Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
धमतरी : रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे.30 पर कुरूद स्थित मरौद के पास बुधवार को मिर्च से भरी गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा जाने से ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आयशर गाड़ी जगदलपुर से मिर्ची भरकर सब्जी मंडी रायपुर जाने निकली थी। रास्ते में मरौद के पास सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा तेज थी कि आयशर के केबिन हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। ड्राइवर स्टेयरिंग में फंसे रहे, जिसे घंटेभर की मशक्कत बाद बाहर निकाला गया। हादसे के बाद ट्रैफिक जाम की स्थिति बन…
दुर्ग : वूमन स्पेसिफिक जॉब फेयर (महिलाओं हेतु विशेष) प्लेसमेंट कैंप का आयोजन दिनांक 30 जनवरी को स्थान जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में समय – प्रातः 11ः00 बजे से किया जाएगा। जिसमें विनायक जॉब कन्सल्टेंट, रायपुर एवं फाइंड दक्ष, भिलाई के द्वारा कुल 146 रिक्त पदो के लिए नियुक्तिः की जायेगी। कम्प्यूटर ऑपरेटर (10), बैंक ऑफिस एक्जीक्यूटिव (05), फ्रंट ऑफिस एडमिन (01), सेल्स एक्जीक्यूटिव (12), ऑपरेशन एक्जीक्यूटिव (02), एच. आर. एक्जीक्यूटिव (02), काउंटर सेल्स (11), स्टॉफ नर्स (05), एकाउंटेंट (02) के पद रिक्त है। इसी प्रकार फिल्ड एक्जीक्यूटिव (10), सर्विस इंजिनियर (02), सेल्स मैनेजर (02), सेल्स कोआर्डिनेटर…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह को पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। डॉ रमन दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। ये पहला मौका होगा, जब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय में छत्तीसगढ़ का कोई नेता ध्वजारोहण करेगा। दरअसल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पारिवारिक कारणों से दिल्ली में नहीं रहेंगे। इसके चलते संगठन ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। यह पहली बार हैं जब छत्तीसगढ़ के किसी नेता को यह जिम्मेदारी मिली है। इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा…
GOVERNMENT JOB : अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है । केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल के 1458 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वी पास युवाओं के लिए ये सुनहरा अवसर है नीचे सारी डिटेल दी गई है इसे ध्यानपूर्वक पढ़े। कुल पद – 1458 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) – 143 हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल)- 1315 आयु सीमा 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 25 साल है। हालांकि, बता दें कि एससी, एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी…
रायगढ़ : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। रायगढ़ एसएसपी अभिषेक मीना ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। जिसमें 6 थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।
रायपुर : राजधानी की सड़कों पर अब इलेक्ट्रॉनिक बसें दौड़ेगी. लोगों को आने-जाने में सुविधा हो, इसके लिए नगर निगम रायपुर में 60 इलेक्ट्रॉनिक बसें चलाएगा. नगर निगम बसों की खरीदी शासकीय अनुदान से करेगी. यह बसें 35 रुटों पर चलाई जाएगी. चालक, कंडेक्टर मेंटेनेंस एजेंसी का होगा. 50 ई-बसें एजेंसी चलाएंगी, जिनका रुट लाइसेंस निगम देगा. 60 में से 10 बसें नगर निगम खरीदेगा. बाकी 50 बसें बस ट्रेवल्स बसों की रहेगी. जानकारी के अनुसार ये बसें बारिश से पहले शुरू हो जाएगी. महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि नगर निगम शहर में नागरिक सुविधाओं की बढ़ोतरी करने के…
रायपुर : रायपुर रेल्वे स्टेशन पर अवैध रूप से गांजा ले जाते हुए 2 तस्कर को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 35 किलो गांजा और 1 देशी पिस्टल समेत 2 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 3 लाख रुपए का है। अहमदाबाद निवासी तस्कर मोहम्मद समीर और अंसारी साबिर हुसैन को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुरी अजमेंर एक्सप्रेस की बी-2 बोगी में उडीसा के कांटाभांजी से अहमदाबाद गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई रायपुर जीआरपी पुलिस ने की है।
मुरैना : मुरैना के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार उनके खबरों में होने की वजह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक आशुतोष बाग़री के पिता लालाजी बाग़री सतना में सरकारी शिक्षक हैं। जबकि माता गृहणी। दोनों इनकम टैक्स पेयर भी हैं और इसके बावजूद तीर्थ दर्शन योजना के तहत सरकारी खर्च पर तीर्थ यात्रा करने का आवेदन भरा। यहां तक कि पिता-माता के नाम की टिकट भी बन गई। हालांकि ये सूची सार्वजनिक होते ही बबाल बच गया। जिसके बाद प्रशासन ने जांच का आदेश दिया। आवेदन पर…
बिलासपुर : प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर से एक दर्दनाक घटना की जानकारी सामने आ रही है जहां देर रात खाने को लेकर विवाद के बाद रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहु का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि मृतका का पति उसी दिन भोपाल से ट्रेनिंग के बाद घर लौटा था। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, जीआर महिलाने रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर हैं और उनका परिवार तिफरा के यदुनंदन नगर में रहता है। उनका छोटा बेटा रविकांत महिलाने मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर-एरमसाही में कैनरा बैंक में मैनेजर है। उसकी शादी जांजगीर-चांपा जिले के…
रायपुर : गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले पुलिस मेडल्स का ऐलान हो गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी मेडल लिस्ट में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए इस बार IPS अभिषेक पल्लव सहित छत्तीसगढ़ से 7 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है। वही प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एक और पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस के लिए 10 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। जिन 7 पुलिस अफसरों को वीरता के लिए पदकदिया जाना है उसमें दुर्ग के मौजूदा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी शामिल है। अभिषेक पल्लवने दंतेवाड़ा SP रहते नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन…
