Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला! स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध

    May 8, 2026

    CG: नगर निगम का एक्शन, गंदगी पर एक और डेयरी सील, 23 लोगों से वसूला गया जुर्माना

    May 8, 2026

    CG: सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

    May 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: नेशनल हाइवे 30 में एक्सीडेंट, पुल से टकराने के बाद कार में आग, 4 जिंदा जले
    Kanker

    CG: नेशनल हाइवे 30 में एक्सीडेंट, पुल से टकराने के बाद कार में आग, 4 जिंदा जले

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांकेर:- नेशनल हाइवे 30 में बीती रात भयंकर सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई है, जबकि 2 युवक घायल है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हादसा रात करीब 1 बजे आतुर गांव पुल पर हुआ.

    पुल की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार: बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर कार से 6 युवक मूरवैंड से कांकेर की तरफ आ रहे थे. आतुर गांव के पास पुल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गईं है, जहां तेज रफ्तार की वजह से चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और पुल की रेलिंग से गाड़ी टकरा गई. पुल से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई. दो घायल युवक किसी तरह कार से बाहर निकले लेकिन उनकी हालत भी बहुत अच्छी नहीं होने के कारण वे बाकी के युवकों के गाड़ी से बाहर नहीं निकाल पाए और 4 युवक कार में फंसे रह गए.

    कार में फंसे 4 युवक जिंदा जले: हादसे की खबर मिलते ही कांकेर पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची. कार में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. कार में फंसे चार युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई. फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद है और शवों को निकालकर जिला अस्पताल लाया जा रहा है. मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है.

    एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि 4 युवकों की मौत हुई है, जबकि 2 घायल युवकों का इलाज जारी है. घायल युवकों से पूछताछ के बाद घटना को लेकर और खुलासा होने की बात पुलिस अधिकारी ने कही है.

    Post Views: 335
    Accident breaking news Car Cg news chhattisgarh Hadsa Hindi Khabar Hindi News Jalkar khak Kankre Latest Khabar Latest news Maut Raipur Road accident Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला! स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध

    May 8, 2026

    CG: नगर निगम का एक्शन, गंदगी पर एक और डेयरी सील, 23 लोगों से वसूला गया जुर्माना

    May 8, 2026

    CG: सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला! स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध

    By DabangMay 8, 20260

    नई दिल्ली :- अगर आप भी पान मसाला खाने के शौकीन है तो ये खबर…

    CG: नगर निगम का एक्शन, गंदगी पर एक और डेयरी सील, 23 लोगों से वसूला गया जुर्माना

    May 8, 2026

    CG: सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

    May 8, 2026

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.