Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
बलौदाबाजार :- लिलेश्वर निषाद : बार अभ्यारण्य में लंबे समय से अनुकूलन केंद्र में कैद कर रखे गए काले हिरणों को छोड़े जाने के बाद एक और काला हिरन आज गुरुवार को देवपुर वन परिक्षेत्र केकुरकुटी के एक खेत मे कुत्तों के हमले से मारा गया। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बार अभ्यारण्य के अनुकूलन क्षेत्र में कोई 3 साल कैद में रखने के बाद कुछ काले हिरणों को विगत वर्ष बार के जंगल मे छोड़ा गया था। परन्तु एक बाड़े में ही आसानी से खाना मिलने से अब छोड़े गए काले हिरण जंगल मे अपना भोजन तलाशने…
रायपुर : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती की सुरक्षा के निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये हैं। रेप पीड़िता ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर खुद की झान का खतरा बताया था। युवती ने बताया था कि भाजपा नेताओं की तरफ से उसके परिजनों और रिश्तेदारों को धमकियां मिल रही है। पीड़िता की तरफ से ये बयान सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेप पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा देने के निर्देश दिये हैं। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द से जल्द करने को कहा गया है।…
कोंडागांव : कोंडागांव जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यायल में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रावास के कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्रा को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम खुद अपनी कार से छात्रावास पहुंचे और छात्रा को चिंताजनक हालत में हास्पिटल लेकर पहुंचे। एसडीएम की तत्परता और समय पर अस्पताल पहुंच जाने से छात्रा की जान बचायी जा सकी है। पूरा घटनाक्रम कोंडागावं जिला के केशकाल थाना क्षेत्र का हैं। बताया…
प्रयागराज : बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। कोई उनके चमत्कार की चर्चा कर रहा है तो कोई उन्हें पाखंडी कह रहे हैं। हाल ही में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रायपुर में हुए प्रवचन के दौरान कई श्रद्धालुओं की समस्या का समाधान किया, लेकिन इसके बाद से सियासी गलियारों में भी उनको लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी बीच खबर आ रहर है कि प्रयागराज में 2 फरवरी से होने वाले प्रवचन के लिए अनुमति नहीं मिली है। अब इस आयोजन के होने और न होने को लेकर संशय की स्थिति बनी…
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 38 लाख स्टूडेंट्स से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से संवाद कर रहे हैं. पीएम मोदी परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव से बचने बच्चों को टिप्स दे रहे हैं. पीएम मोदी आज बच्चों से परीक्षा पे चर्चा के 6वें संस्करण को संबोधित कर रहे हैं. साल 2018 में पहली बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया था. आज की इस क्लास में रायपुर की बेटी अदिति दीवान ने पीएम मोदी से पूछा सवाल,टाइम मैनेजमैंट को लेकर पीएम से किया सवाल, मैं इस बात को लेकर चिंतित रहती हूं कि मुझे बहुत…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। हवा की दिशा बदल गई है और इसके असर से दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। साथ ही रात में भी ठंड कम पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब दक्षिण से हवा आ रही है, इसके चलते ही न्यूनतम तापमानों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ यानि सरगुजा क्षेत्र के कुछ जिलों में हल्के बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। मौसम विभाग ने 30 और 31 जनवरी को बारिश…
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2024 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु से चुनाव लड़ने की अटकलों पर राज्य भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी ने क्षेत्रीय बाधा को पार कर लिया है। उन्हें दक्षिणी राज्य में स्थानीय ही माना जाता है, न कि बाहरी। उन्होंने कहा क़ि पीएम मोदी ने 2014 का लोकसभा चुनाव दो निर्वाचन क्षेत्रों उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गुजरात के वडोदरा से लड़ा था। उन्होंने दोनों सीटें जीतीं, लेकिन वाराणसी का प्रतिनिधित्व किया। वह 2019 में वाराणसी से फिर से चुने गए थे। अन्नामलाई…
पानीपत : जीजा-साली के अफेयर की खबरें आए दिन आती रहती हैं। हरियाणा के पानीपत से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, लेकिन यह केस जरा हटकर है। जहां 7 बच्चों के पिता को अपनी शादीशुदा साली से इस कदर प्यार हुआ कि वह भगाकर ले गया। अब महिला के परिजनों ने दमाद को पकड़ लिया और कड़ाके की ठंड में थर्ड डिग्री टॉर्चर किया। करीब 15 घंटों तक बांधकर तो पहले जमकर पीटा, फिर उसके साथ अमावीय हरकतें की गईं और न्यूड करके पीटा। इतना ही नहीं उसे यूरिन तक पिलाया और बाद में कुकर्म करने के बाद…
CG Breaking : पीएम मोदी आज करेंगे “परीक्षा पे चर्चा”, छत्तीसगढ़ की 1 शिक्षिका और 2 छात्र से होगी बात…
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज “परीक्षा पे चर्चा” करेंगे। छग की 1 शिक्षिका और 2 छात्र से पीएम मोदी बात करेंगे। यह छात्रों से चर्चा सुबह 11बजे से शुरू होगी। बस्तर से छात्र रूपेश कश्यप, राजनांदगांव से छात्रा रश्मि प्रजापति और धमतरी की शिक्षिका ज्याति मगर से पीएम मोदी “परीक्षा पे चर्चा” करेंगे। देशभर से लगभग 20 लाख सवाल आए हैं। इनमें से ज्यादातर सवाल परिवार से मिलने वाले तनाव को दूर करने को लेकर पूछे गए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ से 11 हजार विद्यार्थी व शिक्षक इसमें शामिल हैं। इनमें में दो विद्यार्थी और एक शिक्षिका पीएम…
रायपुर : अगर आप युवा बेरोजगार हैं तो सरकार की तरफ से आपके लिए राहत वाली खबर है. गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते का ऐलान किया है. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के बेरोजगार युवाओं को हर महीने बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही है. बघेल ने ट्वीट कर बताया कि यह भत्ता अगले वित्तीय वर्ष से दिया जाएगा. आपको बता दें बेरोजगारी भत्ते का वादा कांग्रेस की तरफ से साल 2018 के चुनाव प्रचार के दौरान किया गया था. 15 साल बाद सत्ता में लौटी थी कांग्रेस इसी चुनावी…
