौराभाठा वार्ड क्रमांक 15 में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सांप के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वार्ड की पार्षद पुष्पा का तीन वर्षीय बेटा लकड़ियों के ढेर पर चढ़ा था तभी यह घटना हुई। घर के आंगन में खेल रहा था मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह वार्ड पार्षद कोमल पालके का पुत्र हिमांशु अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वहां एक बंदर आ गया, जिसे भगाने के लिए बच्चा पास में रखे लकड़ियों के ढेर पर चढ़ गया।बताया जा रहा है कि लकड़ियों के…
बालाघाट:- किरनापुर थाना के ग्राम बोंडुदाकला में गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। खेत में किन्ही के पेड़ पर तोता पकड़ने गए दो किशोरों की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।बताया गया कि जंगली सूअर से फसल को बचाने के लिए खेत मालिक ने फेंसिंग में विद्युत करंट लगाया था, जिसकी चपेट में दोनों किशोर आ गए। तोता पकड़ने गए थे किशोर, बिजली आते ही हुआ हादसा पुलिस ने सूचना मिलने पर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए किरनापुर अस्पताल भेजा गया। ग्राम बोंडुदाकला…
बालोद:- जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय युवती का जला हुआ शव खेत में मिला। मृतका की पहचान लेलेश्वरी साहू के रूप में हुई है, जिसका घर घटना स्थल से कुछ दूरी पर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने खेत में युवती का जली हुई अवस्था में शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतिका की शादी…
कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक शोषण कर उसे प्रेग्नेंट कर दिया। पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचने पर नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी हुई। चिंताजनक हालत में प्रसव के दौरान नाबालिग ने मृत नवजात का जन्म दिया। इस घटना का खुलासा होेने पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक ये घटना लेमरू थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात वनांचल क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग को अचानक पेट…
हमारी रसोई में कई औषधीय मसाले होते हैं, जिन्हें अगर सही समय पर खाया जाए, तो शरीर की आधी बीमारियां ठीक हो सकती हैं, जैसे हल्दी, दालचीनी, मेथी के बीज, शहद, लौंग, और भी बहुत कुछ. आज हम लौंग, शहद और दालचीनी के कॉम्बिनेशन के बारे में जानेंगे और जानेंगे कि ये तीनों चीजें आपके दिल से लेकर आपकी पूरी सेहत तक सब कुछ कैसे ठीक कर सकती हैं. मशहूर आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. गायत्री देवी का कहना है कि आयुर्वेद में दालचीनी, लौंग और शहद को जादुई दवा माना जाता है, क्योंकि हर एक के अपने फायदे हैं. हालांकि, इन्हें…
बिलासपुर:- मधुबन-दयालबंद क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ खाद्य विभाग ने एक निर्णायक कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया।मुक्तिधाम के पास की गई इस बड़ी छापामार कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने 14.2 किलोग्राम वाले 100 घरेलू सिलेंडर और 5 किलोग्राम वाले 263 गैस सिलेंडर सहित भारी मात्रा में चूल्हा बर्नर, रेगुलेटरों से भरी 8 बोरियां और प्रेशर वाल्व जैसे उपकरण बरामद किए हैं। जिनका इस्तेमाल अवैध रूप से गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के लिए किया जा रहा था।जिले में अब तक कुल 8 प्रकरण दर्ज कर 310 से अधिक सिलेंडर जब्त किए जा…
हैदराबाद:- हाल के नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों की जांच में हैदराबाद में एक परेशान करने वाला पैटर्न सामने आया है. इसमें कथित तौर पर प्रभावशाली लोग नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों में पकड़े जाने से बचने के लिए अपने ही कर्मचारियों का इस्तेमाल आड़ के तौर पर कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि यह रुझान इस बात को दर्शाता है कि इस तरह के अवैध लेन-देन को अंजाम देने के तरीकों में अब और भी ज्यादा बारीकी आ गई है, जिससे कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए सीधे सबूत जुटाना और भी मुश्किल हो गया है. पुलिस सूत्रों…
शिमला:- हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और पेशेवर माहौल को मजबूत करने के लिए कर्मचारियों के पहनावे और सोशल मीडिया व्यवहार को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग के नए आदेशों के बाद अब दफ्तरों में कैजुअल कपड़ों, जींस, टी-शर्ट पर रोक लग गई है। सरकार ने साफ किया है कि कर्मचारी अब केवल औपचारिक और शालीन वेशभूषा में ही कार्यालय आएं। पुरुषों के लिए शर्ट-पैंट या ट्राउजर, जबकि महिलाओं के लिए साड़ी, सूट या अन्य फॉर्मल ड्रेस तय की गई है। जींस, टी-शर्ट और पार्टी वियर को दफ्तर के लिए अनुपयुक्त माना गया है।…
