Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने आज प्रेसवार्ता ली है। इस दौरान उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। मूणत ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं ने एक हिट लिस्ट तैयार की थी। ये हिट लिस्ट नान घोटाले से जुड़ी थी। मूणत ने कहा कि राजनीति में आरोप प्रत्यारोप, वैचारिक मतभेद यह सामान्य बात है, परन्तु पूरी सरकार और प्रशासन को किसी व्यक्ति उसके परिवार और उनसे संबंधित लोगों के पीछे षड़यंत्रकारी लगा दिया गया। मूणत ने कहा कि कांग्रेस ने नान घोटाले को लेकर एक बड़ा षड़यंत्र रचा है। बकायदा लोगों को टारगेट करने के…
कांकेर : मदिरा प्रेमियों के लिए एक जरूरी खबर है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इस महीने दो दिन शराब दुकानें बंद रहेंगे। जिले की कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले के सभी शराब दुकान बंद रहेंगे। इस संबंध कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि इन दोनों दिनों को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा…
रायपुर : राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भाजपा नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा हैं। जानकारी के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर दुष्कर्म का आरोप लगाए है। पलाश चंदेल भाजयुमो नेता हैं। उनके खिलाफ रायपुर के महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता जांजगीर जिले की रहने वाली है और उसने रायपुर के महिला थाने में जीरो पर एफआईआर दर्ज कराई है। यहां मामला दर्ज कर लिया गया है और इसे अब जांजगीर जिले के थाना में ट्रांसफर…
बिलासपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज खपरी में अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इसके तहत् तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 40 करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक राशि के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण और 32 करोड़ 31 लाख रुपए से अधिक राशि के 24 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस तरह कुल 73 करोड़ 1 लाख 78 हजार रूपए के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को सौगात देते हुए नर्मदा नदी पर…
26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस अब से कुछ ही दिन बाद में आने वाला है जिसे लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। सन 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था जिसके बाद से हर साल 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। नियमानुसार पूरे देश भर में इसी दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है लेकिन एक जगह ऐसी है जहां 26 जनवरी नहीं बल्कि 29 जनवरी को मनाया जाता है। धर्मनगरी उज्जैन में एक मंदिर ऐसा है, जहां इस बार गणतंत्र दिवस 26 को नहीं, बल्कि 29 जनवरी को मनाया जाएगा। यह पहली…
स्वाति मालीवाल : दिल्ली में अभी अंजलि की मौत की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि कार से घसीटे जाने का एक और मामला सामने आया है. इस बार दिल्ली महिला आयोग की मुखिया खुद स्वाति मालीवाल इसका शिकार हुई है. उन्हें एम्स गेट नंबर 2 के पास बुधवार देर रात एक कार चालक ने 10-15 मीटर तक घसीटा और उनके साथ कथित छेड़खानी भी की. इस घटना में वो बाल-बाल बच गई. स्वाति मालीवाल ने ट्खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा – ‘कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां टिकरापारा इलाके में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। इस घटना में 10 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। वहीँ दो अन्य घायल बताए जा रहे है, जिन्हें उपचार के लिए एम्स भेजा गया है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के शुभम के मार्ट के पास कबाड़ी दुकान की है। घटना के बाद कबाड़ी संचालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। हालांकि अभी ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में…
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति अपने पत्नी पर किसी और के साथ संबंध होने का शक करता था। जिसके कारण उसने पत्नी का गला दबाकर बोरा सिलने वाले सुजा से शरीर के नाजुक अंगो पर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के 16 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि खेरथा बाजार में गांव में एक महिला की हत्या हो गई है। जानकारी मिलते…
रायपुर : भारत विरुद्ध न्यूजीलैंड के क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में आयोजित एक दिवसीय मैच देखने के लिए बिलासपुर व बलौदा बाज़ार के दर्शक रिंग रोड-3 होकर मन्दिर हसौद की ओर से स्टेडियम जाते है, इस मार्ग पर उन्हें मन्दिर हसौद टोल प्लाजा में टैक्स देना पड़ता है. अतः मंदिर हसौद होकर स्टेडियम जाने वाले को दर्शकों की सुविधा के लिए प्रशासन के निर्देश पर निर्णय लिया गया है कि मंदिर हसौद टोल प्लाजा में मैच का टिकट दिखाने पर टोल टैक्स में छूट रहेगा।
रायपुर : शनिवार को होने वाले डे नाइट वनडे मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम आज रायपुर पहुंचेगी। दोनों टीमें परसदा स्टेडियम के करीब ही बने रिजार्ट में ठहरेगी। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी गुरुवार को चार्टर्ड प्लेन से दोपहर 2:00 बजे रायपुर पहुंच रहे हैं। इसके लिए होटल से लेकर स्टेडियम तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। 600 के करीब अफसर, जवान तैनात किए गए हैं। दोनों टीमें स्टेडियम से लगे रिसॉर्ट में ठहरेंगी। शेड्यूल के मुताबिक दोनों टीमें शुक्रवार की सुबह प्रैक्टिस करने स्टेडियम जायेगी। इधर मैच के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। तैयारियों…
