Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्मार्ट सिटी की ओर से बनाए जा रहे चौपाटी को लेकर मुद्दा काफी गरमा गया है। साइंस कॉलेज मैदान में बनाई जा रही चौपाटी को लेकर भाजपा अभी अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रही है। वहीं अब इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत 29 पार्षदों के दल के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं और उन्होंने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पूरी से इसकी शिकायत की है। भाजपा पार्षदों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उनकी बातें गंभीरता पूर्वक सुनी और इसे लेकर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।…
रायपुर : शासकीय कर्मचारियों नया रायपुर में शासकीय आवास राज्य सरकार उपलब्ध करायेगी। इसे लेकर डायरेक्टरेट ने कर्मचारियों से आवेदन मंगाये हैं। रायपुर के निगम क्षेत्र में पदस्थ कर्मचारी संपदा संचालनालय में आवेदन कर सकते हैं। सभी विभागाध्यक्षों, कलेक्टर को भेजे पत्र में कहा गया है कि वैसे कर्मचारी, जिन्हें G, H व I कैटेगरी के आवास की पात्रता होगी, वो 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। निर्देश में कहा गया है कि वैसे कर्मचारी जिन्होंने पूर्व में भी आवास के लिए आवेदन किया है, वो भी प्रपत्र के अनुरूप आवेदन करेंगे। हालांकि ये पत्र 29 दिसंबर को ही…
सक्ती : स्कूल के लैब में आज बड़ा हादसा हो गया।। ज्वलनशील केमिकल की वजह से 2 छात्राएं जल गयी, इनमें से एक छात्रा को बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना सक्ती जिले के कांसा गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक आज स्कूल के साइंस लैब में छात्राओं पर ज्वलनशील केमिकल गिर गया, इस घटना में दो छात्राएं जल गयी। एक छात्रा का इलाज डभरा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है, जबकि दूसरी छात्रा को इलाज के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। घटना कुछ देर पहले की बतायी…
सिहावा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सिहावा विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत पहुंचे हैं। इस दौरान CM सिहावा विधानसभा के खिसोरा ग्राम ने आम जनों से बातचीत की। वहीं इस दौरान CM ने क्षेत्रवासियों को कई सौगात दी। सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :- 1. मगरलोड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का सप्ताह में दो दिन लिंक कोर्ट प्रारंभ करेंगे। 2. खिसोरा में हाई स्कूल का निर्माण किया जायेगा। 3. खिसोरा के बस्तीपारा में नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण करवाया जायेगा। 4. खिसोरा बाला तालाब का सौन्दर्यीकरण…
नई दिल्ली : 2024 के लोकसभा चुनाव और इसी साल होने वालेक 10 राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी मुख्यालय से पीएमओ तक उच्च स्तरीय बैठकों की गहमागहमी मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल का संकेत दे रही है। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पुनर्गठन होगा। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर को नई और अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इसी तरह गुजरात चुनाव के रणनीतिकार माने जाने वाले सीआर पाटिल को दिल्ली में अहम भूमिका में लाया…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के एक सीनियर पुलिस अफसर का डांस इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस अफसर का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है। यहाँ हम जिस अफसर की बात कर रहे हैं, उनका नाम है संजय शर्मा। अफसर का ये वीडियो रायपुर के तेलीबांधा तालाब का बताया जा रहा है। तालाब के किनारे AIG डांस करते हुए अपने डांस स्टेप्स औरों को भी सिखाते दिख रहे हैं। उनके डांस स्टेप्स को सामने मौजूद गर्ल्स भी फॉलो कर रही हैं। अफसर का ये डांस असल में एक म्यूजिक फिटनेस सेशन था।…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर आ रही है जहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है जिसे एक तरह से सर्जिकल स्ट्राइक माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमे 6 जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस हमले में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है साथ ही करोड़ों के इनामी नक्सली हिड़मा को गोली लगने की खबर भी आ रही है। नक्सली कमांडर हिड़मा को टार्गेट कर ऑपरेशन लांच करने की खबर आ रही है। ऑपरेशन काफी…
रायपुर : केंद्रीय मंत्रिमंडल में इसी महीने होने वाले फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच बुधवार को छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ के किसी सांसद को नए विस्तार में मंत्री बनाया जा सकता है। दिल्ली रवाना होने वालों में सांसद सुनील सोनी, सरोज पांडेय, संतोष पांडे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शामिल हैं। इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और डॉ रमन सिंह को भी दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि भाजपा की ओर से आधिकारिक रूप से इस दौरे को लेकर कुछ कहा नहीं गया है। बीजेपी के सांसद दिल्ली…
रायपुर : नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम स्थापना के 12 वर्ष बाद पहली बार 21 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। भारत-न्यूजीलैंड डे-नाइट वनडे मैच के लिए आनलाइन टिकट बुधवार शाम चार बजे से पेटीएम पर मिलने शुरू हो चुके हैं। गोल्ड पास वालों की कुर्सियों पर कुशन लगाए गए भारत-न्यूजीलैंड डे-नाइट वनडे मैच के लिए स्टेडियम में 7,500 कुर्सियां बदली जा रही हैं। साथ ही गोल्ड पास वालों की कुर्सियों पर कुशन लगाए जा रहे हैं। 19 जनवरी को दोनों टीमें रायपुर पहुंचेंगी। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों टीमों के ठहरने की…
बलौदाबाजार : भाटापारा के शक्ति वार्ड में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गया और उसकी चपेट में दस वर्षीय बालक और पिता आ गए. फिलहाल पड़ोसियों, नगर पालिका की टीम और पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है. घायल बच्चे और पिता को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल भाटापारा लाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है. घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची. भाटापारा शहर थाना प्रभारी अरूण साहू ने बताया कि सुबह नौ…
