Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » हाईवे पर हादसा, खड़े वाहनों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत
    हादसा,

    हाईवे पर हादसा, खड़े वाहनों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत

    DabangBy DabangJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीकानेर:- सुबह कोहरे और धुंध के कारण पश्चिमी राजस्थान में कम विजिबिलिटी सड़क हादसे का सबब बन गई. मौसम में आए बदलाव के बाद कोहरे और धुंध के कारण विजिबिलिटी कम होने के चलते बीकानेर में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. बीकानेर में देशनोक और नौरंगदेसर के बीच भारतमाला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों ने दम तोड़ दिया. दरअसल नापासर थाना इलाके में नौरंगदेसर के पास सड़क पर एक ऑटो पलट गया था जिसको उठाने के लिए एक कैंपर बुलाई गई थी और इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने एक टेंपो और कैम्पर सहित दूसरी गाड़ियों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

    कुचले गए लोग : सूचना मिलने पर नापासर थानाधिकारी सुषमा राठौड़ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचीं. स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया. दरअसल ऑटो पलटने के चलते कैंपर में सवार लोग ऑटो को उठा रहे थे और इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मारी जिसके चलते वहां पहले से खड़े लोग ट्रेलर की चपेट में आ गए और घटना में कुल आठ लोग घायल हो गए जिनमें से चार की मौत हो गई. ASI हरि सिंह ने बताया कि घायलों को PBM अस्पताल भर्ती करवाया गया है. घटना देर रात की है.

    निकालने में हुई दिक्कत : अचानक हुए इस हादसे से वहां अफरा तफरी मच गई और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने घायलों को निकालने में काफी दिक्कत का सामना किया. उधर घटना में घायल हुए इंद्र सिंह ने कहा कि सड़क पर ऑटो पलटने के चलते कई गाड़ियां रुक गई थी और मैं भी वहां रुक गया था. मैं पीछे गांधीनगर से आ रहा था लेकिन अचानक पीछे से ट्रेलर आया और सबको कुचलते हुए आगे निकल गया जिसके चलते वहां जितने भी लोग थे उन सबको चोट लग गई और मैं भी उछलकर डिवाइडर की दूसरी तरफ जा गिरा.

    टकराते गए वाहन : अचानक हुई इस घटना में एक साथ कई वाहन चपेट में आ गए. दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि बीकानेर लाए गए घायलों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में जख्मी चार घायलों का इलाज जारी है. उधर घटना में मारे गए लोगों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं जहां उनके परिजनों को सूचना दी गई है.

    Post Views: 200
    Bada hadsa Bikaner breaking news Dardnak hadsa Hadsa Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Rajasthan Today big news Today breaking neww Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    By DabangMay 17, 20260

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026

    एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.