Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
मेरठ :- शहर में पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का घिनौना करोबार करने वालों का खुलासा कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस की टीम ने आज एक कंप्यूटर सेंटर में दबिश देकर 9 लड़कियों और 4 लड़कों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर कंप्यूटर सेंटर का बोर्ड लगा हुआ था और अंदर युवतियों से सेक्स रैकेट चलवाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुनसार पुलिस को लंबे समय से इस कॉम्प्लेक्स को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। कई…
जांजगीर-चांपा:- जिले से एक मार्मिक खबर सामने आई है, नट समाज, जो कभी अपनी कला और खेलकूद से चौक-चौराहों पर लोगों को हंसाने का काम करता था, आज गमगीन है। दरअसल, लघु उद्योग के तहत सुअर पालन करने वाले एक नट परिवार के सुअरों को किसी अज्ञात शख्स ने जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कभी अपनी कलाओं से चौक-चौराहों पर लोगों को हंसी और खुशी देने वाले नट समाज का ये परिवार आज दुख और मातम में डूबा है।सरकारी योजनाओं के सहारे आजीविका चलाने की कोशिश कर रहा…
पठानमथिट्टा:- केरल के पठानमथिट्टा जिले में एक युवा जोड़े ने दो युवकों को प्रेम के जाल में फंसाकर न सिर्फ उनके आईफोन और नकदी लूट ली, बल्कि उन्हें बांधकर इतनी क्रूर यातनाएं दीं कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं. जननांगों में दर्जनों स्टेपलर पिन घोंप दिया, नाखून उखाड़ दिये और घावों पर मिर्च पाउडर छिड़ककर हैवानियत की. कहा जा रहा है कि आरोपी जोड़ा मानसिक रूप से विक्षिप्त हो सकता है, लेकिन पीड़ितों के बयानों से जादू-टोने की आशंका जतायी जा रही. आरोपी युवक-युवती गिरफ्तारः घटना पठानमथिट्टा के चारलकुन्नु इलाके की है. अरनमुला पुलिस ने आरोपी जोड़े को गिरफ्तार कर…
जयपुर :- राजधानी जयपुर में शिवदासपुरा थाना इलाके में बड़ा हादसा हो गया है. प्रहलादपुरा के पास रिंग रोड से नीचे नाले में कार गिर गई. हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. कार में सवार सभी लोग हरिद्वार से लौट रहे थे. शनिवार देर रात का घटनाक्रम बताया जा रहा. रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक युवक ने नाले के पानी में कार डूबी देख पुलिस को सूचना दी. जानकारी के अनुसार, हादसे में मारे गए सभी लोग हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन करके घर लौट रहे थे, इस दौरान यहां यह दर्दनाक…
जांजगीर-चांपा:- जिले के नैला क्षेत्र में खाद और कीटनाशक दवा व्यापारी से साढ़े 10 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी विजय पांडेय ने खुलासा करते हुए बताया कि व्यापारी के नाबालिग नौकर ने ही इस साजिश का मास्टरमाइंड बनकर प्लानिंग की थी। नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने लूट की रकम 10 लाख 44 हजार रुपये, घटना में इस्तेमाल स्कूटी और चाकू बरामद कर लिया है। यह खुलासा न केवल लूट की वारदात को सुलझाता है, बल्कि एक पुरानी चोरी…
सक्ती: 45 साल के अधेड़ ने 8 साल की बच्ची के साथ गलत काम किया. आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि अगर वो किसी को बताएगी तो वो उसे नुकसान पहुंचाएगा. आरोपी की धमकी से डरी बच्ची की जब तबीयत खराब होने लगी तब उसके परिजनों को पूरी घटना की जानकारी लगी. परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत सक्ती पुलिस से की. सक्ती पुलिस ने फरियादी परिवार की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की उम्र 45 साल है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. मासूम बच्ची…
रायपुर:- पुरानी बस्ती में एक महिला ने जानलेवा कदम उठा लिया. पति से विवाद के बाद उसने थाने के सामने खुद को आग लगा ली. इस घटना में महिला की रविवार 14 सितंबर को मौत हो गई. उसका डीकेएस अस्पताल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. महिला का पति से चल रहा था विवाद: पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि महिला का पति से विवाद चल रहा था. महिला का नाम वर्षा गोस्वामी है. वह मंगलवार 9 सितंबर साढ़े 12 बजे महिला थाने में अपने पति शिवम गोस्वामी से हुए विवाद…
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक की उसके होने वाले ससुरालियों ने बेरहमी से पिटाई कर डाली. शाहजहांपुर निवासी युवक बरेली आया था. तभी ससुरालियों ने उसे लाठी-डंडे और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसका सिर तक फट गया. युवक ने फिर थाने जाकर मामला दर्ज करवाया. कहा कि साहब वो लोग मुझे जान से मार डालने की धमकी देकर गए हैं. मैं घर जमाई बनकर नहीं रहना चाहता. बल्कि, अपने दोनों भाइयों के साथ ही रहना चाहता हूं. ये लोग मुझे कह रहे हैं कि दोनों भाईयों को छोड़ और हमारे यहां घर जमाई बनकर रह. बारादरी…
ब्रिटेन :- एक पाकिस्तानी मूल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं। ब्रिटेन के टेमसाइड जनरल हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ. सुहैल अंजुम पर यह आरोप लगा है कि वह एक मरीज की गॉल ब्लैडर सर्जरी को बीच में छोड़ दिया। इतना ही नहीं वह पास के दूसरे ऑपरेशन थिएटर में जाकर नर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़े गए। नर्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला डॉक्टर आपको बता दें कि यह मामला सितंबर 2023 का है, लेकिन अब मैनचेस्टर मेडिकल ट्रिब्यूनल में इसकी सुनवाई के दौरान पूरी घटना उजागर हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. अंजुम उस…
मुंबई: महाराष्ट्र के सातारा में एक महिला ने सितंबर को अपने तीसरे प्रसव के दौरान चार शिशुओं को जन्म दिया. यह कठिन प्रसव सर्जरी सातारा जिला सरकारी अस्पताल में की गई. क्रांतिसिंह नाना पाटिल सामान्य अस्पताल में शनिवार को एक महिला ने अपने तीसरे प्रसव के दौरान चार शिशुओं को जन्म दिया. इनमें तीन बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं. जिला अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने यह कठिन सर्जरी की और शिशुओं की हालत में स्थिर है. हालांकि, नवजात शिशुओं का वजन कम होने के कारण उन्हें ICU में रखा गया है. जन्म देने वाली महिला मूल रूप…
