Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : शादियों के सीजन में तारा प्रीमियम प्रदर्शनी का तीन दिवसीय आयोजन राजधानी रायपुर के VIP चौक स्थित होटल बेबीलोन कैपिटल में 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, उक्त प्रदर्शनी का उदघाटन कल मंगलवार को दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जायेगा। आयोजनकर्ता प्रीति काकानी ने बताया कि 31 जनवरी से 2 फरवरी चलने वाली इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से बहुत ही चुनिंदा एक्सहिबीटर्स के साथ कलेक्शन की वेराइटी को बहुत ही खूबसूरती के साथ प्रदर्शित किया जायेगा,वेडिंग सीजन को मद्देनजर रखते हुए डिजाइनर्स द्वारा…
आरंग/सोमन साहू : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 31 जनवरी को आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भानसोज,समोदा और आरंग में प्रस्तावित भेंट मुलाकात कार्यक्रम कश्मीर दौरे के कारणों से रद्द हो गया है। आपको बता दे कि इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली थी, लेकिन राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में मुख्यमत्री के शामिल होने के कारण तारिख को आगे बढ़ाए जाने की खबर है।
रायपुर : पुरे प्रदेश में 30 जनवरी 2023 सोमवार को यानि आज महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किए है। जारी आदेश में कहा गया है कि शुष्क दिवस के अवसर पर पुरे प्रदेश में कम्पोजिट तथा विदेशी मदिरा दुकानों, होटल बार, भांग दुकान तथा भण्डारण भाण्डागार को पूर्ण रूप से बंद रखे जाने के आदेश जारी किया गया है। उक्त दिवसों में मदिरा, मादक पदार्थ विक्रय एवं परिवहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
नई दिल्ली: आज श्रीनगर में कांग्रेस की मेगा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समापन समारोह होगा। इस खास मौके पर 12 विपक्षी दलों के शामिल होने की सम्भावना जताई गई है, हालाँकि इस समारोह में शामिल होने के लिए 21 पार्टियों को न्योता भेजा गया है। ये राजनीतिक दल हो सकते हैं शामिल एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), उद्धव ठाकरे की शिवसेना, सीपीआई (एम), सीपीआई विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके), केरल कांग्रेस, फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व…
रायपुर : केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने छत्तीसगढ में बड़ी कार्रवाई की है। बताया जाता है कि NIA ने एक मोस्ट वांटेड लेडी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लेडी नक्सली का नाम माडकम उंगी ऊर्फ कमला है। जानकारी के मुताबिक, ये गिरफ्तारी रविवार शाम को की गई है। NIA के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस लेडी नक्सली के द्वारा कुछ हथियारबंद नक्सलियों के द्वारा पुलिस की टीम और सुरक्षा व्यवस्था से जुडे़ जवानों के ऊपर हमला करने की साजिश रची गई थी, जिसके बाद उस हमले को अंजाम देते हुए 30 जवानों पर जानलेवा हमला किया गया ,जिसके चलते…
रायपुर : सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ नया वायरल होते रहता है। इन वायरल चीजों में रातों रात कई लोगों को स्टार बना दिया तो कुछ लोगों की पोल भी खुलकर सामने आ चुकी है। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो फेमस होने के लिए सोशल मीडिया पर उल्टी सीधी हरकत करके वायरल करते रहते हैं। ऐसा ही एक ऑडियो क्लिप इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो क्लिप में जीजा साली बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल ऑडियो क्लिप में आप सुन सकते हैं कि एक युवती फोन करके अपने…
आरंग/सोमन साहू : बिलासपुर जिले के तखतपुर में अभाविप द्वारा आयोजित हो रहे छात्र सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी की स्थानीय विधायक रश्मि सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के द्वारा अभाविप कार्यकर्ता से हुए मारपीट तथा हिंसा के विरोध में भाजयुमो आरंग मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष रितेश साहू के नेतृत्व में कॉलेज चौक से पैदल मार्च निकालकर महामाया पारा के पास कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया गया जिसमे मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता के के भारद्वाज भाजपा जिला महामंत्री श्याम नारंग किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री वेदराम मनहरे भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तंबोली भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य खिलेश…
आरंग/सोमन साहू : सरस्वती शिशु मंदिर गुल्लू में भाई-बहनों के सर्वांगीण विकास के मद्देनजर मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ के प्रधानाचार्य डोमार सिंह लोधी व आचार्य दिदिया व पालकगण के उपस्थिति दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद माताओ का कार्यक्रम किया गया जिसमें बाल्टी में गेंद डालना,फुग्गा से गिलास उठाना,केला खाओ,जलेबी खाओ प्रश्न मंच आदि प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बीच में अतिथि का आगमन हुवा जिसमे रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी जी,श्याम नारंगजी,वेदराम मनहरे,संजय ढ़ीढ़ी,संदीप जैन,गणेश साहू,वेदराम खूंटे,आदि अतिथि पहुँचे। अतिथि स्वागत के बाद सांसद सुनील सोनी जी को उद्बोधन के लिए…
आरंग/सोमन साहू : गायत्री प्रज्ञा गुल्लू मंडल में तीन दिवसीय नव चेतना जागरण 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा निकालकर किया गया। कार्यक्रम गायत्री प्रज्ञा मंडल गुल्लू परिवार ने बताया कि इस महायज्ञ के लिए 108 महिलाओं द्वारा हिन्दू धर्म के प्रतीक कलश को शिरोधार्य कर गुल्लू बस्ती निकाली गई। यह यात्रा गाँधी चौक गुल्लू से प्रारंभ होकर ब्रह्मदेव चौक से महामाया मंदिर से माँ शीतल मंदिर से पुनः गांधी चौक गुल्लू यज्ञ स्थल पहुँची। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक एवं संरक्षक पं.श्रीराम शर्मा और भगवती देवी शर्मा ने मानव में…
Magh Purnima 2023 : हिन्दू धर्म में त्योहारों व व्रतों का विशेष महत्व होता है। हिंदू कैलेंडर में माघ पूर्णिमा को एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में माघ मास में किए जाने वाले पवित्र स्नान और तपस्या की महिमा का वर्णन है। ऐसा माना जाता है कि माघ के महीने में हर एक दिन दान कार्य करने के लिए विशेष होता है। माघ पूर्णिमा, जिसे माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है, माघ माह का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन है। लोग माघी पूर्णिमा पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम स्थल प्रयाग में पवित्र…
