Author: Amrendra Dwivedi

बालोद : धमतरी-कांकेर राष्ट्रीय राज्यमार्ग-930 में महेन्द्रा ट्रेवल्स की बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि, दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में 5 लोगों घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। बता दें कि, जगदलपुर से रायपुर जाने के दौरान महेंद्रा कम्पनी की बस क्रमांक सीजी 19 एफ 0250 की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन चालक और बस में सवार यात्री समेत कुल 5 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल उपचार के लिए 108 के जरिए धमतरी ले जाया गया है।

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा क्षेत्र कटघोरा अंतर्गत ग्राम रंजना में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 3 टन वजनी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया है तथा यह प्रतिमा जमीन से 12.50 फीट ऊंची है। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित की और राजीव गांधी अमर रहे नारे लगवाकर उपस्थित सभी लोगो का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने उन्हें सूत का धागा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा और जिले के प्रभारी मंत्री…

Read More

सरगुजा : जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक शादीशुदा महिला से चार लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी उसे रिक्शे में बैठाने के बहाने ले गए थे। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उससे गैंगरेप किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश की 34 वर्षीय महिला अंबिकापुर में मजदूरी करने आई थी। रविवार शाम को वह बस स्टैंड में ही थी। वो कही जाने के लिए गाड़ी देख रही थी। उसी समय 4 आरोपी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने उससे कहा…

Read More

बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : किसानों एवं संस्थानों के निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देकर काष्ठ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने तथा आय व रोजगार के अवसर को बढ़ाने वाली शासन की प्रस्तावित महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना की कार्यशाला आज जिला मुख्यालय स्थित वनमंडल कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। कार्यशाला में डीएफओ मयंक अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजना के संबंध में जानकारी देतें हुए बताया कि इस योजना के तहत् कृषकों के निजी भूमि में प्रतिवर्ष 36 हजार एकड़ के मान से 5 वर्षों में लगभग 1 लाख 80 हजार एकड़ में 5 प्रकार…

Read More

जिला पंचायत सीईओ ने की विभिन्न विभागों के कार्याे की समीक्षा,समय सीमा के भीतर कार्यं पूर्ण करने हेतु दिए निर्देश गणतंत्र दिवस में विशेष झांकियो होगी प्रदर्शनी बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्याे की काम काज की समीक्षा किए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के तैयारियों की समीक्षा की गयी। इसके साथ ही उन्होनें मुख्यमंत्री के घोषणाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारीयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित…

Read More

कोरबा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात के कार्यक्रम में कोरबा में इस दौरान मुख्यमंत्री ने चौपाल लगायी और लोगों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री को तिवरता (हरदी बाजार) के किसान रमेश कुमार जांगड़े ने वन अधिकार पट्टा अब तक नहीं मिलने की बात कही, उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभा में तीन पीढ़ी से भूमि पर काबिज होने का साक्ष्य सिद्ध हो गया है, इसके बावजूद भी पट्टा नहीं मिला। उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने कल तक उन्हें वन अधिकार पट्टा देने के अधिकारियों को निर्देश दिए और पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।…

Read More

जगदलपुर : किरंदुल कोट्टवालसा रेललाइन में विशाखापटनम से किरंदुल आ रही पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की एक बोगी मंगलवार को अरकू रेल सेक्शन के शिवलिंग पुरम स्टेशन के समीप पटरी से उतर गई। हादसे की वजह से आंध्रप्रदेश स्थित इस रेल सेक्शन में रेल आवागमन बंद हो गया है। सेक्शन में सिंगल लाइन होने के कारण दोनों ओर से आने जाने वाली गाड़ियों को नजदीकी स्टेशनों में रोकना पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही रेल मंडल मुख्यालय विशाखापट्टनम से रिलीफ ट्रेन में वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। बता दें कि विशाखापट्टनम से करीब 100 किलोमीटर दूर अरकू…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार 21 जनवरी को इंटरनेशनल वन डे मैच का आयोजन होने जा रहा है। इसमें भारत की टीम न्यूजीलैंड रायपुर से भिड़ेगी। रायपुर में शहीद वीर नारायण अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने के बाद 2013 में पहली बार आईपीएल मैच हुआ था। उसके बाद आईपीएल के कई मैच हुए। रोड सेफ्टी टूनामेंट में कई टीमें आईं, बड़े-बड़े खिलाड़ी भी आए। लेकिन, अभी तक इंटरनेशन मैच का आयोजन नहीं हुआ था। लिहाजा, भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर लोगों में बड़ा उत्साह है। हर आदमी इस पहले अंतरराष्ट्रीय मैच का हिस्सा बनन चाहता है। मगर मैच…

Read More

जगदलपुर : गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 के रात्रि में जिले के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 19 जनवरी को छत्तीसगढ़ शासन संसदीय कार्य विभाग के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 19 जनवरी 2023 को सुबह 9.30 बजे से श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाऊन हाल जगदलपुर की जाएगी। संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी आर. पी. आदित्य मो.न. 94241-52005, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर संभाग होंगे। संभाग स्तरीय समन्वयक बी.एस. सिदार 78040-66683, उपायुक्त (विकास) बस्तर संभाग को…

Read More

बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : कसडोल विकासखंड के बया चौकी क्षेत्र के ग्राम चरौदा निवासी देवेंद्र ठाकुर पिता शंकरलाल ठाकुर उम्र 28 वर्ष जो वर्तमान में अपने ससुराल ग्राम जम्हर थाना पिथौरा मे रहता है। जो दिनांक 16/1/2023 को जम्हर घर से एटीएम से पैसा निकालने पिथौरा गया हुआ था। जो आज दिनांक तक वापस नहीं लौटा है उनके परिजनों द्वारा आस-पड़ोस रिश्तेदारों में पतासाजी करने पर कहीं पता नहीं चलने के कारण आज पिथौरा थाना में गुम इंसान कायम कराया गया। जिस किसी सज्जन को गुम व्यक्ति दिखे,मिले या गुम व्यक्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिले…

Read More