Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय मैट्स यूनिवर्सिटी की छवि धूमिल करने का षडयंत्र विफल हो गया है। व्यक्तिगत लाभ और ब्लैकमेलिंग करने के उद्देश्य से कथित गलत मार्कशीट के संबंध में लगाई गई जनहित याचिका माननीय उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी है। यह याचिका तथाकथित आरटीआई एक्टिविस्ट संजीव अग्रवाल द्वारा मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल की गलत मार्कशीट को दिखाकर लगाई गई थी जिससे मैट्स यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाई जा सके। यह मार्कशीट संजीव अग्रवाल ने ही छेड़खानी कर बनाई थी। उल्लेखनीय है कि तथाकथित आरटीआई एक्टिविस्ट संजीव अग्रवाल द्वारा मैट्स यूनिवर्सिटी के विरुद्ध लगातार मीडिया के…
आरंग/सोमन साहू : शनिवार एवं रविवार को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत हायर सेकेंडरी हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों व्याख्याताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण विकास शिक्षा अधिकारी कार्यालय आरंग के अनुसार आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षकों में रविवार को अवकाश दिवस पर प्रशिक्षण को लेकर आक्रोश व्याप्त है। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले विकासखंड आरंग के समस्त कर्मचारी संगठनों की ओर से विकासखंड शिक्षा अधिकारी एन पी कुर्रे की अनुपस्थिति में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी आलोक चांडक को ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया गया। जिसमें 22 जनवरी रविवार को आयोजित प्रशिक्षण…
दुर्ग : दुर्ग जिले में चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई नजर आ रही है। वो लड़के को गले लगाए हुए है। दोनों पूरे शहर में ऐसे ही घूमते नजर आए। इस दौरान उनके दोस्त दूसरी गाड़ियों में पीछे चल रहे थे। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है। दरअसल, शनिवार सुबह 9.50 बजे एक बिना नंबर की हाई स्पीड ब्लैक कलर की बाइक में एक लड़का भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम पीछे वाले रास्ते से निकला। उसके पीछे कई स्कूटर और बाइक चालक…
रायपुर : 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस 2023 धूमधाम से मनाया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए गाइडलाइन में परिवर्तन किया है। पहले जारी किए गए गाइडलाइन में राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया था कि कोरोना को देखते हुए स्कूली बच्चों के कार्यक्रम और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। अब राज्य सरकार ने यह निर्णय बदल दिया है। इसके लिए आज ही अवर सचिव अंशिका ऋषि पांडे ने पत्र पत्र भी लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि, गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समारोह में स्कूली बच्चों का…
कोरिया : कोरिया जिला में शुक्रवार की रात हादसों भरी रही। यहां चर्चा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि दुर्घटना में मरने वालों में महिला कांस्टेबल का जवान बेटा भी शामिल हैं, जो कि स्कूटी से अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्ेलर ने स्कूटी को चपेट में लेेकर कूचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में जहां मौके पर ही तीनों दोस्तों की मौत हो गयी। वही दूसरी घटना में तेज रफ्तार पिकअप और बाइक में भिड़ंत होने से बाइक सवार…
बिलासपुर : शनिवार को शहर के शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय में कक्षा में बैठी छात्रा के ऊपर अचानक सीलिंग फैन गिर गया। इस घटना में बीएससी माइक्रो बायलॉजी प्रथम वर्ष की छात्रा घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि ठंड का मौसम होने के बावजूद छत से लटक रहा फैन चल रहा था, बताते हैं इसी दौरान फैन में स्पार्क हुआ और फैन छात्रा सुरभि साहू के डेस्क के ऊपर आ गिरा। तस्वीरों में देख सकते हैं कि दुर्घटना के बाद किस तरह से फैन के पंखे निकल आए। बिलासपुर के…
बीजापुर : बीजापुर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सीधी भर्ती के 16 कर्मचारियों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है. पूर्व CMHO सुनील भारती ने सीधी भर्ती में स्वीकृत पद से ज्यादा भर्ती की गई थी. सीधी भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच टीम बनाकर जांच करवाई थी. जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी CMHO अजय रामटेके ने आदेश जारी किए. जारी आदेश के मुताबिक जिन्हें बर्खास्त किया गया है, उनमें ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका- 6 पद, लैब असिस्टेंट- 1 पद, फार्मसिस्ट ग्रेड 2- 2 पद, चौकीदार- 1 पद, धोबी- 2 पद, वार्डआया – 1…
रायपुर : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी घोषित कर दी गई है कोशिश समय सारणी के अनुसार परीक्षाएं 1 मार्च से आरंभ होने जा रही हैं इसमें तीन सत्रों में परीक्षाएं जीत होगी सुबह के सत्र में 7:00 से 10:00 तक दोपहर के सत्र में 11:00 से 2:00 तक एवं अपराहन 3:00 से 6:00 तक परीक्षाएं तीसरे सत्र में आयोजित की जाएंगी परीक्षा के आयोजन को लेकर कि सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर तक के एवं नए पुराने पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत परीक्षार्थियों के लिए यह परीक्षा समय सारणी…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सात साल की स्टूडेंट से रेप करने के आरोपी युवक को फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। करीब 13 महीने पहले शादीशुदा युवक बच्ची को बाजार से घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया और मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला सामने आने पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिस पर कोर्ट ने अब आरोपी को उसकी करतूतों की सजा दी है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है। हिर्री के पास गांव में रहने…
उत्तरप्रदेश : आगरा रेल मंडल के अंतर्गत सुबह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन ट्रेन को कोसीकलां पर रोका गया। ट्रेन के एक कोच के नीचे से धुआं उठ रहा था। एहतियातन ट्रेन को स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया गया। रेलवे द्वारा कोच को ट्रेन से हटाया जा रहा है। शनिवार सुबह आगरा आ रही थी ट्रेन ट्रेन का नंबर 18238 अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में शनिवार सुबह आगरा की ओर आ रही थी। बताया गया है कि ट्रेन कोसीकलां स्टेशन पर रुकी। यहां पर यात्रियों ने ट्रेन के कोच…
