Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
कोरबा : शिक्षकों का काम अपने छात्रों को समाज की बुराइयों से अवगत कराना और उसके खिलाफ किस तरह से लड़ना है, यह बताना होता है। लेकिन तब क्या हो जब एक शिक्षक ही अपने छात्रों के सामने ऐसा उदाहरण पेश करे जो कोई भी माता-पिता नहीं चाहेंगे कि उनके बच्चे शिक्षक से ये बातें सीखे। ये सब इसलिए बताया जा रहा है क्योँकि एक मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद लोग शिक्षकों पर भी सवाल उठाना शुरु कर देंगे। दरअसल प्रदेश के एक जिले से शिक्षक की अय्याशी की खबर सामने आई है जहां शिक्षक हॉस्टल में…
रायपुर : प्रदेश में बीजेपी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मोर्चा प्रभारी डॉ. सलीम राज, सह प्रभारी आरिफ खान की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। देखें लिस्ट :
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : जिले के नगर पालिका परिसर मनेन्द्रगढ़ सहित नगर पंचायत झगराखांड़ और नगर पंचायत खोंगापानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है। कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने तीनों मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के विरूद्ध यह कार्यवाही उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अवहेलना तथा बिना अनुमति मुख्यालय से गायब रहने के मामले में की है। कलेक्टर ध्रुव ने नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी इसहाक खान, नगर पंचायत झगराखांड के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे तथा नगर पंचायत खोंगापानी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तरूण एक्का को कारण बताओ…
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अचानक हो रही सूअरों की मौत से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार अब तक 40 से अधिक सूअरों (पिग) की संक्रमण से मौत हो चुकी है। लगातार हो रही सूअरों की मौत से स्वाइन फ्लू की आशंका जताई जा रही है। वहीं पशु विभाग इसे स्वाइन फीवर बता रहा है। ग्राम नारागांव के पशुपालक देवलाल गावड़े ने बताया की उनके द्वारा 13 नग सूअरों का पालन किया जा रहा था। जिसमें नर मादा और बच्चे शामिल थे। सभी संक्रमित बीमारी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गईं। वहीं जिला…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत बलौदाबाजार जिले के विधानसभा बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पुरैना-खपरी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान वह बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के विकास के लिए 79 करोड़ 77 लाख 15 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें कुल 58 करोड़ 77 लाख 15 हजार रूपए के 71 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 20 करोड़ 85 लाख 90 हजार रूपए के 64 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1617521850325798912?s=20&t=0EqzbVMrfcjgEKdkysxOpQ
रायपुर : कृषि विभाग में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कृषि विभाग विकास अधिकारियों के पद पर प्रमोशन हुआ है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों कौ प्रमोशन के बाद नयी पोस्टिंग भी दी गयी है। देखिये आदेश
मनेंद्रगढ़ : स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन और पुलिस की टीम के साथ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी के खान नर्सिंग होम पर छापा मारकर सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त नर्सिंग होम पिछले दो साल से बिना लाइसेंस के ही संचालित था। बता दें कि खान नर्सिंग होम पर प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का छापा पड़ा है। इस कार्रवाई के बाद सोनोग्राफी कक्ष को सील किए जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि यहां जांच के दौरान अनियमितता पाई गई थी। लाइसेंस की वैधता समाप्त होने के बावजूद पीसीपीएण्डडीटी एक्ट के उल्लंघन को लेकर प्रशासन ने…
रायपुर : Horoscope Today 24 Jan 2023 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। आज के दिन भगवान हनुमान की सच्चे मन से पूजा पाठ करने वाले भक्तों पर कृपा जरूर बरसती है। मेष राशि – कुटुम्ब-परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़…
रायपुर/भिलाई : दुर्ग शहर के बहुचर्चित रावलमल जैन ‘मणि’ दंपत्ति हत्याकांड पर दुर्ग न्यायालय ने सोमवार को फैसला सुना दिया है। पांच साल पुराने इस मामले में पिता और माता की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पुत्र को अदालत ने दोषी करार दिया है, और उसे फांसी की सजा सुनाई। आरोपी को हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल सप्लाई करने वाले आरोपियों को भी अदालत ने 5-5 वर्ष का कारावास की सजा सुनाई है। बताया जाता है कि अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने पर अभियुक्त संदीप जैन कटघरे में ही बेहोश हो गया। बता दें कि वर्ष 2018 का आगाज…
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के मावलीनगर जंगल में महिला की सड़ी गली हालत में मिली लाश मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है और इस मामले में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पत्थर से सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। महिला की लाश कोतवाली पुलिस ने 12 जनवरी को बरामद किया था। पीएम रिपोर्ट ने महिला की हत्या की बात सामने आई। इस मामले…
