Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ में तिरंगा फहराया. इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई. समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. खास बात ये रही कि इस बार कर्तव्य पथ पर इतिहास बन गया. देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली. परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ. इसके बाद परेड की शुरुआत हो गई. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लाल परेड मैदान पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के नाम संबोधन दिया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अप्रैल से फोर्टीफाइड चावल का वितरण किया जायेगा वहीं जनवरी 2023 दिसंबर 2023 मासिक पात्रता का चावल मुफ्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार पुरानी पेंशन बहाली का ऐलान किया है और इसे लागू करने के लिए सरकार अडिग है। सुघ्घड़ पढ़वैय्या योजना का जिक्र करतेहुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्कूलों को इस…
बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : गणतंत्र दिवस के 74 वी वर्षगांठ के मौके पर आज सुबह 8 बजें सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर रजत बंसल ने झंडा फहराया. साथ ही परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सँविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर,शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पण किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिए। इस दौरान जिला कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों से कुशलक्षेम पूछते हुए सभी से रूबरू भी हुए। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता,सँयुक्त कलेक्टर अनुपम तिवारी,मिथलेश डोंण्डे,बजरंग दुबे,डिप्टी कलेक्टर रामरतन दुबे, नितीन तिवारी,अंशुल वर्मा सहित…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने बच्चों को चॉकलेट भी बांटे। समारोह में राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के उपसचिव दीपक अग्रवाल, एडीसी द्वय विवेक शुक्ला तथा मेजर सिद्धार्थ सिंह सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे। राजभवन में आयोजित परेड…
रायपुर : रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज़ ढेबर ने 74वें गणत्रंत दिवस पर झंडा फहराया है। उन्होंने शहर के मरीन ड्राइव स्थित सबसे ऊंचे तिरंगे को फहराकर गणत्रंत दिवस मनाया। महापौर एजाज़ ढेबर ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। https://twitter.com/AijazDhebar/status/1618458900956868609?s=20&t=QlDl9NyB225oUUrLe8ICJQ
जगलपुर/रायपुर : CM भूपेश बघेल जगदलपुर के सर्किट हाउस में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। देश के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम बघेल आज ध्वजारोहण करने जगदलपुर पहुंचे है। बता दें की मुख्यमंत्री बघेल आज कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1618449619083755520?s=20&t=mZT0rW86Fuqm1tL_bU2ABw
Republic Day Parade 2023 Live Update : गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी. इसमें देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का एक अनूठा मिश्रण दिखेगा. जो देश की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं, नारी शक्ति और एक ‘न्यू इंडिया’ की झलक दिखाएगा. परेड की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने के साथ होगी. पीएम मोदी यहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. दिल्ली पुलिस के करीब 7 हजार जवान रहेंगे तैनात परेड स्थल के आसपास दिल्ली पुलिस के करीब सात हजार जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा एनएसजी कमांडो, अर्धसैनिक बल और अन्य यूनिटों…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने भारत की आजादी के लिए त्याग और बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को नमन किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर साल हम लोग 26 जनवरी को भारत के एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित होने का पर्व मनाते हैं। यह दिन भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो अनेकता में एकता लिए भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। बघेल…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से मारवाड़ी युवा मंच शाखा रायपुर द्वारा संचालित कैंसर स्क्रीनिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने मारवाड़ी युवा मंच रायपुर द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की और कहा कि स्क्रीनिंग वैन में जांच से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर तबकों को मदद मिलेगी। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन मौजूद थे। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने बताया कि रायपुर के टाउन हॉल में इस वैन के माध्यम…
