Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा नफरत और हिंसा फैलाकर सत्ता हासिल करना चाह रही है। जबकि, हम लोगों की सेवा कर आगे बढ़ रहे हैं। नारायणपुर में पुलिस कर्मियों पर हमला किया। नारायणपुर की हिंसक घटना में सर्व आदिवासी समाज ने अपने आप को अलग कर लिया। तो अब भाजपा बची और उन्हीं के लोग अभी अंदर हैं। दरअसल, 2 दिन पहले बस्तर प्रवास पर रहे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने धर्मांतरण के मामले पर कांग्रेस सरकार को घेरा था। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरुण साव के बयानों…
रायपुर : Horoscope Today 28 Jan 2023 : आज सभी राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। आज यानी शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए भाग्यशाली होगा, वहीँ कुछ राशियों पर भगवान शनि का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मेष राशि – परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी। मन कुछ परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का…
Pandit Dhirendra Krishna Shastri : बागेश्वर सरकार के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने चमत्कार के दावों, प्रवचनों और बयानों से इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया है. इस पोस्ट में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने विरोधियों को नसीहत देते हुए कहा है कि कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे. दरअसल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम सरकार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने इस वीडियो पोस्ट में बताया कि वो दो से तीन दिन…
नई दिल्ली : भारत ने सितंबर 1960 की सिंधु जल संधि में संशोधन को लेकर पाकिस्तान को नोटिस जारी किया है. मीडिया रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के हवाले से प्रकाशित खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को अक्षरश: लागू करने में भारत दृढ़ समर्थक, जिम्मेदार भागीदार रहा है। पाक की कार्रवाइयों ने सिंधु संधि के प्रावधानों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। इस वजह से भारत को नोटिस जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। भारत सरकार की ओर से जारी नोटिस का मुख्य मकसद पाकिस्तान को समझौते के उल्लंघन को सुधारने के लिए 90 दिनों की…
कवर्धा : जिले की पोंडी चैकी क्षेत्र के ग्राम बघर्रा में बारात में नाचने के दौरान अचानक डीजे बंद होने से शराब के नशे में एक युवक ने विवाद किया और ब्लेड से अपना ही गला रेत दिया। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि ग्राम बघर्रा का रहने वाला पवन साहू 29 वर्ष ने अपने गांव से भेलवा भावर गांव बारात में शामिल होने पहुंचा था। युवक बारात में डीजे की धुन पर थिरक रहा था, तभी अचानक डीजे बंद…
प्रारंभिक देखरेख व बच्चों की बुनियादी शिक्षा और संख्या ज्ञान आवश्यक बलौदाबाजार :- लिलेश्वर निषाद : छत्तीसगढ़ सरकार की बालवाड़ी योजना के तहत् बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु महिला बाल विकास विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन आज जिला पंचायत के सभागार में संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में महिला बाल विकास विभाग के सभी सुपरवाइजर को बच्चों की बुनियादी शिक्षा व संख्या ज्ञान मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा टिप्स बताए गए। कार्यशाला में बालवाड़ी और आंगनबाड़ी की शिक्षा तैयारी के बारे में बताया गया। साथ ही कहा गया कि बालवाड़ी केंद्रों के 03 से 06…
रायपुर : राजधानी के टाटीबंध इलाके में एक युवक की कार शोरूम में करंट लगने से मौत हो गई। मामलें में परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम रोहित साहू 26 साल का है। जो कि करदा बेमेतरा जिला का निवासी है जो वर्तमान में रायपुर के टाटीबंध यादव पारा में रहता था। मृतक के परिजनों ने कार शोरूम के प्रबंधन पर सुरक्षा की कमी का आरोप लगाया है। मामलें में थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की नहाते हुए करंट लगने से मौत हो गई। जबकि मृतक के परिजनों का कहना है कि शोरूम से युवक को बुलाया गया…
बिलासपुर : बिलासपुर में गणतंत्र दिवस पर्व स्कूल में शराब के नशे में बवाल मचाने वाले प्रधान पाठक को डीईओं ने सस्पेंड कर दिया हैं। गौरतलब हैं कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम जूनवानी स्थित स्कूल में प्रधान पाठक रामसागर कश्यप शराब के नशे में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने पहुंचे। शराब के नशे में लड़खड़ाते संकुल प्रभारी को देखकर सरपंच सहित ग्रामीण भड़क गए। गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के बाद पंचायत में ग्राम सभा की बैठक की गयी, जिसमें नशेबाज शिक्षक के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत करने का प्रस्ताव पारित…
6 पट्टेधारको को लीज क्षेत्र से बाहर रेत निकालने के चलते कलेक्टर ने जारी किया नोटिस बलौदाबाजार :- लिलेश्वर निषाद : कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है।अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा दो दिनों में सख्त कार्रवाई की गई। जिसमें 10 हाइवा सहित 1 चैन माउंटेड वाहन को ज़ब्त किया गया हैं। जिला खनिज अधिकारी के के बंजारे ने बताया कि कल देर शाम पलारी के पटपुरा रेत खदान से धमनी में के जंगल के रास्ते नियम विरुद्ध एवं बिना रायल्टी पर्चे…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में बजट तैयारियों को लेकर 5 मंत्रियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आज की बैठक में महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन एवं स्टाम्प, उच्च शिक्षा एवं तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं जनशक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यकी, संस्कृति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामोद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) जयसिंह अग्रवाल,…
