आरंग/सोमन साहू : पिछले दिनों हुए बलात्कार की घटना के विरोध में आज अभाविप द्वारा प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। ज्ञात हो की रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के अटूट रिश्ते का पर्व होता है इसी रक्षाबंधन के दिन अपने भाइयों को राखी बांधकर लौट रही दो सगी बहनों के साथ राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद में गैंग रेप जैसा घिनौना अपराध घटित हुआ, प्रदेश केंद्र में युवक द्वारा चाकू से बहनों को डराया गया और उन्हें उठा ले गए। घटना के पश्चात क्षेत्र की जनता में भी काफी आक्रोश देखा गया वहा थाने का घेराव कर लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की मांग कि गई है।

अभाविप आरंग इकाई के नगर मत्री नोमेश वर्मा ने कहा आज अभाविप द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिला केंद्रों में प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा गया । जिससे सोई हुई सरकार अपने नींद से जागे और प्रदेश की कानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए काम करे। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से नरेंद्र लोधी ,चमन सिन्हा ,मयंक दुबे ,भोजराज साहू नगर ,ऋषिकेस साहू ,उमा यादव, पम्मी यादव, जीतू पाल, प्रशांत यादव, चंद्रशेखर यादव, तुषार चंद्राकर ममता निषाद, लता साहू, एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्र के छात्र उपस्थित थे।

