Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “जब संकटों के बीच बनता है शरणागति का योग” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय –

    May 18, 2026

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » Aaj Ka Rashifal : इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, वहीं इन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत, पढ़ें अपना राशिफल
    कारोबार

    Aaj Ka Rashifal : इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, वहीं इन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत, पढ़ें अपना राशिफल

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 20, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

    मेष राशि : आज का दिन आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। भविष्य पर आप जोर बनाए रखें। पारिवारिक गतिविधियों में आपकी रूचि रहेगी। आप सबको साथ लेकर चलेंगे और भाईचारा भी आपका मजबूत रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। समाज में आप अपने कार्यों से अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। जरूरी कार्य को करने में देर ना करें। स्थायित्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो आज उससे पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको अधिकारियों से माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

    वृष राशि : आज का दिन आपके लिए प्रभाव में वृद्धि लेकर आएगा। आप भावनाओं में बहकर किसी को मदद के चक्कर में धन उधार दे सकते हैं। बड़ों का आदर और सम्मान बनाए रखें। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में परिवार आज किसी पार्टी का आयोजन कर सकता है। धनधान्य में वृद्धि होगी और आपके वाणिज्य व्यवहार से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। पिताजी का आज कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जिसको लेकर आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप सबके साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो उसके लिए आप अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विभिन्न प्रयास आपके गति पकड़ेंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आज किसी बात को लेकर साथियों से कहासुनी हो सकती है और आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें।

    कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर प्रेम और स्नेह रहने के कारण प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। त्याग व सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हे आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी गलती के कारण आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने कामों के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में भी कामयाब रहेंगे।

    सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको व्यापार में एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी, जो आपको खुशी देगी। महत्वपूर्ण गतिविधियों में आपसे तालमेल बनाए रखें। पारिवारिक मामलों को आज घर में ही सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने कोई बात बाहर लेकर चले तो बाद में लोग आपका मजाक बना सकते हैं। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

    कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। अधिकारियों से आजादी मुलाकात होगी और आप अपने माता-पिता से अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिसमें आपको कोई जरूरी जानकारी लीक नहीं करनी है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण आज जाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि अनबन चल रही थी, तो वह आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी। पिताजी को आज कोई घूमने फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

    तुला राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धर्म कर्म के कार्यों में आप खूब धन लगाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी साख व सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलकर परिवार में कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में लापरवाही ना बरतें नहीं, तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा। आप किसी काम को करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या सकती है।

    वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए मामले आज गति पकड़ेंगे और मेहनत करते रहें। स्वास्थ्य समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में वह कोई बीमारी बन सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आप अपने किसी काम में आज ढील देने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए समस्या हो सकती है।

    धनु राशि : आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। व्यवसाय में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें और साझेदारी में किए गए प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। जरूरी विषयों में आप कोई निर्णय लेने में देरी ना करें और अपने डेली रूटीन में बदलाव को बनाए रखें, तभी आप सेहतमंद रह सकेंगे, नहीं तो आपको कुछ समस्याएं हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज भी होंगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिल सकता है।

    मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोग अत्यधिक मेहनत करेंगे, तभी उन्हें कोई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है और घर परिवार में चल रही समस्याएं आपके लिए सिरदर्द बनेगी, लेकिन आपके निरंतर प्रयासों से में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी सरकारी काम के नियमों में सकारात्मक सोच बनाएं रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है आस्था और विश्वास से आपका मनोबल ऊंचा होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें। छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें।

    कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य में तेजी आएगी और कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र के कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कला और कौशल में भी सुधार आएगा। अध्ययन अध्यापन के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

    मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शासन और प्रशासन के मामलों में आपके प्रयास तेज होंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप आज किसी निर्णय को लेकर कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। घर परिवार में आप स्वयं पर फोकस बनाए रखें। संतान को नई नौकरी मिलने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका किसी भूमि, वाहन और मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें। घरेलू संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी।

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    “जब संकटों के बीच बनता है शरणागति का योग” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय –

    May 18, 2026

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    “जब संकटों के बीच बनता है शरणागति का योग” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय –

    By DabangMay 18, 20260

    ज्योतिष शास्त्र में सातवां भाव (सप्तम) सांसारिक साझेदारी, विवाह, लोक-व्यवहार और दुनिया से मिलने वाले…

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.