Author: Dabang

रायपुर:- रायपुर विधानसभा के प्रश्नकाल में छातिम (सप्तपर्णी) वृक्षों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधायक सुनील सोनी ने इन पेड़ों के रोपण पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे लोगों में अस्थमा और एलर्जी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य बनाम हरियाली—सदन में गरमाई बहस सुनील सोनी ने कहा कि छातिम के पेड़ बड़े पैमाने पर नई कॉलोनियों और शहरी क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को सांस से जुड़ी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने सरकार से इन पेड़ों पर प्रतिबंध लगाने और पहले से लगे पेड़ों को हटाने के लिए…

Read More

जांजगीर चांपा :- भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस डबल एक्शन में जहां CSEB (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) के तीन कर्मचारियों को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया, वहीं नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल को 8 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। CSEB कार्यालय में 35 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए तीन कर्मचारी पहली कार्रवाई CSEB के ग्रामीण कार्यालय में की गई, जहां ACB टीम ने छापा मारकर जूनियर इंजीनियर (JE) राजेंद्र शुक्ला, असिस्टेंट इंजीनियर…

Read More

सेलम (तमिलनाडु):- सरकारी बस, टेंपो और बाइक की टक्कर में एक गर्भवती महिला समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में सेल्बराज, मुरुगन, अमुथा, निथिशका, जीविका और गर्भवती सत्य टेंपो में सवार थे. इनके अलावा दोपहिया वाहन पर जा रहे इरुसायी और मणिकंदन की भी जान चली गई. आशंका है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. कैसे हुआ हादसा 20 मार्च की दोपहर यात्रियों को लेकर एक सरकारी बस कोयंबटूर सेंट्रल बस स्टैंड से सेलम की ओर जा रही थी. बस जब बेंगलुरु-कोयंबटूर नेशनल हाईवे पर उथमाचोलापुरम इलाके से गुजर रही थी,…

Read More

वाराणसी:- वाराणसी के प्रसिद्ध यूपी कॉलेज में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बीएससी छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे कैंपस में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सूर्य कुमार सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई, जो गाजीपुर का निवासी था और बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। हमलावर ने बाइक से आकर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। बाइक सवार ने चलाईं 8 गोलियां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर का नाम मंजीत बताया जा रहा है, जो उसी कॉलेज का छात्र है। घटना कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के परिसर में हुई। आरोपी ने…

Read More

नाशिक:- महाराष्ट्र के नाशिक में खुद को भविष्यवक्ता और अंकशास्त्री अशोक खरात को महिलाओं का यौन शोषण करने और उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में फिल्माने और 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नाशिक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अशोक खरात पर आरोप है कि उसने महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दरिंदगी की। गिरफ्तारी के बाद अदालत ने आरोपी को 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस मामले के खुलासे के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है। जाँच के दौरान मिले 58 वीडियो मिली जानकारी के अनुसार, अशोक खरात ने धार्मिक अनुष्ठान…

Read More

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती पकड़ी गई है, जहां तरबूज की खेती के बीच करीब एक एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी। मामले की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। पूरा मामला तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट का है। बताया जा रहा कि आमाघाट के नदी किनारे करीब एक एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी, एडिशनल एसपी समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस झारखंड के एक आरोपी को…

Read More

रायसेन:- रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सलामतपुर थाना क्षेत्र के खोहा गांव में देवर ने अपनी ही भाभी को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, खोहा निवासी खेमचंद मालवीय सुबह खेत पर काम के लिए घर से निकला था। घर पर उसकी पत्नी पूजा मालवीय (32) अपने 8 वर्षीय बेटे ऋतिक के साथ मौजूद थी। सुबह करीब साढ़े 9 बजे पूजा किचन में खाना बना रही थी, तभी उसका देवर रामू मालवीय (27) वहां पहुंचा और चाय बनाने को कहा। पूजा ने किसी कारणवश चाय बनाने…

Read More

मुंबई:- शहर के सायन इलाके से साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां जिन्न और तांत्रिक शक्तियों के नाम पर 22 वर्षीय युवती को झांसे में लेकर ठगों ने उससे 15 लाख 93 हजार 980 रुपये ऐंठ लिए। यह ठगी करीब ढाई साल तक सुनियोजित तरीके से जारी रही। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता प्रतीक्षा नगर, सायन की रहने वाली है। साल 2023 में इंस्टाग्राम चलाते समय उसकी नजर “पावरफुल ओबसेशन हीलर” नामक एक पोस्ट पर पड़ी, जिसमें करियर, प्रेम और जीवन की समस्याओं का समाधान करने का दावा किया गया था। जिन्न से इच्छाएं पूरी होने का किया…

Read More

बालोद:- बालोद के एसकेएस वाटर पैकेजिंग यूनिट में धमतरी की खाद्य एवं औषधि विभाग ने छापा मारा. इस कार्रवाई के बाद टीम ने 400 पैकेट पानी के पाउच को जब्त किया गया. पानी की क्वॉलिटी भी यहां खराब पाई गई. जिसके बाद इस कंपनी के वाटर की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. लोगों से अपील की गई है कि वे इस कंपनी का पानी नहीं खरीदे. खाद्य एवं आषधि विभाग ने कंपनी को सील कर दिया है. पानी कंपनी पर एक्शन धमतरी के खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी सर्वेश यादव ने बताया कि जिस कंपनी द्वारा ड्रिंकिंग वाटर पैक…

Read More

रायपुर :- राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमानाका ओवरब्रिज पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कार आमानाका ओवरब्रिज से गुजर रही थी, तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा। कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को किनारे रोका। जैसे ही चालक और उसमें सवार व्यक्ति नीचे उतरे, पूरी कार आग की लपटों में घिर गई।

Read More