Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » एक और पति का कत्ल: प्रेमी संग पत्नी ने रची साजिश, शराब पिलाई… मफलर से घोंटा गला; सिर काटकर बोरवेल में फेंका
    उत्तरप्रदेश

    एक और पति का कत्ल: प्रेमी संग पत्नी ने रची साजिश, शराब पिलाई… मफलर से घोंटा गला; सिर काटकर बोरवेल में फेंका

    DabangBy DabangJanuary 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी:- फिरोजाबाद स्थित थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम जाखई में हुए सनसनीखेज सौरभ जादौन हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में सोमवार को खुलासा कर दिया. इस जघन्य हत्याकांड को मृतक की पत्नी प्रीति ने अपने प्रेमी सूरज और उसके एक साथी सलमान के साथ मिलकर अंजाम दिया था. पुलिस मुठभेड़ में मुख्य अभियुक्त सूरज घायल हो गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया. इधर, मृतक का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा.

    सौरभ (26) मूलरूप से गादुरी, निधौली कलां, एटा का रहने वाला था. चार साल से वह थाना उत्तर के लक्ष्मी नगर में अपने बड़े भाई मिथुन के परिवार के साथ अपने पत्नी प्रीति और तीन साल के बेटे आदित्य को लेकर रह रहा था.सौरभ की हत्या के संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया कि मृतक सौरभ की पत्नी और अभियुक्त सूरज कुशवाह निवासी जाखई, नारखी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग (अवैध संबंध) चल रहा था.

    सौरभ को पिलाई शराब, मफलर से घोंट दिया गला

    सौरभ इन संबंधों के बीच में बाधक बन रहा था, जिसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी और प्रेमी ने खौफनाक साजिश रची। सलमान निवासी जाखई, नारखी को सूरज और प्रीति ने 50 हजार रुपये के लालच में हत्या की वारदात में शामिल किया.9 जनवरी की शाम को सौरभ को हत्या की साजिश के तहत ही सूरज ने फोन कर जाखई गांव में बुलाया. जाखई के पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह के खेत में ट्यूबवेल की कोठरी के पास सौरभ को सूरज और उसके साथी सलमान ने शराब पिलाई थी. इसके बाद मफलर से गला कसकर हत्या कर दी.

    इसके बाद सलमान और सूरज ने कोठरी में शव खींचने के बाद बड़े चाकू से गला काटा था. साक्ष्य मिटाने के लिए उसका सिर धड़ से अलग कर बोरवेल (बोरिंग) में फेंक दिया गया.बाइक और मोबाइल को सूरज और सलमान ने कोटला रोड पर झाड़ियों में छुपाया था. शव को नग्न करने के पीछे का उद्देश्य यह रहा कि कोई कपड़ों के आधार पर भी सौरभ की शिनाख्त न कर सके.

    मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को लगी गोली

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि चार पुलिस टीमों ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला कूम के पास घेराबंदी की. खुद को घिरा देख अभियुक्त सलमान और सूरज ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त सूरज पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

    सूरज की पत्नी भी गिरफ्तार

    पुलिस ने सूरज के साथ उसके सहयोगी सलमान और मृतक की पत्नी प्रीति को भी गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने बोरवेल के अंदर से सौरभ का कटा हुआ सिर बरामद कर लिया है. इसके अलावा हत्या में प्रयुक्त छुरी, दो तमंचा, कारतूस, मृतक सौरभ का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

    Post Views: 230
    Affairs Apradh Apradhi Arrested Boyfriend breaking news Crime Crime news Giraftar Hatya Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Mujaffarpur murder Police Pti ka murder Sajis Today khabar Up Uttarpradesh Uttarpradesh crime news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    By DabangMay 18, 20260

    रायपुर:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. शाह अब से कुछ देर…

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    डाक्यूमेंट जमा कराने गई छात्रा से टीचर ने की अश्लील हरकत, ये है पूरा मामला

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.