Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वहीं इनकी पूरी होंगी इच्छाएं, पढ़ें अपना राशिफल
    कारोबार

    Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वहीं इनकी पूरी होंगी इच्छाएं, पढ़ें अपना राशिफल

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 13, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Aaj Ka Rashifal : दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

    मेष राशि : आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप किसी काम की योजना बना रहे थे, तो आपका वह काम आज पूरा हो सकता है और यदि आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को भी शामिल करेंगे, तो भविष्य में वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगे। आप अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर आज परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा, लेकिन आप किसी अजनबी पर आप आंख मूंद कर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

    वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचें। पिताजी से आपको किसी काम को लेकर डांट खानी पड़ सकती है, लेकिन वह आपके भले के लिए होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने के पूरे कोशिश करेंगे, जिन्हे आप अपनी चतुर बुद्धि को मात देने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता आज समाप्त होगी और आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आप आज सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे।

    मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप व्यापार की समस्याओं को लेकर किसी से कोई धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी मित्र की मदद से दूर होगी। पिताजी से अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

    कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सावधानी से लेने के लिए रहेगा। बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप कोई काम करने से पहले सोच विचार करेंगे, तो उसमें आप सफल अवश्य होंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है, जिसके लिए आपका प्रमोशन भी रुक सकता है। आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसे आप बड़े सदस्यों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे।

    सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचने के लिए रहेगा और कार्यक्षेत्र में किसी तरह की लापरवाही आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसमें लापरवाही ना दिखाएं, नहीं तो यह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। आपको अपने शारीरिक कष्टों को अनदेखा नहीं करना है। माता-पिता से आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।

    कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए रोजगार के मामले में अच्छा रहने वाला है, जो लोग नौकरी में कार्यरत है और वह बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उनकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। माताजी को आज पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर तनाव बना रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे और जीवनसाथी की दी गई सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

    तुला राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और संतान पक्ष को आज कोई नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में आज किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन हो सकता है, लेकिन आप अपनी वाणी पर लगाम लगाएं, नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप यदि जीवनसाथी से कुछ बातें गुप्त रखेंगे, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है, जिससे आप दोनों के बीच कुछ अनबन होगी।

    वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज आप दिन का काफी समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहने के कारण आपको कुछ तनाव तो बना रहेगा, जिसके कारण आप अपने संतान की समस्याओं पर भी ध्यान नहीं देंगे। आप अपने परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि लंबे समय से चल रहा था, तो आप उसे भी समाप्त करेंगे।

    धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सफलता लेकर आने वाला है। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने के पूरी कोशिश करेंगे और कार्यक्षेत्र में आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप किसी बड़े काम में हाथ आजमानें की सोच रहे थे, तो उससे बचें। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को सावधानी बरतनी होगी और यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

    मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे और यदि आपने अपने आवश्यक कार्य में आलस्य दिखाया, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मन रखेंगे। किसी यात्रा पर जाने से पहले माता-पिता से आशीर्वाद जरूर लें और आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आप अपने भाई व बहन से यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रहे थे, तो वह नाराजगी भी आज दूर होगी। विद्यार्थियों की परीक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आज कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है।

    कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए निवेश के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो भविष्य में आपको उससे अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले आज कुछ लोगों से राय अवश्य लें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ना ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। यदि आप किसी नई गाड़ी अथवा मकान, दुकान आदि खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है।

    मीन राशि : आज के दिन आपके लिए रुपए पैसे से संबंधित किसी फैसले को बहुत ही सावधानी से लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ विशेष करने की उधेडबुन में लगे रहेंगे और आप अपनी कोई जरूरी जानकारी आज किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों आज साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन उपहार आप अपनी जेब देखकर ही खरीदें। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें।

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    By DabangMay 18, 20260

    मेष- 18 मई, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है. आपकी राशि…

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.