Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    घर में चल रही ‘मिनी करेंसी फैक्ट्री’ पर पुलिस का बड़ा छापा, 6.54 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    प्रदेश की भाजपा नेत्री ने कारोबारी को बुलाया सुनसान जगह पर, फिर बनाया न्यूड वीडियो’ इसके बाद शुरू हुआ असली खेल

    May 15, 2026

    प्लेआफ की उम्मीदों को मजबूत करने के इरादे से उतरेगा सी एस के : क्रिकेट समीक्षक गिरीश पाण्डेय

    May 15, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
    छत्तीसगढ़

    शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 19, 2025Updated:May 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर को जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज ईसीआईआर (ECIR) के तहत अनवर ढेबर को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। याचिकाकर्ता ढेबर के वकील अर्शदीप सिंह खुराना ने अदालत में तर्क दिया कि पहले की ईसीआईआर के तहत अनवर ढेबर पहले ही 80 दिनों की हिरासत पूरी कर चुके हैं। वर्तमान ईसीआईआर के तहत उन्हें 8 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया गया था और अब तक 3 पूरक शिकायतें दायर की जा चुकी हैं, जिनमें 40 गवाहों का हवाला दिया गया है, और जांच अब भी जारी है। ACB और EOW द्वारा दर्ज समानांतर मामले में 450 गवाह हैं, लेकिन अब तक किसी आरोप पर संज्ञान नहीं लिया गया है। लिहाजा, निकट भविष्य में मुकदमा शुरू होने की संभावना नगण्य है।

    सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

    न्यायालय ने यह भी माना कि इस अपराध की अधिकतम सजा 7 वर्ष है और ‘सेंथिल बालाजी बनाम उप निदेशक’ के फैसले के अनुरूप यह मामला जमानत के योग्य बनता है। अदालत ने आदेश दिया कि अपीलकर्ता एक सप्ताह के भीतर विशेष अदालत के समक्ष प्रस्तुत हों, और प्रवर्तन निदेशालय की दलीलों को सुनने के बाद उन्हें कठोर शर्तों के साथ जमानत पर रिहा किया जाए।

    ACB ने 17 मई को 13 अलग-अलग स्थानों पर की छापेमारी

    छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित आबकारी घोटाले की जांच अब और तेज हो गई है। भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) ने 17 मई को एक अहम कदम उठाते हुए रायपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में 13 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की कथित संलिप्तता के बाद की गई है।

    ACB के अनुसार, जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि तत्कालीन मंत्री लखमा ने आबकारी सिंडिकेट सदस्यों के साथ मिलकर खुद और उनके सहयोगियों को अवैध आर्थिक लाभ पहुँचाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लखमा ने काले धन को अपने नजदीकी रिश्तेदारों, दोस्तों और साझेदारों के माध्यम से छिपाया और उसका निवेश भी करवाया।

    छापेमारी में 19 लाख रुपये नकद, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बैंक खातों से संबंधित जानकारियाँ और भूमि निवेश के कागजात बरामद किए गए हैं। ब्यूरो के अनुसार, जब्त सामग्रियों का विश्लेषण किया जा रहा है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

    ED ने 28 दिसंबर को लखमा को किया था गिरफ्तार

    इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 28 दिसंबर को कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के आवासों पर छापेमारी की थी। इसके बाद 15 जनवरी को लखमा को गिरफ्तार किया गया और तब से वे रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। ED ने इस मामले में उनके खिलाफ 3773 पन्नों का आरोप पत्र (चालान) दाखिल किया है, जिसमें उन्हें 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में सिंडिकेट का प्रमुख बताया गया है।

    Post Views: 345
    Anvar Dhebar Anwar dhebar Big Breaking Big news breaking news CG Big Breaking Cg Latest News CG Liquor Scam Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Liquor scam Sharab ghotala Supreme Court! Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    घर में चल रही ‘मिनी करेंसी फैक्ट्री’ पर पुलिस का बड़ा छापा, 6.54 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    प्रदेश की भाजपा नेत्री ने कारोबारी को बुलाया सुनसान जगह पर, फिर बनाया न्यूड वीडियो’ इसके बाद शुरू हुआ असली खेल

    May 15, 2026

    प्लेआफ की उम्मीदों को मजबूत करने के इरादे से उतरेगा सी एस के : क्रिकेट समीक्षक गिरीश पाण्डेय

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Kanker

    घर में चल रही ‘मिनी करेंसी फैक्ट्री’ पर पुलिस का बड़ा छापा, 6.54 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

    By DabangMay 15, 20260

    कांकेर:- पुलिस ने जिले में नकली नोटों के काले कारोबार का सनसनीखेज खुलासा करते हुए…

    प्रदेश की भाजपा नेत्री ने कारोबारी को बुलाया सुनसान जगह पर, फिर बनाया न्यूड वीडियो’ इसके बाद शुरू हुआ असली खेल

    May 15, 2026

    प्लेआफ की उम्मीदों को मजबूत करने के इरादे से उतरेगा सी एस के : क्रिकेट समीक्षक गिरीश पाण्डेय

    May 15, 2026

    निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस

    May 15, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.