Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
दुर्ग : जिले के बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा खुर्द में एक युवक ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने पिता के शव को बाड़ी में गढ्ढा खोदकर दफना दिया और घर जाकर सो गया। घटना के 16 घंटे बाद हत्या का पता तब चला जब हत्यारे के मामा ने गाड़ी में खून लगे होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्यारे ने पिता को जान से मारने की घटना कबूल कर ली। बता दें कि आरोपी सूरज पटेल 21 वर्ष ने बीते 15…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि माता बहादुर कलारिन पर कलार समाज ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ को गर्व है। उनकी अदम्य वीरता पर हम सबको नाज है उनके नाम पर वीरता के क्षेत्र पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कलार (सिन्हा) समाज मेहनतकश समाज है। छत्तीसगढ़ के विकास में इस समाज का गौरवपूर्ण भागीदारी है। बघेल कल बालोद जिले के कलंगपुर में कलार समाज के प्रांतीय महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि महुआ बोर्ड के गठन के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस बोर्ड का अध्यक्ष कलार समाज से बनाया…
रायपुर : राजधानी के टिकरापारा पुलिस ने सूने मकानों मे चोरी करने वाले तीन अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी सहित लाखों रूपए के जेवर बरामद किए है। बता दें कि पकड़े गए तीनों अपचारी बालकों ने गोकुल नगर निवासी शेख अकरम के सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिए थे। आरोपियों ने दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे 1 नग सोने का मगंलसूत्र, 1 जोड़ी सोने का टाप्स, 1 जोड़ी चांदी का कड़ा, 1 जोड़ी चांदी का हाथ का मेहंदी छला एवं नगदी रकम पार किया था। जिसमें पुलिस…
रायपुर : Horoscope Today 16 Jan 2023 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने गए हैं। इन्हें शिव, भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधर आदि नामों से भी जाना जाता है। भगवान शिव को भोलेनाथ, नीलकंठ के नाम से भी जाना जाता है। मेष राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत में रुचि हो…
रायपुर : रासुका अधिसूचना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस ने रमन सरकार के कार्यकाल में 9 बार रासुका के लिए अधिसूचना जारी किए जाने का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे नोटिफिकेशन हर तीन महीने में जारी किए जाते रहे हैं. उसी क्रम में कांग्रेस शासनकाल में भी नोटिफिकेशन जारी किये गये है. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुद्दाविहीन भारतीय जनता पार्टी अपने राजनैतिक वजूद को बचाने और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार की छवि खराब करने…
तिरुवनंतपुरम : टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 317 रन से हराया। भारत ने इस मामले में न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था। विराट कोहली, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज भारत की जीत के हीरो रहे। विराट 166* रन की पारी खेलते हुए करियर का 46वां वनडे शतक जमाया। वहीं, शुभमन गिल ने 116 रन बनाए। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 390…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में जमकर धर्मांतरण हो रहा है। इसे सरकार रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। कोई कदम उठाए नहीं जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में जब बीजेपी की सरकार सत्ता में आएगी तो हम धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाएंगे। इस पर तेजी से सख्ती बरतेंगे। उन्होंने कहा कि 1980 में कांग्रेस की…
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ वार्डवासी पिछले तीन महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. कड़कड़ाती ठंड में भी वार्डवासियों का विरोध कम नहीं पड़ा है. ऐसे में कई वार्ड वासी बीमार पड़ चुके हैं. लेकिन इनका कहना है कि बिना अपनी बात मनवाएं ये धरना नहीं छोड़ेंगे. दरअसल ये लोग एसईसीएल की जमीन पर काबिज हैं. जिसके नीचे से कोयला निकल जाने से अब वो धंस रही है. अब ये एसईसीएल से मुआवजा के साथ विस्थापन की मांग कर रहे हैं. सूरजपुर के नगर पंचायत भटगांव के वार्ड क्रमांक 8 के वासी बीते 92…
रायपुर : सेंट्रल जेल परिसर रायपुर से फिर एक बंदी ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने तीन घंटे के बाद आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह मामला शनिवार रात की है। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में पांच से अधिक मोबाइल चोरी के मामले में आरोपी शिवा वर्मा 20 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने जेल वारंट बनाकर आरोपी को रायपुर जेल में दाखिल करने का आदेश दिया। आरक्षक मनीष पटेल, कृष्णा यादव आरोपी शिवा वर्मा को रात…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा खुद के राम और खुद को राम कहने की गाथा सुनाने लगी है। इस कुछ दिनों पहले CM बघेल ने बच्चों को BEO द्वारा भागवत कथा में भेजने के आदेश पर कार्रवाई किया था। जिसके बाद अब इसे लेकर सियासी धार से वार होना शुरू हो गया है। इस कार्रवाई को भाजपा धार्मिक रंग देने का प्रयास कर रही है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने इसे भागवत का अपमान तक कह दिया और कहा कि चुनाव में इसका नुकसान कांग्रेस को होगा, इसका जवाब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-…
