Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
बीजापुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बीजापुर द्वारा 24 जनवरी 2023 को प्लेसमेंट का अयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र के संस्थानों के कुल 144 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो सहित 24 जनवरी 2023 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बीजापुर में उपस्थित हो सकते है। रिक्त पदों में डेवलपमेंट रिक्यूपमेट पर्सन, डिस्ट्रीक्ट लेवल ट्रेनर, इंटरशिप डेवलपमेंट पर्सन सहित विभिन्न पदों पर निजी संस्थान , नियोजक जनाधार ,कौशल विकास छत्तीसगढ़ अंतर्गत छत्तीसगढ़ एवं जिला बीजापुर कार्य क्षेत्र होगा। भर्ती के संबंध…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में जेल के बाहर चाकूबाजी की घटना हुई। जेल में बंद करने के समय मिलने पहुँचे युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, रायपुर के दलदल सिवनी में चाकूबाज़ी के मामले में गिरफ़्तार आरोपी त्रिशाल दुबे उर्फ़ प्रिंस दुबे के भाई हर्षद दुबे उससे मिलने आया था। बताया जा रहा है कि आरोपी कोर्ट से पीछा करते हुए जेल पहुँचे थे। युवक…
IND Vs NZ 1st ODI Result : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया है। शुभमन गिल की डबल सेंचुरी के बदौलत भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 350 रनों का टारगेट दिया। टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 10 विकेट गवाकर 337 रन बना कर मुकाबला हार गयी। न्यूजीलैंड अंत तक मुकाबले में टिकी रही।
जासूसी के आरोप में वित्त मंत्रालय का कर्मचारी गिरफ्तार, दूसरे देशों को भेज रहा था ये सीक्रेट जानकारी
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने जासूसी के आरोप में वित्त मंत्रालय के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुमित है जो वित्त मंत्रालय में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहा था. लेकिन काम के दौरान उसने खुद को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल किया और पैसों के बदले वो सीक्रेट जानकारी दूसरे मुल्कों को दीं जो भारत के लिहाज से संवेदनशील रहीं। सुमित के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक इसी फोन से वो जासूसी को अंजाम दे रहा था। आरोपी Official Secret Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब…
रायपुर : Horoscope Today 19 Jan 2023 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। मेष राशि- उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि भी होगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आलस्य की अधिकता रहेगी।…
राजनांदगांव : टीएस सिंहदेव ने कहा कि रमन सिंह बड़े भाई हैं और बड़े भाई को छोटे भाई की चिंता करनी भी चाहिए। इसमें कोई दिक्कत नहीं है और मैंने उन्हें भी आश्वस्त किया है कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, वो अपना ध्यान रख सकते हैं। उन्होंने राजनांदगांव के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने एक बार फिर बीजेपी में जाने की बात को खारिज कर दिया। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या भविष्य में वे अपनी नई पार्टी बना सकते हैं, तो उन्होंने हंसते हुए मजाकिया लहजे में जवाब दिया- ‘नहीं, बहुत पैसा लगता है’। टीएस सिंहदेव से…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे बिलासपुर-पेंड्रारोड के बीच स्थित भनवारटंक रेलवे स्टेशन पर चहलकदमी करते टाइगर को वहां मौजूद यात्रियों ने कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना मंगलवार की रात 9.20 बजे के आस पास की है। बता दें कि बिलासपुर से कटनी रूट स्थित भनवारटंक स्टेशन घने जंगल के बीच स्थित है। इस रूट पर 100 साल से अधिक पुराना टनल और घुमावदार पटरियां हैं। मंगलवार रात करीब 9.20 बजे स्टेशन के केबिन के दूसरे छोर पर बने प्लेटफॉर्म पर जंगल से निकलकर टाइगर…
रायपुर : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर नवीन पदास्थापना लिस्ट जारी किया है। गृह विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया गया। इस लिस्ट में 36 लोगों का नाम शामिल हैं। बता दें कि निरीक्षक/कंपनी कमांडर से उप पुलिस अधिक्षक/सहायक सेनानी संवर्ग में पदोन्नत अधिकारियों का नवीन पदास्थापना लिस्ट जारी किया है। देखें लिस्ट…
रायपुर : राज्य सरकार ने जिलों के प्रभारी सचिवों की नियुक्ति की है। अलरमेल मंगई डी को रायपुर, मनोज पिंगुआ को बिलासपुर, रेणुजी पिल्ले को धमतरी का प्रभारी सचिव बनाया गया है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मैच होने जा रहा है जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार 21 जनवरी को खेले जाने वाले भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले के टिकट की बुकिंग आज 18 जनवरी से फिर शुरू हो गई है। दावा किया जा रहा था कि दूसरे फेज में दर्शक पेटीएम पर बुधवार की शाम 4 बजे से टिकट बुक कर सकेंगे। लगभग 8 से 10 हजार जनरल गैलरी के टिकट बुकिंग के लिए उपलब्ध रहने का दवा किया जा रहा था। लेकिन जब लोगों…
